Hindi Newsधर्म न्यूज़maa Lakshmi upaay do not do these work you will not get laxmi know from Brahmvaivart puran
Lakshmi upaay: ऐसे काम करेंगे, तो लक्ष्मी विहीन रहेंगे, ब्रह्मवैवर्त पुराण में बताए गए हैं ये काम

Lakshmi upaay: ऐसे काम करेंगे, तो लक्ष्मी विहीन रहेंगे, ब्रह्मवैवर्त पुराण में बताए गए हैं ये काम

संक्षेप:

Brahmvaivart puran: मां लक्ष्मी को कौन नहीं पाना चाहता है। हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन पुराणों में मां लक्ष्मी को लेकर कई बातें बताई गई हैं। बह्मवैवर्त पुराण के अनुसार कहा गया है कि जहां शंख ध्वनि नहीं होती,

Dec 17, 2025 04:44 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मां लक्ष्मी को कौन नहीं पाना चाहता है। हर कोई मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन पुराणों में मां लक्ष्मी को लेकर कई बातें बताई गई हैं। बह्मवैवर्त पुराण के अनुसार कहा गया है कि जहां शंख ध्वनि नहीं होती, तुलसीका निवास नहीं रहता, शंकरकी पूजा नहीं होती तथा ब्राह्मणोंको भोजन नहीं कराया जाता, वहां लक्ष्मी नहीं रहतीं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जिस जगह पर मेरे भक्तों की निंदा होती है, वहां रहने वाली महालक्ष्मी के मन में क्रोध आता है, इसलिए वे उस स्थानकों छोड़कर चल देती हैं। यह भी कहा गया है कि जिस घर में भगवान श्रीहरि का एकादशी के दिन पूजन होता है। इसके अलावा जहां जम्माष्टमी के दिन अन्न खाता है, उसके घर से भी लक्ष्मी चली जाती हैं। जो मेरे नाम का तथा अपनी कन्या का विक्रय करता है एवं जहां अतिथि भोजन नहीं पाता है, उस घरको त्यागकर प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं।

इसके अलावा यह बी कहा गया है कि जो अशुद्ध हदय, क्रूर, हिंसक और निन्दक है, उस ब्राह्णण के हाथ का जल पीने में भगवती लक्ष्मी डरती हैं, इसलिए अत: उसके घरसे वे चल देती हैं।

जो शूद्रों से यज्ञ कराता है, कायर का अन्न खाता है, नाखूनों से पृथ्वी को कुरेदता रहता है; जो निराशावादी है, सूर्योदय के समय भोजन करता है, दिन में सोता और जो सदाचारहीन है, ऐसे घर से प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं। जो व्यक्ति भीगे पैर अथवा नंगा होकर सोता है और निरन्तर बेसिर-पैर की बातें करता है, उसके घर से साध्वी लक्ष्मी चली जाती हैं। जो सिर पर तैल लगाकर उसी से दूसरे के अंग को स्पर्श करता है अर्थात्‌ अपने सि रका तैल दूसरे को लगाता है तथा अपनी गोद में बाजा लेकर उसे बजाता है, उसके घर से रुष्ट होकर लक्ष्मी चली जाती हैं। जो विष्णुभक्तिसे हीन है, उस अपवित्र पुरुष के घर से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं। जो ब्राह्मणोंकी निंदा करता है, जीवों की सदा हिंसा करता है और दयारहित है, उसके घर से लक्ष्मी चली जाती हैं।

जिस स्थानपर भगवान्‌ श्रीहरिकी चर्चा होती है और उनके गुणों का गान होता है, वहीं पर भगवती लक्ष्मी निवास करती हैं| पितामह ! जहां भगवान्‌ श्रीकृष्णका और उनके भक्तों का यश गाया जाता है, वहीं उनकी प्राणप्रिया भगवती लक्ष्मी सदा विराजती हैं। जहां शंख ध्वनि होती है और शालिग्राम, तुलसी-इनका निवास रहता है एवं उनकी सेवा, वन्दना और ध्यान होता है, वहां लक्ष्मी सदा विद्यमान रहती हैं। जहां शिवलिंग की पूजा और पवित्र कीर्तन तथा दुर्गापजन एवं कीर्तन होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;