लव राशिफल 10 फरवरी: बातचीत के वक्त शब्दों का चयन ठीक करें इस राशि के लोग, आज पार्टनर को जरूर दें स्पेशल ट्रीटमेंट
Love Horoscope Today: प्यार के रिश्ते को समय-समय पर स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। ऐसे में पार्टनर की हर एक चीज पर ध्यान दें। जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ में आज क्या-क्या होगा?

Love Horoscope Today: प्यार का रिश्ता नाजुक होता है। ऐसे में इसे समय-समय पर स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत है। आज टेडी डे के मौके पर जानें कि आपको पार्टनर को कैसे स्पेशल फील करवाना है और किस चीज का खास ध्यान रखना है? सिंगल लोगों को भी बहुत चीजों को लेकर सतर्क रहना है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज यानी 10 फरवरी की लव राशिफल-
मेष (Aries)
आज आपकी आवाज का लहजा ये तय करेगा कि सामने वाला कितना सुरक्षित करता है। जो लोग सिंगल हैं वो आज हल्की-फुल्की मस्ती कर सकते हैं ताकि सामने वाले के चेहरे पर स्माइल आ जाए। वहीं जो लोग रिश्ते में हैं, वो आज अपने शब्दों पर थोड़ा ध्यान दें। कई बार आपकी अच्छी आवाज का असर प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स से भी ज्यादा होता है।
वृषभ (Taurus)
प्यार का असली मतलब होता है धैर्य और ध्यान के साथ सुनना। अगर आप सिंगल हैं तो कोई बात करें तो बीच में ना टोकें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर को आपका पूरा फोकस चाहिए। जब आप सामने वाले की बात को ध्यान से सुनते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप सच में उस शख्स की परवाह करते हैं।
मिथुन (Gemini)
आज किसी की तारीफ सुनकर आपका मूड बदल सकता है। जो लोग सिंगल हैं वो आज किसी ऐसे शख्स का शुक्रिया अदा करें, जिन्होंने आपका साथ दिया है। यहीं से नई शुरुआत हो सकती है। जो लोग रिश्ते में हैं, वो रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों के लिए भी पार्टनर की तारीफ करें। उनकी सच्ची कद्र करें क्योंकि ये सबसे ज्यादा असरदार होता है।
कर्क (Cancer)
आज कर्क राशि वाले जातक शब्दों के अलावा भी काफी कुछ समझ पाएंगे। जो लोग सिंगल हैं वो लोग रुकावट, चुप्पी और हिचकिचाहट को भी ध्यान से समझने की कोशिश करें क्योंकि ये भी बहुत कुछ कह जाते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर शायद अपनी जरूरतों को क्लैरिटी के साथ ना बता पाए। आप उनकी चीजों पर ध्यान दें।
सिंह (Leo)
आज आप किसी के व्यवहार को फ्लर्ट समझ सकते हैं लेकिन अंदाजा लगाना से बचना चाहिए। जो लोग सिंगल हैं उन्हें अगर जरूर महसूस हो तो सवाल जरूर पूछें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आपके पार्टनर को साफ बात चाहिए। आज का दिन रिश्ते की नई शुरुआत करने के लिए अच्छा है। आज पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करें।
कन्या (Virgo)
आज माहौल अच्छा होगा लेकिन आपके शब्द तय करेंगे कि पूरा दिन कैसा जाने वाला है। जो लोग सिंगल हैं वो चैट में हड़बड़ी में जवाब ना दें। अगर आप रिश्ते में हैं तो जवाब देने से पहले पार्टनर की बात को ठीक से समझने की कोशिश करें। आज आपको लग सकता है कि धैर्य करना मुश्किल सा है लेकिन यकीन मानिए यही आपके पार्टनर के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट जरूर दें।
तुला (Libra)
आज आप बिना किसी गिल्ट के ही अपनी बाउंड्री तय कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं और कोई आपके कंफर्ट जोन को क्रॉस कर रहा है तो साफ शब्दों में ना कह दें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर से खुलकर कह दें कि आपको स्पेस चाहिए। आपको ये समझना होगा कि सच्चा रिश्ता कभी भी घुटन नहीं देता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप दिल से सच बोलेंगे। जो लोग सिंगल हैं वो अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें। आज सेफ ना खेलें। जो लोग रिश्ते में है वो ईमानदार रहें। जो है वो बोलें। इससे रिश्ते में पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है। आपके शब्द काफी मायने रखते हैं क्योंकि इससे भी रिश्ता मजबूत बनता है।
धनु (Sagittarius)
आज आपके सारे पुराने जज्बात बाहर आ सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो सोचें कि क्या वो कोई गलती फिर से दोहरा रहें हैं? अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने हर एक्शन पर अमल करें। पुरानी बातों को छोड़कर अब आगे बढ़ने का समय है।
मकर (Capricon)
आज पार्टनर पर प्यार बरसाइए। जो लोग सिंगल हैं वो लोग ज्यादा ओवरथिकिंग ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं और पार्टनर बिजी है तो आप अपनी ओर से प्यार जताने की कोशिश करें। उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दें। आप किसी भी चीज की तुलना ना करें। अपनी ओर से जो भी करें दिल से करें।
कुंभ (Aquarius)
आज आपको जल्दबाजी में रिएक्ट करना जरूरी लग सकताहै लेकिन थोड़ा रुक जाएं। जो लोग सिंगल हैं वो जवाब दें लेकिन किसी को ताना ना मारें और ना ही मजाक बनाएं। वहीं जो लोग रिश्ते में हैं वो अपने शब्दों का थोड़ा लिहाज करें। आपकी आवाज पार्टनर के लिए सुकून का काम करेगी।
मीन (Pisces)
आज आपकी चुप्पी काफी कुछ कहने वाली है। जो लोग सिंगल हैं वो अपने शब्द सोच-समझकर ही चुनें। कई बार खामोशी भी सुकून बन जाती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर को महसूस करवाएं कि वो स्पेशल है। किसी की चुप्पी को समझना भी सच्चा प्यार है।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
वेबसाइट: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें



