Hindi Newsधर्म न्यूज़Love Weekly Horoscope 5-11 January 2026 Love Rashifal Saptahik Weekly Rashifal future predictions
Love Weekly Horoscope, लव राशिफल: 5-11 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Love Weekly Horoscope, लव राशिफल: 5-11 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

संक्षेप:

Love Weekly Horoscope: हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। इस सप्ताह 5 से 11 जनवरी तक कुछ राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और कुछ का दिन रहेगा शानदार। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल-

Jan 05, 2026 08:47 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Love Weekly Horoscope 5-11 January 2026, लव राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग-अलग है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार, शादी और रिलेशनशिप का आंकलन किया जाता है। जानिए इस सप्ताह 5-11 जनवरी तक किन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किन का दिन रहेगा शानदार-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5-11 जनवरी तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में लव के मेटर में आपके कमिटमेंट की परीक्षा होगी। किसी भी झगड़े के बाद सुलह करना आपकी जिम्मेदारी है। आप उस पुराने प्रेमी से भी सुलह कर सकते हैं, जिसके साथ आपके पास्ट में गलतफहमियां थी।

वृषभ राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में रिश्ते में ईमानदार रहें और साथी की भावनाओं की कद्र करें। प्रेम संबंधों में आपकी कमिटमेंट पर प्रेमी द्वारा सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन आपको निराश नहीं होना चाहिए। इसके बजाय, इस बारे में बात करें और आज खुश रहें।

मिथुन राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में मैरिड महिलाओं को अपने जीवनसाथी पर नजर रखने की जरूरत है। कुछ रिश्ते जो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, दिन खत्म होने से पहले उनमें पॉजिटिव मोड़ आएगा।

ये भी पढ़ें:5 से 11 जनवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, इस सप्ताह खूब होगा लाभ

कर्क राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में सिंगल महिला जातकों को किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से प्रपोजल मिल सकता है, जो आपको सरप्राइज कर देगा। डिसीजन लेने से पहले इस पर गहराई से विचार करें। मैरिड पुरुष जातकों के लिए शाम का समय महत्वपूर्ण है।

सिंह राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में ऑफिस रोमांस से बचें। आपका प्रेम संबंध क्रिएटिव रहेगा और विवाह के बारे में डिसीजन लेना भी शुभ रहेगा। जो महिला जातक अपने माता-पिता से सपोर्ट पाने का इंतजार कर रही हैं, उन्हें यह सहयोग मिलने से खुशी होगी।

कन्या राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में जो लोग ट्रैवल कर रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर को अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए कॉल करना चाहिए। अपने पार्टनर पर स्नेह बरसाना जारी रखें, इससे खुशी के पल आएंगे।

ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मकर राशि में, 14 जनवरी से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

तुला राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में दोपहर का वक्त रोमांटिक डिनर की योजना बनाने के लिए अच्छा है। अहंकार से जुड़े मुद्दे भी होंगे, जिन्हें आपको बातचीत के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में जब दोनों साथी एक-दूसरे के लक्ष्यों और सपनों को सपोर्ट करते हैं तो विश्वास बढ़ता है। आपका प्रेमी जिद्दी लग सकता है और इसे डिप्लोमेटिक तरीके से संभालना आपकी जिम्मेदारी है। रिश्ते को लेकर ग्रेटफुल रहें।

धनु राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में कुछ धनु जातक अपने एक्स लवर के साथ मुद्दों को सुलझाने में सफल होंगे। वर्तमान रिश्ते को खराब न करना महत्वपूर्ण है। कुछ मैरिड महिला जातक अपने जीवनसाथी के परिवार के सदस्यों के हस्तक्षेप से भी नाखुश होगी।

ये भी पढ़ें:राहु, शनि की चाल करेगी कमाल ही कमाल, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत

मकर राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में एक्टिव रूप से सुनने से बढ़ती अंडरस्टैंडिंग का अनुभव करेंगे। साथ में बिताया गया क्वॉलिटी टाइम, जैसे कि साथ में टहलना या दिल से दिल की बात करना, इमोशनल कनेक्शन को गहरा करता है।

कुंभ राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में रोमांटिक डिनर बॉन्डिंग को मजबूत करने का एक अच्छा तरीका है। प्रेम जीवन रचनात्मक और उत्पादक है। आप छुट्टी मनाने की योजना भी बना सकते हैं। मैरिड जातकों को एक्स लवर से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

मीन राशि- 5-11 जनवरी तक के समय में खुली बातचीत से लाभ मिलेगा। सिंगल व्यक्ति आकर्षक बातचीत कर सकते हैं, जो नई दोस्ती या रोमांटिक इंटरेस्ट को जन्म दे सकती है। पार्टनरशिप में रहने वाले लोग ईमानदारी से फीलिंग्स शेयर करें।

ये भी पढ़ें:मेष राशि पर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव रहेगा, जानें उपाय
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 5 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 5 जनवरी का दिन कैसा रहेगा, पंडित जी से जानें राशिफल
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!