Love Horoscope, लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 18 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
Love Rashifal 18 January 2026 Horoscope: हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। आज 18 जनवरी के दिन कुछ राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और कुछ का दिन रहेगा शानदार। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल-

Love Horoscope Today 18 January 2026 Daily Rashifal Love, आज का लव राशिफल: हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। आज 18 जनवरी, रविवार के दिन कुछ राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और कुछ का दिन रहेगा शानदार। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि की लव लाइफ का हाल-
मेष समेत 12 राशियों के लिए 18 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि- 18 जनवरी के दिन आपका साथी इमोशनल लेवल पर चीजों को हैन्डल करने की आपकी क्षमता से आकर्षित होगा। ये याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि व्यक्ति को अपनी जरूरतों और अधिकारों के लिए स्टैन्ड लेने में सक्षम होना चाहिए। आपके लिए सीखना अच्छा रहेगा कि बॉउन्ड्री या सीमाएं कैसे बनाते हैं। रोमांस के मामले में आज आप कॉन्फिडेंट महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि- 18 जनवरी के दिन आप दोनों एक-दूसरे के लिए जरूरी हैं। कुछ लोग इमोशनल और पर्सनल लेवल पर आगे बढ़ चुके हैं। आपने जो कुछ भी सीखा और अनुभव किया है, उसके लिए खुश होने और अच्छा महसूस करने का समय है।
मिथुन राशि- 18 जनवरी के दिन का लाभ उठाएं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने पर फोकस करें। जब आप पीछे मुड़कर अपनी लव लाइफ की जर्नी और पार्टनर के साथ बिताए पलों को देखते हैं, तो आप खुशी महसूस करते हैं।
कर्क राशि- 18 जनवरी के दिन साथ में अच्छे मोमेंट्स बनाएं। उन मुद्दों पर अपने विचार शेयर करें, जिनमें आप दोनों की रुचि हो। अपने बॉन्ड को गहरा करने के लिए, ऐसी एक्टिविटी के बारे में सोचें, जो आप दोनों को खुशी दे।
सिंह राशि- 18 जनवरी के दिन अपने बात करने के तरीके का ध्यान रखें। साथ में वक्त बिताएं। एक कपल के रूप में आपने सपनों और फ्यूचर गोल्स पर बात करें। आज बेहतर रहेगा कि आप बेकार की गॉसिप में न उलझें। अपने पार्टनर के साथ जरूरी मुद्दों पर बात-चीत करें।
कन्या राशि- आज एक-दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स को शेयर करना याद रखें। काम के तनाव या माता-पिता के दबाव से आपके रिश्ते पर भी असर पड़ सकता है। किसी भी सिचूऐशन का असर अपने रिलेशनशिप पर पड़ने देने के बजाय आप दोनों को इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए।
तुला राशि- 18 जनवरी के दिन लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। डिस्कस करें कि क्या आपका रिश्ता आपको वह इंसान बनने में मदद कर रहा है, जो आप बनना चाहते हैं। आज आपको अपने साथी के साथ मेच्योरिटी के साथ मुद्दों पर बात करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- 18 जनवरी के दिन साथ में वॉक पर जाना, खाना बनाना, या सिर्फ बैठकर बातें करना अपके लिए बेहतर रहेगा। जीवन में एक साथ आगे बढ़ने के लिए बातचीत बढ़ाने की जरूरत है। अपने कनेक्शन पर फोकस करें की क्या आप पर्सनल ग्रोथ की तरफ बढ़ रहे हैं या कोई दिक्कत है।
धनु राशि- 18 जनवरी को हेल्दी रिलेशन के लिए मिलना-जुलना और साथ बैठकर बात करना जरूरी है। जब आप एक दूसरे से दूर रहते हैं तो बातचीत के लिए टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करना ठीक है। एक शाम अपने पार्टनर के साथ गुजारने का प्लान बनाएं।
मकर राशि- 18 जनवरी का दिन जरूरी नहीं की किसी के साथ आपका पुराना रिश्ता हो तो अपने वर्तमान रिलेशनशिप की सिचूऐशन के बारे में उनसे सलाह ली जाए या बात की जाए। इससे रिलेशन में प्रॉब्लम्स काफी बढ़ सकती हैं।
कुंभ राशि- 18 जनवरी का दिन आपके लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
मीन राशि- 18 जनवरी के दिन पुरानी यादों को भुलाकर वर्तमान को अपनाना बेहद जरूरी है। अपने पास्ट पर लगातार फोकस बनाए रखना, खासतौर पर एक्स लवर के साथ बात करते समय, अपके वर्तमान रिश्ते को प्रभावित कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा



