Hindi Newsधर्म न्यूज़love and relationship horoscope 12 december today rashifal in hindi
लव राशिफल 12 दिसंबर: वृषभ राशि वाले क्लैरिटी से कहें अपनी बात, तुला राशि वाले अपनी ओर ना खींचे किसी का ध्यान

लव राशिफल 12 दिसंबर: वृषभ राशि वाले क्लैरिटी से कहें अपनी बात, तुला राशि वाले अपनी ओर ना खींचे किसी का ध्यान

संक्षेप:

Love Rashifal Today 12 December 2025: प्यार के रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। ऐसे में इसे ध्यान और प्यार से संभालने की जरूरत होती है। जानें आज मेष से लेकर मीन राशि वालों को प्यार में किस चीज की जरूरत है?

Dec 12, 2025 08:22 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share Share
Follow Us on

मेष (Aries): आज दिल से मिल-जुलकर रहने का समय है। आप चाहे सिंगल हो या फिर रिलेशनशिप में, आज सिर्फ साथ रहना ही काफी नहीं होने वाला है। किसी को दिल में जगह देनी होगी। आज अपने पार्टनर की बातों को थोड़ा ध्यान से सुनिए। किसी भी चीज में जल्दबाजी ना करें। आज आप अपने प्यार की गहराई को सच में महसूस कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वृषभ (Taurus): आज आप पूरी एनर्जी और सच्चाई से रिश्ते को निभाएंगे। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी को आपकी मौजूदगी पसंद आएगी। जो इंसान सही होगा, वो आपको समझेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज मन की बात को क्लैरिटी के साथ कहें। आज आप समझेंगे कि प्यार वही है जिसे आप पूरे रूप में स्वीकार करें।

मिथुन (Gemini): आज आप जैसे हैं, वैसे ही रहने के मूड में रहेंगे। ये सबसे अच्छी बात है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी को खुश रखने के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है। जब आप असली होते हैं तभी एक सच्चे कनेक्शन की नींव पड़ती है। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपनी बात को पार्टनर से ना छिपाएं। खुद को छोटा दिखाने की जरूरत नहीं है। प्यार में सच्चाई हो तो ये और भी मजबूत और खूबसूरत बनता है।

कर्क (Cancer): आज आप हल्का सा बदलाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो कोई अच्छी बातचीत या फिर छोटी सी घटना नई शुरुआत कर सकती है। बस आप किसी भी चीज में जल्दबाजी ना दिखाएं। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज आपको प्यार और भी ज्यादा गहरा फील होगा। जो भी बदलाव हो रहा है, उसे चुपचाप समझने की कोशिश करें। किसी भी तरह का जोर डालने की जरूरत नहीं है।

सिंह (Leo): आज आपके मन में प्यार के पुराने पैटर्न को तोड़ने का ख्याल आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपका मन करेगा कि कुछ नया किया जाए। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो कोई पुरानी बात या फिर आदत आज सामने आ सकती है। इसे पहले पहचानने की कोशिश करें क्योंकि इसके बाद ही बदलाव आ सकता है। आपकी कोशिश से आपका रिश्ता पहले से बेहतर होगा।

कन्या (Virgo): आज आपके दिल में जो खुशी छिपी है, वो बाहर आ सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी ईमानदारी किसी को आपकी ओर खींच लाएगी। दिल खोलकर हर एक चीज को महसूस करिए। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज कोई छोटी सी बात आपकी बैचेनी को खत्म करेगी। जो भी नयापन आप महसूस कर रहे हैं, उसे अपनाने की पूरी कोशिश करें।

तुला (Libra): आज आपको किसी भी बात को साबित करने की जरूरत नहीं है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश छोड़ दें। अपनी दिलचस्पी दिखाइए और फिर सही वक्त का इंतजार करिए। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपनी ओर से किसी भी चीज की जल्दबाजी ना करें। प्यार बराबरी से चलता है। दोनों ओर से एफर्ट्स की जरूरत है। आज शांति से हर चीज को फील करने की कोशिश करिए। एक-दूसरे को महसूस करिए।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको काफी कुछ क्लैरिटी के साथ नजर आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो खुद को सही तरीके से पेश करें। कुछ लोग आज आपकी सच्चाई को खूब पसंद करेंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें। पार्टनर को अच्छा लगेगा। घुमा-फिराकर बात ना करें। आज आपकी सच्चाई रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी।

धनु (Sagittarius): आज आपको प्यार में खूब सुकून और शांति मिलने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई ऐसा शख्स मिल सकता है जो बिना कुछ कहे ही आपकी बात को समझ लें। अगर आप रिश्ते में हैं तो बिना ज्यादा बात किए भी आप सुरक्षित महसूस करेंगे। पार्टनर को धैर्य से सुनिए।

मकर (Capricorn): आज किसी के साथ चुपचाप बैठना भी बहुत कुछ कह जाएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी के साथ बैठने से भी सुकून मिलेगा। सिर्फ अपनी बातों से अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने की जरूरत नहीं है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपकी खामोशी भी पार्टनर को आपके करीब लेकर आएगी। हर एक मूमेंट को जीने की कोशिश करें।

कुंभ (Aquarius): आज आपको समझ आएगा कि प्यार को पाने के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप सिंगल हैं तो ये याद रखें कि आप जैसे हैं, अच्छे हैं। कुछ लोगों को आपकी बातें पसंद आएंगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो खुद छिपाना बंद करें। अपनी फीलिंग्स को हमेशा खुलकर जाहिर करना शरू करें। आज सच्चाई का साथ दें। परफेक्शन सिर्फ एक मिथ है।

मीन (Pisces): मीन राशि वालों को ये समझने की जरूरत है कि प्यार वहीं पनपना है जहां पर एफर्ट्स की कद्र की जाती है। अगर आप सिंगल हैं तो कोई आज आपके लिए एक्स्ट्रा एफर्ट्स कर सकता है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के हर एक छोटे-बड़े एफर्ट्स के लिए शुक्रिया जरूर अदा करें। पार्टनर की छोटी सी तारीफ भी बड़ा फर्क ले आती है।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!