तुला साप्ताहिक राशिफल 2026: 31 मई से 6 जून आपके लिए कैसा रहेगें आने वाले 7 दिन, पढ़ें राशिफल
Libra Horoscope Tula Rashi Ka Rashifal Sapthaik Horoscope 2026: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। इस वीक जानें ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से कैसा रहेगा आपका 31 मई से 6 जून तक का राशिफल

Libra Horoscope Tula Rashi Ka Rashifal Sapthaik Horoscope 2026: कुल मिलाकर यह वीक आपके लिए मिला-जुला रहेंगा, वीक के शुरू में कुछ दिक्कतें आएगी, लेकिन वीक के बीच में चीजें अच्छी होंगी। इसकी वीक निवेश को लेकर भी ध्यान रखें, लव लाइफ में आपको इस समय अच्छेपल देखने को मिलेंगे, लेकिन आपकी कही कोई बात हलचल पैदा कर सकती है, इसलिए इसको लेकर भी थोड़ा अलर्ट रहें। यहां पढ़ें कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए यह वीक
Libra Weekly love Horoscope, तुला साप्ताहिक लव राशिफल
प्रेम की स्थिति तुला राशि वालों के लिए ओवरऑल थोड़ी मध्यम चल रही है क्योंकि पंचमेश आपके षष्ठ (छठे) भाव में चल रहे हैं, इसलिए थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता ओवरऑल बनी रहेगी। कुछ रूका सा हुआ है, आपको थोड़ा खास ध्यान देना है, कहां आप दोनों में कमी रह गई है, इस वीक थोड़ा कम बोलें, वाणी के कारण आपके रिलेशनशिप में थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। इसके बाद इस वीक के बीच में रिश्ते सुधरेंगे। सप्ताह के अंत में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, इसलिए आपसी वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें।
Libra Weekly career Horoscope, तुला साप्ताहिक करियर राशिफल
तुला राशि वालों के लिए करियर में यह समय आपको थोड़ा अलर्ट कर रहा है, ऑफिस पॉलिटिक्स आपको परेशान कर सकती है, इसलिए अलर्ट रहेंगे, तो आपको लाभ होगा। इसके अलावा आपके काम में कमी निकाली जा सकती है, इसलिए आपको अपने काम में लापरवाही नहीं करनी है, जितना हो सके, कॉस्ट को कम करके चलें, इमरजेंसी फंड भी आपको लाभ देगा।
Libra Weekly Money Horoscope, तुला साप्ताहिक मनीराशिफल
आपकी व्यावसायिक इस समय मजबूत है, आपका बिजनेस अच्छे से चल रहा है। इस समय कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल रही है और राजनीतिक संबंध भी आपके तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। तृतीय भाव के चंद्रमा और नवम भाव के ग्रहों की स्थिति मिला-जुलाकर एक अत्यंत शुभकारी योग बना रही है। सप्ताह की शुरुआत में धन भाव में चंद्रमा धन हानि के संकेत देते हैं, इसलिए आपको अभी शुरुआत में निवेश नहीं करना चाहिए। इस समय निवेश ना करें, तो अच्छा है। सप्ताह के मध्य में आपको निवेश जरूर करना चाहिए, यह बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। बस थोड़ा सा सोच-समझ कर के आगे बढ़ें।सप्ताह के अंत में थोड़ा सा ध्यान देकर ही निवेश करना चाहिए।
Libra Weekly health Horoscope, तुला साप्ताहिक हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य की स्थिति सुधर रही है। लेकिन सूर्य के अष्टम भाव में होने के कारण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कम रहेगी। हालांकि, शुक्र की स्थिति नवम भाव में काफी अच्छी है तो वह सब संभाल रहे हैं, लेकिन सूर्य की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। मंगल सप्तम भाव में बैठे हैं जो थोड़ा सा शारीरिक तापमान को बढ़ा सकते हैं, तो इन सब बातों पर ध्यान देना पड़ेगा।सप्ताह की शुरुआत में स्थिति आपकी अच्छी है, केवल आपको थोड़ा सा अपने मुंह का ध्यान रखना है लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।सप्ताह के मध्य की स्थिति काफी सुदृढ़ दिखाई पड़ रही है और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में सीने में भारीपन होना संभव है, थोड़ा सतर्क रहें।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


