


माता लक्ष्मी धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं। उनका पूजन विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर किया जाता है ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। वे विष्णु जी की पत्नी और 'श्री' स्वरूप मानी जाती हैं, जो हमें जीवन में ऐश्वर्य और शांति का आशीर्वाद देती हैं।
शेयर करेंओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।

Cancer Horoscope Today 10 September 2026 Aaj ka Kark Rashifal predictions: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

मीन, मेष और कुंभ राशि करें पिठोरी अमावस्या पर 1 उपाय, कम होगा शनि का बुरा असर

मिथुन राशिफल 10 सितंबर: मिथुन राशि आज मेहनत से मिलेगा धन ही धन, पढ़ें Gemini Horoscope

वृषभ राशिफल 10 सितंबर: वृषभ राशि आज धन के मामले में रहें संभलकर, पढ़ें Taurus Horoscope

मेष राशिफल 10 सितंबर: मेष राशि आज पैसे से जुड़े इस 1 काम से बचें, पढ़ें आज का राशिफल