Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope Today aaj ka Tula Rashi Ka Rashifal 27 december 2025 daily future predictions
तुला राशिफल 27 दिसंबर 2025: आंखे बंद करके पैसा ना लगाएं, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का आज का दिन

तुला राशिफल 27 दिसंबर 2025: आंखे बंद करके पैसा ना लगाएं, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का आज का दिन

संक्षेप:

Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। आंखे बंद करके पैसा ना लगाएं, जानें कैसा रहेगा तुला राशि वालों का आज का दिन 

Dec 26, 2025 08:38 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Libra Horoscope Today 27 December 2025 : तुला राशि के लोग नैतिक मूल्यों में भरोसा करते हैं। आज तुला राशि वाले लोग नया प्यार पाने के लिए तैयार रहें। आज तुला राशि वालों को प्रोफेशनल सक्सेस मिलेगी। आर्थिक तौर पर आप अच्छे नहीं है, आपको अपने खर्च को लेकर खास ध्यान देना चाहिए। आज रिलेशनशिप में आपको प्यार भरे पल देखने को मिलेंगे, इसलिए ईमानदारी से प्यार करें। आप आज अपनी बेस्ट पर्फोर्मेंस देंगे, ऑफिस में आपका नाम होगा। आज हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत आपके सामने नहीं आएगी, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं रहने वाली है। जानें कैसा रहेगा तुला वालों का आज का करियर, लव और हेल्थ आर्थिक मामलों से जुड़ा दिन

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुला लव राशिफल

पिछले समय में आपको परेशानी हुई, लेकिन इस समयआपको लवलाइफ अच्छी रहेगी। कुछ लंबी दूरी के रिलेशनशिप में आज अलगाव हो सकता है, आपको लाइफ में दूर होना पड़ सकता है।अगर लवर से साथ समय बिता रहे हैं, तो प्यार से बिताएं, कोई ऐसी बात और स्टेटमेंट ना दें, जो आपके पार्टनर को हर्ट करे। सिंगल महिलाओं के भी आज कंसीव करने के अच्छे चांस हो सकते हैं, सिंगल लड़कियों को रोमांटिक लाइफ में आज खास तौर पर अलर्ट रहना चाहिए। आपको अपने लवर को लेकर उसके पिछले समय की बात नहीं करनी चाहिए, आपको पूरी एनर्जी से दिन एंजॉय करना चाहिए।

तुला करियर राशिफल

आज आपको इमोशनल होकर काम नहीं करना है, अपने इमोशंस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसके बजया अपने अनुभव और अपनी नॉलेज के अनुसार ऑफिस में चीजों को फाइनलाइज करें। आईटी, सिविल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्र प्रोफेशनल्स आज अपने करियर को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आज कुछ प्रोफेशनल्स क्लाइंट्स को इंप्रेस कर पाएंगे, खासतौर पर अपने कम्युनिकेशन और टेक्निकल स्किल्स। करियर में एक्सपेरीमेंट करना है, तो आपको दोपहर का समय सही है। बिजनेसमैन देश में सक्सेसफुल रहेंगे, लेकिन विदेश मेंभी आपको नए मौके मिलेंगे।जो स्टूडेंट्स एग्जाम में बैठ रहे हैं, उन लोगों को आज खास तौर पर पढ़ाई पर फोकस है।

ये भी पढ़ें:मेष वार्षिक राशिफल 2026: पढ़ें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का साल 2026
ये भी पढ़ें:मेष, वृष, कर्क और मिथुन राशि वालों के लिए करियर, जॉब के लिहाज से कैसा है 2026?

तुला मनी राशिफल

सुबह का समय पैसों के मामले में फलदायी नहीं है, इसलिए इस समय बहुत अधिक निवेश और लेनदेन ना करें। पैसों के मामले में आपको खास तौर पर अलर्ट रहना होगा। हो सकता है कि आज आपको किसी भाई-बहन के हाथों पैसों का नुकसान हो। कहीं भी पैसा लगा रहे हैं, तो आंखे बंद करके पैसा ना लगाएं। आपको निवेश करने से पहले रिसर्च करनी चाहिए। आप कोई संपत्ति खरीद या बेच सकते हैं। अगर पैसों को कहीं लगाना है और सही तरीके से मैनेज करना है, तो किसी अच्छे फाइनेंस एजवाइजर की मदद लें।महिलाओं को आज पारिवारिक संपत्ति विरासत में मिलने का सौभाग्य मिल सकता है।

तुला हेल्थ राशिफल

आप हेल्थ के लिहाज से अच्छे हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को वायरल बुखार, डाइजेशन और जोड़ों में दर्द हो सकता है। आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खास तौर पर बैलेंस बाननाहै, ऑफिस का तनाव घर पर ना लाएं है। इससे आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने में भी मदद मिलेगी।अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना अच्छा है। अपनी डाइट में वसा, तेल और चीनी की मात्रा कम करें।

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!