2 दिन बाद मघा नक्षत्र में केतु गोचर, 3 राशियों को नुकसान, काफी हद तक बचाएगा आसान सा उपाय
Ketu Gochar in Magha Nakshatra 2026: 30 मई को केतु ग्रह मघा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस परिवर्तन से किसी को लाभ होगा तो कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इनके बारे में और जानें इस दौरान कौन से उपाय काम आसान बनाएंगे?

आज से 2 दिन बाद केतु नक्षत्र परिवर्तन करेगा और इसकी वजह से कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान कन्या, मिथुन और मीन राशि के जातकों को सावधानी बरतनी है ताकि ज्यादा नुकसान ना हो। बता दें कि ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का असर हर एक व्यक्ति की जिंदगी पर किसी ना किसी रूप में जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती चाल से करियर, रिश्ते, हेल्थ और पैसे से जुड़े बदलाव साफ तौर पर देखने को मिलते हैं। 30 मई को केतु मघा नक्षत्र के तीसरे नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में केतु 2 अगस्त तक रहने वाले हैं।
इस टाइम पीरियड में कुछ लोगों की जिंदगी में तनाव की स्थिति बनेगी और पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना जरूरी होगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान कन्या, मिथुन और मीन राशि को किस तरह से सावधानी बरतनी है?
कैसा ग्रह है केतु?
ज्योतिष शास्त्र में केतु को ऐसा छाया ग्रह माना गया है जो जिंदगी में अचानक ही बदलाव ले आता है। इसकी वजह से इंसान की सोच काफी प्रभावित होती है। जब भी केतु अपनी जगह बदलता है तो कुछ राशियों को रिश्तों से लेकर कामकाज में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। ये कभी परेशानी देता है तो कभी नई सीख भी देकर जाता है। वहीं कुछ राशियों के लिए ये अच्छा भी साबित होता है।
कन्या राशि
केतु का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के लिए परेशानी लेकर आएगा। जब तक केतु मघा नक्षत्र में होगा तब तक कन्या राशि को काम में दिक्कत आएगी। छोटी सी छोटी बात पर भी इस राशि के जातक ओवरथिंक करेंगे। पैसों से जुड़े मामले में जल्दबाजी में फैसला करना सही नहीं होगा। इसके अलावा इस दौरान किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। धैर्य रखें नहीं तो लोगों के साथ गलतफहमी की स्थिति पैदा हो सकती है। खुद को शांत रखें।
मिथुन राशि
30 मई के बाद मिथुन राशि वालों को बात करते वक्त अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों को हो सकता है कि शुभ परिणाम तुरंत ना मिले। इसके अलावा खर्चा बढ़ता हुआ नजर आएगा। हड़बड़ाकर कोई भी फैसला लेंगे तो नुकसान ही होगा। ऐसे में 2 अगस्त तक कोशिश करें कि धैर्य रखा जाए।
मीन राशि
केचु गोचर वाला समय मीन राशि के लिए भी मुश्किलें लेकर आएगा। ये समय थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने का है। मन में किसी ना किसी बात की उलझन रहेगी। किसी मामले में चिंता बढ़ने के चांस हैं। किसी करीब के व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है और इसकी वजह से आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। कोई भी फैसला शांत होकर ही लें।
केतु गोचर के दौरान करें ये उपाय
केतु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आप थोड़ा सतर्क रहेंगे तो चीजें कंट्रोल में रहेंगी। जल्दबाजी में कुछ भी नहीं करना है। ना किसी से कुछ कहना है और ना ही कोई फैसला लेना है। अपने हर एक कदम पर सोच-विचार जरूर करें। स्थितियां ऐसी बनेंगी कि आप तुरंत रिएक्ट करना चाहेंगे लेकिन इसी दौरान आपको धैर्य रखना है। लोगों से बहसबाजी ना करें। सोच पॉजिटिव रखें। भगवान शिव और गणेश जी की पूजा से मन शांत रहेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


