नवरात्रि 2026: अष्टमी-नवमी पर करें मां दुर्गा के इन 32 नामों का जाप, पूरी होगी मनोकामना

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि में अगर मां दुर्गा के 32 नामों का जाप किया जाए तो इससे कई लाभ मिलते हैं। इसे श्री दुर्गा बत्तीस नामावली के नाम से भी जाना जाता है। जानें इसका क्या महत्व है और इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

Maa Durga 32 Naam Jaap
मां दुर्गा के 32 नाम कौन से हैं?

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना बहुत ही खास महत्व रखता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के भक्त उनके अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। इसी के साथ लोग मां से खुशहाल जिंदगी और घर की सुख-शांति की कामना करते हैं। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी बहुत मान्य होती है। इस दौरान मां की पूजा के साथ-साथ लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के 32 नामों का जाप किया जाए तो ये बहुत ही फलदायी माने जाते हैं। चलिए जानते हैं कि इन 32 नामों का क्या महत्व है और इसका जाप करने से क्या फायदे मिलते हैं?

मां दुर्गा के 32 नामों का महत्व:

मां दुर्गा के 32 नामों का खूब महत्व है और इसे श्री दुर्गा बत्तीस नामावली के नाम से भी जाना जाता है। इन नामों के जरिए मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों और शक्तियों को समझा जा सकता है। धार्मिक ग्रंथों और मान्यता के अनुसार मां दुर्गा ने खुद ही देवताओं को इन 32 नामों के जाप के साथ-साथ इनके महत्व को भी समझाया था। मान्यता है कि इन्हें याद करने और इनका जाप करने से हिम्मत और शांति मिलती है। जो लोग इस नवरात्रि मां दुर्गा का आशीर्वाद चाहते हैं तो अष्टमी या फिर नवमी के दिन नामावाली का जाप किया जा सकता है।

इसके लिए सुबह नहाने के बाद साफ कपड़े पहन लें। पूजा घर में मां दुर्गा की मूर्ति के पास दीया जलाएं। इसी दौरान मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करें। बस इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इन नामों के जाप के समय किसी भी तरह की हड़बडी ना दिखाएं। सच्चे और शांत मन से इनका जाप करें।

मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करने के फायदे:

1. धार्मिक मान्यता है कि इन नामों के जाप से मुश्किल से मुश्किल समय में हिम्मत मिलती है। मां दुर्गा को संकट मिटाने वाली देवी के रूप में देखा जाता है और इन नामों के जाप से हर कष्ट दूर हो जाते हैं।

2. ऐसी भी मान्यता है कि मां दुर्गा के इन नामों को सच्चे मन से जपा जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इससे जिंदगी में खुशहाली आती है और सारी इच्छा पूरी होती है।

3. मां दुर्गा के 32 नामों के जाप से कॉन्फिडेंस बढ़ता है और हर एक चुनौती से सामना करने की शक्ति मिलती है।

4. ऐसी भी मान्यता है कि इन नामों के नियमित जाप करने से मन शांत रहता है और काम में फोकस कर पाना भी आसान हो जाता है।

यहां पढ़ें मां दुर्गा के 32 नामों को:

1. ॐ दुर्गा

2. दुर्गतोद्धारिणी

3. दुर्गमज्ञानदा

4. दुर्गमच्छेदनी

5. दुर्गसाधिनी

6. दुर्गनाशिनी

7. दुर्गनिहन्त्री

8. दुर्गतिशमनी

9. दुर्गमापहा

10. दुर्गाद्विनिवारिणी

11. दुर्गदैत्यलोकदवानला

12. दुर्गमा

13. दुर्गमालोका

अ

14. दुर्गमात्मस्वरूपिणी

15. दुर्गमार्गप्रदा

16. दुर्गम विद्या

17. दुर्गमाश्रिता

18. दुर्गमज्ञान संस्थाना

19. दुर्गमध्यान भासिनी

20. दुर्गमोहा

21. दुर्गमगा

22. दुर्गमार्थस्वरूपिणी

23. दुर्गमासुर संहन्त्री

24. दुर्गमायुध धारिणी

25. दुर्गमांगी

26. दुर्गमता

27. दुर्गम्या

28. दुर्गमेश्वरी

29. दुर्गभीमा

30. दुर्गभामा

31. दुर्गमो

32. दुर्गोद्धारिणी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अष्टमी-नवमी पर करें मां दुर्गा के इन 32 नामों का जाप, पूरी होगी मनोकामना