
लव राशिफल 21 नवंबर: इस चीज से ना डरें तुला राशि, पार्टनर संग ये काम करें कुंभ राशि
Love Horoscope Today: प्यार के मामले में किसी भी चीज को नजरअंदाज करना गलत है। ऐसे में समझना जरूरी है कि हम कहां सही जा रहे हैं और कहां गलत? नीचे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव राशिफल और जानें आज के लिए टिप्स…
मेष (Aries): हम कई बार भी चीजों को देखकर सही से नहीं देख पाते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो ध्यान दें कि कोई ना कोई आपकी ओर ध्यान जरूर दे रहा होगा। बस आप चीजों को नोटिस नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर की पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल रखें। ऐसा करने से पार्टनर संग आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृषभ (Taurus): प्यार तब ही टिक पाता है जब वो सच्चाई पर टिका हो। अगर आप सिंगल हैं तो आपको अपना सच छिपाने की बिल्कुल भी जरूर नहीं है। जो इंसान सही होगा वो आपको ऐसे ही पसंद करेगा। रिश्ते में हैं तो ये जानने की जरूरत है कि कहीं आप कुछ छिपा तो नहीं रहे हैं ताकि घर में शांति बनी रहे। पार्टनर को हर चीज बताएं, इससे रिश्ते और मजबूत होते हैं।
मिथुन (Gemini): आपको ये सही से समझना होगा कि किसी की जरूरत होना और किसी से बात करना, दोनों ही अलग चीज है। अगर आप सिंगल हैं तो उन लोगों से दूर रहने की जरूरत है जो आपसे सिर्फ काम पड़ने पर बात करते हैं। रिश्ते में हैं तो ये देखिए कि कहीं आप अकेले ही इस रिश्ते का बोझ तो नहीं ढो रहे हैं? अगर ऐसा है तो आज पार्टनर से खुलकर बात करें।
कर्क (Cancer): हर किसी के दिल में एक सॉफ्ट कॉर्नर होता है। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को किसी चीज के लिए दोष ना दें। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो ये समझने की कोशिश करें कि आपका पार्टनर भी परेशान हो सकता है। ऐसे में आज उन्हें थोड़ा ध्यान से सुनें। इससे आप दोनों के बीच प्यार और भरोसा दोनों बढ़ेगा।
सिंह (Leo): जब रिश्ते में समझ, भरोसा, और अपनापन बढ़ने लगता है तो यही सबसे बड़ी तरक्की होती है। अगर आप सिंगल हैं तो खुद की ग्रोथ पर भी ध्यान दें। आपके लिए जो सही इंसान होगा वो सही समय पर आपकी जिंदगी में दस्तक दे देगा। रिश्ते में हैं तो किसी भी तरह के बदलाव से ना डरें। अलग-अलग बढ़ते हुए भी आप प्यार से रह सकते हैं। कोशिश करें कि आप और आपके पार्टनर आज एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करें।
कन्या (Virgo): प्यार में आप सिक्योर फील करें, ऐसी मांग करना गलत नहीं होता है। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसे लोगों से एकदम दूर रहें जो आपको कन्फ्यूजन में रखते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं तो ये समझने की कोशिश करें कि क्या आपको पार्टनर के साथ सुकून महसूस होता है? आज पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें।
तुला (Libra): अगर आपको हमेशा ऐसा लगता है कि आप डर रहे हैं कि सामने वाला नाराज ना हो जाए तो आप अपनी स्पीड थोड़ी कम कर लें। सिंगल हैं तो जज करने वालों से दूर रहने की कोशिश करें। अगर रिश्ते में हैं तो आज ही इस बारे में पार्टनर से बात करें। इस चीज को समझ जाएं कि प्यार डराता नहीं है बल्कि सुकून देता है।
वृश्चिक (Scorpio): जैसे प्यार आप अपने लिए चाहते हैं, ठीक वैसा ही दूसरे को भी दें। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को किसी और के लिए ना बदलें। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज ये देखें कि आपकी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है या नहीं? पार्टनर से आज अपने मन की बात खुलकर कह डालें।
धनु (Sagittarius): सिर्फ सरप्राइज के बलबूते ही प्यार नहीं जताया जाता है। रोज की छोटी-छोटी बातों में भी ये झलकना चाहिए। अगर आप सिंगल हैं तो उन पर ध्यान दें, जो आपके साथ दिन भर रहते हैं। अगर आप रिलेशन में हैं तो आज पार्टनर के साथ बैठकर शांति से वक्त बिताएं।
मकर (Capricon): आप किसी से ज्यादा की डिमांड कर ही नहीं रहे हैं। आप सिर्फ समझदारी चाहते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो किसी से खुद को कम आंकने की जरूरत नहीं है। जो इंसान सही होगा, वो आपकी असली ताकत को समझ जाएगा। अगर आप रिश्ते में हैं तो खुद की जरूरतों को दबाने की कोशिश ना करें बल्कि इस बारे में पार्टनर से बात करें।
कुंभ (Aquarius): प्यार में चिंगारी की भी जरूरत होती है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी गलत स्थिति में ना फंसें। रिश्ते में हैं तो आज पार्टनर के साथ कुछ नया और मजेदार करें। साथ में हंसे और मुस्कुराएं।
मीन (Pisces): आज आप कुछ ना कहें। आज सिर्फ सुनने और समझने का दिन है। अगर आप सिंगल हैं तो आज पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें। बातचीत के दौरान किसी भी चीज को मिस ना करें। अगर रिश्ते में हैं तो आज आपका पार्टनर बिना कुछ बोले ही कुछ जताने की कोशिश करेगा। ऐसे में हर एक छोटी-छोटी चीज पर गौर करने की जरूरत है।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिष, फाउंडर- एस्ट्रो जिंदगी)
Email: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
Url: www.astrozindagi.in
Contact: Noida: +919910094779





