तुला राशिफल 27 मई 2026: तुला राशि के लिए आज भाग्य का सहयोग बना रहेगा, पढ़ें आज के दिन के लिए क्या भविष्यफल
Aaj ka tula rashi ka rashifal: राशि चक्र की तुला राशि छठी राशि है। इसका स्वामी शुक्र है। आज ग्रहों की स्थिति क्या बदलाव लाएगी। ज्योतिष की क्या है राय, यहां पढ़ें

Aaj ka tula rashifal 27 May 2027: कुल मिलाकर तुला राशि के लिए समय थोड़ा चिंताकारी और मानसिक दबाव देने वाला दिखाई पड़ रहा है। खर्च की अधिकता, मन की बेचैनी और कार्यक्षेत्र की कुछ उलझनें परेशान कर सकती हैं। फिर भी भाग्य का सहयोग बना रहेगा और परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधार की ओर जाती दिखाई देंगी। स्वास्थ्य में सावधानी, रिश्तों में धैर्य और कार्यों में सतर्कता बनाए रखना इस समय सबसे अधिक आवश्यक रहेगा। इसलिए आपको रिलेशनशिप और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर स समय सावधनी रखनी है। हेल्थ को लेकर भी अलर्ट रहने की कोशिश करें।
Libra horoscope today Love, तुला लव राशिफल
प्रेम संबंधों के मामले में यह समय थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। नए प्रेम संबंध बनने की संभावना फिलहाल कमजोर दिखाई पड़ रही है और भावनात्मक स्तर पर भी मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा और कठिन परिस्थितियों में भी साथ मिलता दिखाई पड़ेगा। रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। जल्दबाजी या भावनात्मक प्रतिक्रिया से बचना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इसलिएकोशिश करें कि आप अपने पार्टनर को अच्छे से सपोर्ट करें, हर फ्रंट पर।
Libra horoscope today money, तुला मनी राशिफल
व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बहुत खराब स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन अत्यधिक लाभ या बड़ी सफलता के संकेत भी अभी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि नवम भाव में शुक्र और गुरु का प्रभाव भाग्य का सहयोग बनाए रखेगा और बड़ी हानि से बचाव करेगा।
Libra horoscope today career, तुला करियर राशिफल
अष्टम भाव में सूर्य और बुध का प्रभाव सरकारी तंत्र या प्रशासनिक मामलों में थोड़ी परेशानी दे सकता है। किसी प्रकार की जांच, दबाव या विरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कार्यों को बहुत सावधानी और नियमों के अनुसार करना आवश्यक रहेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में भी थोड़ा मतभेद या तनाव हो सकता है।
Libra health horoscope today, तुला हेल्थ राशिफल
तुला राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर चल रहा है, जबकि षष्ठ भाव में शनि, पंचम भाव में राहु, सप्तम भाव में मंगल, अष्टम भाव में सूर्य-बुध और नवम भाव में शुक्र-गुरु का प्रभाव बना हुआ है। द्वादश भाव का चंद्रमा मानसिक चिंता, अधिक खर्च और अनावश्यक तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, नेत्रपीड़ा या थकान जैसी छोटी-मोटी परेशानियाँ बनी रह सकती हैं। हालांकि स्थिति पूरी तरह खराब नहीं कही जाएगी क्योंकि धीरे-धीरे सुधार के संकेत भी दिखाई पड़ रहे हैं। शनि का प्रभाव आपको धैर्य रखने की सीख देगा और नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। मानसिक बेचैनी को नियंत्रित रखना इस समय बहुत आवश्यक रहेगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


