शारदीय नवरात्रि 2026: क्या आप जानते हैं मां दुर्गा के 108 नाम? जाप से मिलते हैं कई फायदे
नवरात्रि में मां दुर्गा के 108 नामों का जाप जरूर करना चाहिए। इसे फलदायी माना जाता है और मान्यता है कि इन नामों का जाप नियमित रूप से किया जाए तो इससे कई मुश्किलें दूर होती हैं।

Maa Durga ke 108 Naam Hindi: नवरात्रि के शुभ मौके पर मां दुर्गा की पूजा विधि विधान करने का खास महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नामों का जाप करना भी काफी शुभ और फलदायी माना जाता है। आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। ये मां दुर्गा का चौथा स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के 108 नामों का जाप किया जाए तो इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसी के साथ मन शांत रहता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
अगर इन नामों का जाप सच्चे और शांत मन से किया जाए तो इससे एक अलग ही तरह की शक्ति का एहसास होता है। ना सिर्फ इससे हिम्मत बढ़ेगी बल्कि जिंदगी में आने वाली हर एक मुश्किल का सामना करना आसान सा लगेगा। नवरात्रि के दिनों में समय निकालकर इन नामों का जाप एक बार जरूर करना चाहिए। अगर इन नामों का जाप नियमित रूप से किया जाए तो ये और भी फलदायी साबित हो सकते हैं। जानिए आखिर मां दुर्गा के 108 नाम कौन-कौन से हैं?
यहां पढ़ें मां दुर्गा के 108 नाम:
1. दुर्गा
2. भवानी
3. चंद्रघंटा
4. सती
5. कात्यायनी
6. नारायणी
7. शूलधारिणी
8. कमला
9. महिषासुरमर्दिनी
10. आर्या
11. ब्राह्मी
12. शिवानी
13. भवमोचनी
14. लक्ष्मी
15. त्रिनेत्रा
16. साध्वी
17. चामुंडा
18. सावित्री
19. जया
20. अपर्णा
21. भद्रकाली
22. मातंगी
23. आद्या
24. वैष्णवी
25. महातपा
26. परमेश्वरी
27. वनदुर्गा
28. बुद्धि
29. कौमारी
30. सत्यानंदस्वरुपिणी
31. विमला
32. देवमाता
33. पिनाकधारिणी
34. रत्नप्रिया
35. सर्वविद्या
36. भव्या
37. शाम्भवी
38. दक्षकन्या
39. अनंता
40. पाटला
41. सर्वमंत्रमयी
42. महाबला
43. चित्तरूपा
44. मधुकैटभहंत्री
45. नित्या
46. क्रिया
47. बुद्धिदा
48. सर्वास्त्रधारिनी
49. अनेकशस्त्रहस्ता
50. अनेकास्त्रधारिनी
51. कुमारी
52. एककन्या
53. कैशोरी
54. युवती
55. यति
56. अप्रौढ़ा
57. प्रौढ़ा
58. वृद्धमाता
59. बलप्रदा
60. महोदरी
61. मुक्तकेशी
62. घोररूपा
63. अग्निज्वाला
64. रौद्रमुखी
65. कालरात्रि
66. तपस्विनी
67. विष्णुमाया
68. जलोदरी
69. शिवदुती
70. कराली
71. पुरुषाकृति
72. उत्कर्षिनी
73. ज्ञाना
74. बहुला
75. बहुलप्रिया
76. सर्ववाहनवाहना
77. निशुंभशुंभहननी
78. मधुकैटभहंत्री
79. चंडमुंडविनाशिनी
80. सर्वसुरविनाशा
81. सर्वदानवघातिनी
82. सर्वशास्त्रमयी
83. सत्या
84. सदागति
85. अभव्या
86. भाविनी
87. चिंता
88. चिति
89. चिता
90. अहंकारा
91. चित्रा
92. सुन्दरी
93. सुरसुन्दरी
94. मतंगमुनिपूजिता
95. माहेश्वरी
96. एंद्री
97. वाराही
98. दक्षयज्ञविनाशिनी
99. अनेकवर्णा
100. पाटलावती
101. पट्टाम्बरपरिधाना
102. कलमंजरीरंजिनी
103. अमेयविक्रमा
104. क्रूरा
105. सर्वदानवघातिनी
106. प्रत्यक्षा
107. ब्रह्मावादिनी
108. अनंता

