तुला राशिफल 10 फरवरी 2026 : आज तुला वाले आर्थिक फैसलों को लेकर सावधान रहें, आपके पास पैसा भी आएगा,ऑफिस में अधिक काम
Libra Horoscope aaj tula rashi ka rashifal : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। आज तुला वाले आर्थिक फैसलों को लेकर सावधान रहें

Libra Horoscope Today 10 February 2026 : आज तुला राशि वाले साहसी रहेंगे। आपकी लवलाइफ भी खुशनुमा है, छोटे-मोटे इश्यूज आपको परेशान कर सकते हैं। आज काम में अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। आज आर्थिक फैसलों को ले रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। अपनी हेल्थ पर भी आज खास ध्यान दें। आज आपकी लवलाइफ भी क्रिएटिव और इंगेजिंग रहेगी। ऑफिस लाइफ के चैलेंज आप अच्छे से हैंडल करें, जिससे पॉजिटिव आउटपुट आए। आज आपके पास पैसा भी आएगा। आज आपकी हेल्थ को लेकर आपको केयरफुल रहना होगा।
तुला लव राशिफल
आज लवर से छोटे-मोटे डिफ्रेंस हो सकते हैं, खासकर आप दोनों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं, जिसके कारण आपको दिक्कत आएगी। बाकी सब सही रहेगा। आज लव अफेयर में बड़ी दिक्कत परेशान नहीं करेगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।आज के दिन अपने पैरेंट्स से रिलेशनशिप को डिस्कस कर सकते हैं, आज का दिन इसके लिए अच्छा है।आज का दिन आपके लिए अच्छा है जब आप अपने लवर को परिवार से मिलवा सकते हैं। आज कुछ एक्स लवर अपने परिवार के साथ भी कुछ पुराने इश्यूज को सोल्व कर लेंगे और आज का दिन पुराने मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा है। इससे उन लोगों की लाइफ में खुशियां वापस आ सकती हैं। आज का दिन अपने लवर को सरप्राइज देने के लिए भी अच्छा है। आप लवर को गिफ्ट दे सकते हैं।
तुला करियर राशिफल
आज तुला राशि के लोग प्रॉडक्टिविटी पर खास ध्यान दें। खासकर प्रोफेशनल के लिए जो आईटी, मीडिया, हेल्थकेयर और फाइनेंस सर्विस और एकेमिक से जुड़े हैं उन लोगों के लिए सुबह का समय दिक्कत भरा रहेगा। आपको इस समय आपा नहीं खोना है। धैर्य रखें रहें। आज शाम तक आपको ऑफिस में कई ऐसे मौके मिलेंगे, जहां आप अपनी एफिशिएंसी साबित कर पाएंगे। हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स को आज अधिक से अधिक समय काम पर बिताना होगा। वहीं शेफ को आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज स्टूडेंट्स एग्जाम क्लियर कर लेंगे और नए ज्वाइन करने वाले लोग ऑफिस में सही जगह देखेंगे, जहां वो फिट हो जाएं।
तुला मनी राशिफल
आज तुला राशि वालों के लिए समृद्धि रहेगी। आप इसके कारण इलेक्ट्रॉनिक चीजें खरीद सकते हैं या पिर वाहन भी खरीद सकते हैं। महिलाओं के लिए आज प्रोपर्टी से जुड़ी दिक्कतें खासकर परिवार में सुलझाना आसान रहेगा। वहीं बुजुर्ग घर के बच्चों में संपत्ति का बंटवारा भी कर सकते हैं। आज तुला राशि के लोग रिअल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आप इसे निवेश का अच्छा ऑप्शन मान सकते हैं। लेकिन इसका रिजल्ट आपके लिए फेयर नहीं हो सकात है। आपका भाई या बगहन भी आज आपसे आर्थिक मदद की डिमांड कर सकता है और आपको इसे देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
तुला हेल्थ राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज छोटे-मोटे हेल्थ इश्यूज रह सकते हैं। खासकर आपके फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं। आपके लिए अच्छा रहेगा कि आप किसी डॉक्टर को दिखाएं। आज हाइपरटेंशन और बीपी के मरीजों को खास तौर पर ध्यान देना होगा और अपनी खास केयर करनी होगी। आज का दिन एक्सरसाइज करने और जिम ज्वाइन करने के लिए खास रहेगा। आज डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें भी आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए पैनिक ना हों, समय के साथ ये सही हों जाएंगी।
डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ, ई-मेल: djnpandey@gmail.comफोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


