Hindi Newsधर्म न्यूज़love horoscope today 6 january 2026 tuesday aaj ka love rashifal
लव राशिफल 6 जनवरी: नए लोगों से होगी इस राशि वालों की मुलाकात, पार्टनर का ध्यान रखें ये लोग

लव राशिफल 6 जनवरी: नए लोगों से होगी इस राशि वालों की मुलाकात, पार्टनर का ध्यान रखें ये लोग

संक्षेप:

Love and Relationship Horoscope Today: प्यार का रिश्ता बेहद ही खास होता है। इसे हर चीज एक पौधे की तरह सींचने की जरूरत है। जानें आपकी लव लाइफ में आज क्या-क्या हो सकता है? नीचे विस्तार से जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज की लव राशिफल…

Jan 06, 2026 08:09 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share Share
Follow Us on

Love Horoscope Today: प्यार का रिश्ता नाजुक होता है। ऐसे में इसे ज्यादा अटेंशन की जरूरत होती है। समय-समय पर प्यार को पेड़ की तरह ही सींचने की जरूरत होती है। ऐसे में हर दिन एफर्ट्स देने की जरूरत है। साथ ही ये भी पता होना जरूरी है कि आने वाले समय में क्या-क्या हो सकता है? नीचे आज विस्तार से जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव राशिफल…

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष (Aries)

आज एक छोटा सा मजाक भी खास बन सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो कोई आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। मन खुश रहेगा। लोग आपकी पर्सनैलिटी से प्रभावित होंगे। अगर आप रिलेशन में हैं तो पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएं।

वृषभ (Taurus)

आज आपको किसी की अटेंशन मिल सकती है। जो लोग सिंगल हैं आज उनके लिए एक मामूली सी मुलाकात भी गहरी और खास बन सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं आज उनके लिए एक इशारा भी काफी होगा। पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं। चीजों को फ्लो में बहने दें।

मिथुन (Gemini)

आज आपको समझना होगा कि ईमानदारी ही सब कुछ है। अगर आप सिंगल हैं तो आज खुलकर और सीधे-सीधे बस अपने दिल की बात कह दें। रिश्ते में हैं तो खुलकर अपनी बात को पार्टनर के सामने रखें। इससे आप दोनों करीब ही आएंगे।

कर्क (Cancer)

आज कर्क राशि वाले चुप रहकर भी काफी कुछ महसूस कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी खामोशी भी काफी कुछ कह सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो किसी के लिए आपकी नजरें ही सब कुछ होंगी। आज आप भी हर एक चीज को महसूस करने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशिफल 6 जनवरी: एक्स के साथ सुलझ सकता है पुराना मुद्दा
ये भी पढ़ें:आज का पंचांग 6 जनवरी: आज है सकट चौथ व्रत, जानें मंगलवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त

सिंह (Leo)

आज सिंह राशि वालों के अंदर बड़ा बदलाव आने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं तो अब आपकी पसंद थोड़ा बदल सकती है। धीरे-धीरे आपकी ग्रोथ हो रही है। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने पुराने तरीकों को अब छोड़ दें। रिश्ते को सही से चलाने के लिए हेल्दी तरीके अपनाने की कोशिश करें।

कन्या (Virgo)

आज प्यार में कुछ नई बातें हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज लोग आपसे किसी नए तरीके से जुड़ सकते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज आपका जेस्चर शब्दों से ज्यादा मायने रखने वाला है। प्यार को जताने के लिए नए-नए तरीकों को अपनाने की कोशिश करें।

तुला (Libra)

आज तुला राशि वालों को कोई पुरानी याद सता सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आप अपने किसी पुराने रिश्ते के बारे में सोचकर थोड़ा उलझ सकते हैं। अगर आप रिलेशन में हैं तो अपने पास्ट से तुलना करने से बचें। वर्तमान में हर एक पल को जीने की कोशिश करें। अपने आप पर भरोसा रखें। अपनी ईमानदारी से सामने वाला का दिल जीतें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि वालों को समझ आएगा कि ईमानदारी ही सब कुछ है। अगर आप सिंगल हैं तो अपनी फीलिंग्स को आज शेयर करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आपकी एक नजर ही काफी होगी। आज पार्टनर के साथ ईमानदारी से पेश आएं। उनका ख्याल रखें।

धनु (Sagittarius)

आज धनु राशि वाले जातक थोड़े इमोशनल रह सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो आज किसी को सीरियस होते देख सकते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज पार्टनर का एक रिएक्शन भी आपको चौंका देगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको ज्यादा सुनना है और बोलना कम है।

मकर (Capricorn)

आज मकर राशि वालों को समझ आएगा कि उनके लिए जरूरी क्या है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी भी चीज की प्लानिंग ना करें। जो जैसा है बस उस पल को एन्जॉय करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज रोज-रोज वाली बातें छोड़कर पार्टनर पर प्यार लुटाएं। उन्हें एहसास दिलाएं कि वो आपकी जिंदगी में कितना मायने रखते हैं।

कुंभ (Aquarius)

आज कुंभ राशि वालों के लिए छोटी-छोटी चीजों का बड़ा असर दिखने वाला है। जो लोग सिंगल हैं आज उन्हें समझ आएगा कि एक छोटा सा इशारा भी काफी होती है। जो लोग रिश्ते में हैं वो शब्दों से ज्यादा आज जेस्चर पर ध्यान दें। अपने जेस्चर से पार्टनर को स्पेशल फील कराएं। ध्यान रखें कि छोटी चीजें आपको पार्टनर के और भी करीब ला सकती हैं।

मीन (Pisces)

आज आपकी हंसी काफी मायने रखने वाली है। आज ये आपके लिए प्यार का दरवाजा खोल सकती है। जो लोग सिंगल हैं वो आज मस्ती-मस्ती में ही किसी की ओर अट्रैक्ट हो सकते हैं। जो लोग पहले से ही रिश्ते में हैं वो आज पार्टनर के साथ हंसी मजाक जरूर करें। कोशिश करें कि पार्टनर के चेहरे की मुस्कान दिन भर बनी रहे। आज यही आपकी लव लैंग्वेज है।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!