Navratri Ashtami 2026: काशी के पंचांग के अनुसार अष्टमी किस दिन है, अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा और कन्या पूजन कब होगा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

navratri ashtami 2026 kab hai: नवरात्र की अष्टमी सप्तमी और नवमी तिथि के व्रत और कन्या पूजन को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं को काशी के पंचांग के अनुसार जानें कि कब है अष्टमी तिथि

navratri ashtami 2026 kab ha
दुर्गा अष्टमी कब है?

इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में क्या लिखा है। वैसे तो स्थानीय पंचांग भी देखे जाते हैं, लेकिन काशी के पंचांग को अगर आप आप मानते हैं तो आप यहां पढ़ सकते हैं। काशी के पंचांग के अनुसार ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी ने हमें बताया कि कौन सी तिथि किस दिन है, व्रत और दुर्गा पूजा पंडालों में भी किस दिन मां की स्थापना होगी। आइए जानते हैं विस्तार से

काशी के पंचांग के अनुसर सप्तमी कब है?

काशी के पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि का मान 17 अक्टूबर दिन शनिवार को होगा। नवरात्र का सातवां दिन 17 अक्टूबर को होगा। सप्तमी तिथि सूर्योदय पूर्व से लेकर रात में 5:53 बजे तक व्याप्त रहेगी। इस दिन मूल नक्षत्र दिन में 8:58 बजे तक रहेगा , उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। इस दिन अतिगंड नामक योग रात में 11:06 बजे तक रहेगा। तथा गद नामक औदायिक योगा व्याप्त रहेगा। मां भगवती के सप्तम स्वरूप कालरात्रि का दर्शन पूजन किया जाएगा। इसलिए अगर सप्तमी तिथि का व्रत करना है तो शनिवार को कर सकते हैं। इस दिन सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः काल 8:58 बजे से पूर्व पूजा पंडालो में देवी प्रतिमाओं का स्थापना कर लेनी चाहिए।

काशी पंचांग के अनुसार अष्टमी कब है?

डॉ दिवाकर के अनुसार अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर दिन रविवार को होगी। काशी के पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि सूर्योदय पूर्व से लेकर संपूर्ण दिन एवं रात व्याप्त रहकर 19 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रातः 7:53 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार उदयकालिक मान्यताओं के आधार पर देखा जाए तो नवरात्र में अष्टमी तिथि की वृद्धि हो रही है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन में 11:34 बजे तक व्याप्त रहेगा उसके बाद उत्तरा आषाढा नक्षत्र लग जाएगा। सुकर्मा नामक योग रहेगा तथा शुभ नामक औदायिक योगा व्याप्त रहेगा। महाष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर दिन रविवार को ही किया जाएगा तथा 18 अक्टूबर को ही निशा पूजा भी की जाएगी। अष्टमी तिथि में कन्या पूजन करने वाले लोग भी 18 अक्टूबर को ही कन्या पूजन करेंगे। इसलिए अगर कन्या पूजन को और व्रत रखने को लेकर कंफ्यूजन हैं तो यहां आप अच्छे से समझ गए होंगे। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दिन में 11:34 बजे के बाद से आरंभ होगा। इस बात का ध्यान रखें कि अष्टमी तिथि का पारण 19 अक्टूबर दिन सोमवार को दिन में 7:55 बजे के बाद किया जाएगा

काशी पंचांग के अनुसार नवमी कब है?

उदय कालिक अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर दिन सोमवार को प्रातः 07:53 बजे के बाद नवमी तिथि लग जाएगी। यद्यपि कि उदय कालिक नवमी तिथि 20 अक्टूबर को होगा। परंतु नवरात्र व्रत से संबंधित हवन पूजा आदि का कार्य 19 अक्टूबर 2026 की सुबह 7:53 बजे से 20 अक्टूबर दिन मंगलवार की सुबह 9:35 बजे तक ही किया जाएगा। नवमी तिथि में कन्या पूजन करने वाले लोग कन्या पूजन 19 अक्टूबर को दिन में 7:53 के बाद से लेकर 20 अक्टूबर दिन मंगलवार की प्रातः 9:35 से पूर्व करेंगे। नवरात्र का नवां दिन 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 9:35 बजे तक ही व्याप्त रहेगा। इस कारण से महानवमी का व्रत 19 अक्टूबर को ही किया जाएगा।20 अक्टूबर को प्रातः 9:35 बजे के बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। नवरात्र से संबंधित जो 9 दिनों का व्रत करते हैं। वे लोग 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 9:35 बजे के बाद से लेकर शाम तक कभी भी कर सकते हैं। 20 अक्टूबर दिन को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को दिन में 9:35 के बाद दशमी तिथि लग जाने के कारण विजयदशमी का अति पावन एवं पवित्र पर्व 20 अक्टूबर को ही होगा। विजयदशमी का परम पवित्र पर्व 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को अपरान्ह 4:08 बजे से पूर्व श्रवण नक्षत्र से युक्त दशमी तिथि में किया जाएगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़काशी के पंचांग के अनुसार अष्टमी कब है, अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा, कन्या पूजन कब?