तुला मासिक राशिफल : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 से 30 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। आइए जानते हैं, तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना…

तुला राशि वालों के लिए यह महीना बहुत लाभ लेकर आया है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर खास फोकस ध्यान देना है। आपको रोज की लाइफ में अधिक स्पष्टता लानी होगी। आपको इस समय बिजनेस और पार्टनरशिप में खास तौर पर ध्यान देना होगा। प्लानिंग में लाभ होगा। आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। लवलाइफ में भी आपकी पर्फोर्मेंस शानदार रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में आपके लिए सावधान रहने का समय है। अपने काम को ईमानदारी से करें। हेल्थ का खास ध्यान रखें, फिजिकल तौर पर एक्टिव रहें, लाइफ स्टाइल बदलने से आप काफी बीमारियों से बच जाएंगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। यहां पढ़ें अपना मासिकल लव, करियर और हेल्थ से जुड़ा राशिफल
तुला राशि का मासिक लव राशिफल
लवलाइफ में आपको पार्टनर के साथ समय बिताने पर खास ध्यान देना चाहिए, इस तरह आप दोनों में जो भी कनेक्शन होगा, वो और भी गहरा होगा और आपके लिए नई पार्टनरशिप के मौके आएंगे। फैमिली लाइफ स्टेबल रहेगी और पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा तालमेल बनाकर रखें. ऑफिस लाइफ के कारण अपनी पर्सनल लाइफ को खराब ना करें। आप दोनों में गलतफहमी या बहस इस महीने हो सकती हैं, लेकिन आपके लिए धैर्य बहुत जरूरी है। अपने पैरेंट्स के समझाने पर उनकी बात मानें. आपको मंजूरी भी मिल सकती है, अपने लव अफेयर के लिए। लेकिन जो समझने की चीज है वो आपको जरूर माननी चाहिए।
तुला मासिक करियर राशिफल
यह महीना आपके लिए नई सफलताएं लेकर आ सकता है। आपको कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिलने की उम्मीद है। आपको विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। आपके लिए इस समय काम का लोड बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी अच्छी पर्फोर्मेंस देना जारी रखना है। कोशिश करें कि अपने काम को अच्छे से समझकर इसे कई हिस्सों में बांट लें। कोई नई पद और जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। इसलिए अपने पद पर रहकर अपने काम को अच्छे से करें।
तुला राशि का मासिक मनी राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर स्टेबिलिटी लाएगा। आपके सामने अचानक धन लाभ के मौके आएंगे, लेकिन यहां आपकी समझदारी बहुत जरूरी है। आर्थिक फैसले ले रहे हैं, तो आपको खास ध्यान रखना है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। निवेश को फिलहाल टाल दें। पार्टनरशिप आपको लाभ दे सकती है। इसलिए आपके लिए यह समय आर्थिक तौर पर सिक्योरिटी और लंबे समय की प्लानिंग का है। आपको सलाह दी जाती है, किसी भी आर्थिक फैसले को लेने से पहले दो बार सोच लें।आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
तुला मासिक हेल्थ राशिफल
आपको हेल्थ को लेकर खास ध्यान देना होगा। फिजिकल एक्टिविटी को खास तौर पर बढ़ाएं और तनाव को कम से कम करें। इसके लिए आप अपने लाइफस्टाइल को भी पहले से अच्छा करें। रोजाना की डाइट और एक्सरसाइज से आपका लाइफस्टाइल पहले से और अच्छा होगा। आपको हल्की चोट लगने के योग बन रहे हैं, इसलिए थोड़ा सावधानी से काम लें। शरीर में फिजिकल एनर्जी को अच्छे से बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। आपको कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


