तुला साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि के लिए 17-23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें तुला राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Libra Horoscope Tula Rashi Ka Rashifal Sapthaik Horoscope 17-23 May 2026: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि के लिए 17-23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें तुला राशिफल

Libra Weekly Horoscope Tula Rashi ka Saptahik Rashifal 17-23 May 2026, तुला साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वालों के लिए कुल मिलाकर यह सप्ताह मिश्रित लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह का मध्य विशेष रूप से शुभ रहेगा और कई कार्य भाग्य के सहारे बनते दिखाई देंगे। धार्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। अपने रिलेशन से जुड़ी समस्याओं को सॉल्व करते समय मैच्योर रवैया बनाए रखें। ऑफिस में डिप्लोमेटिक रहें और आगे बढ़ने के हर अवसर का लाभ उठाएं। मई के इस सप्ताह में सेहत और धन के मामले में आपको ख्याल ज्यादा रखना चाहिए।

तुला राशि के लिए 17-23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह का हेल्थ राशिफल कैसा रहेगा?

इस सप्ताह तुला राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा बना रहेगा लेकिन छोटी-मोटी चोट, थकान या मानसिक तनाव से सावधान रहने की जरूरत होगी। पिता के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मई के इस सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा सावधानी से चलना बेहतर रहेगा।

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह का लव और रिलेशनशिप राशिफल कैसा रहेगा?

रिलेशनशिप में थोड़ी ड्राइनेस महसूस हो सकती है लेकिन रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके बीच स्पष्ट बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। मई के इस सप्ताह में शादीशुदा लोगों के जीवन में भी धीरे-धीरे संतुलन आएगा। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा और परिवार का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह का करियर राशिफल कैसा रहेगा?

मई के इस सप्ताह में करियर के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यात्रा और धार्मिक कार्यों से लाभ मिलने के संकेत हैं। युवाओं को नए अवसर मिल सकते हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय की स्थिति अच्छी कही जाएगी लेकिन सरकारी मामलों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखना बेहतर होगा।

तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह का धन राशिफल कैसा रहेगा?

मई के इस सप्ताह में धन को सही तरीके से संभालना जरूरी है। पैसों से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन लाइफस्टाइल अच्छी रहेगी। आप किसी दोस्त या भाई-बहन के साथ मुद्दों को सुलझा सकते हैं। कुछ तुला राशि के जातक बकाया धन चुका सकते हैं, जबकि व्यवसायी धन जुटाने में सफल होंगे। दान-पुण्य के लिए भी अच्छा सप्ताह है। कोई वाहन भी खरीद सकते हैं।

इस सप्ताह के लिए खास उपाय

पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!