Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope today aaj ka tula rashi ka rashifal 19 november 2025 future predictions
तुला राशिफल 19 नवंबर 2025: आज पैसा खूब, लाइफपार्टनर से खराब शब्द ना बोलें, स्ट्रेस से बचें

तुला राशिफल 19 नवंबर 2025: आज पैसा खूब, लाइफपार्टनर से खराब शब्द ना बोलें, स्ट्रेस से बचें

संक्षेप:

Libra Horoscope today tula Rashi Ka Rashifal : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। आज पैसा खूब, लाइफपार्टनर से खराब शब्द ना बोलें, स्ट्रेस से बचें

Nov 19, 2025 06:32 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Libra Horoscope Today 19 November 2025 : आज तुला राशि वालों को किसी भी हालत में ईगों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। लवलाइफ के इश्यूज को कोशिश करें कि तुरंत निपटाएं। इसके अलावा आपको प्रोफेशनल लाइफ की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है। समृद्धि के कारण आपका लाइफ स्टाइल आज अच्छा रहने वाला है। आपकी हेल्थ भी आज पॉजिटिव है। अपने रिलेशनशिप में आपको सेंसिबल रहना है। पार्टनर का सम्मान करना है, अगर आप उससे असहमत भी हो तो भी। आप अच्छी पर्फोर्मेंस देते समय आज खुश रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी हेल्थ और वेल्थ आज दोनों नॉर्मल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तुला लव राशिफल

आज लवलाइफ में आपको कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।आपको अपने लवर के इमोशंस को लेकर सोचना चाहिए कि आखिर उसके मन में क्या है। कुछ महिलाएं शादी के लिए अपने पैरेंट्स की रजामंदी लेने में आज कामयाब रहेंगी। नए लवर्स के लिए आज दोपहर का समय अच्छा रहेगा। अगर आप दोनों में सहमति किसी बात पर नहीं बन पाई है तो आपको एक दूसरे को खराब शब्द नहीं बोलने चाहिए। शादीशुदा महिलाओं को पति के घर में रहकर अच्छी रेपो बनानी चाहिए। आप आज एक्स लवर के साथ भी मिल सकते हैं, लेकिन इसका प्रभाव आपकी शादीशुदा जिंदगी पर ना पड़े इसका ध्यान रखें।

तुला करियर राशिफल

आपकी ऑफिस में पर्फोर्मेंस आज अच्छी रेहगी। आपकी डेडिकेशन, कमिटमेंट और मेहनत की आज तारीफ की जाएगी। आपको इनोवेटिव आइडियाज के साथ बाहर आना चाहिए। इससे आप क्लाइंट्स और मैनेजमेंट दोनों को इंप्रेस करेंगे।आपका एटीट्यूड पॉजिटिव आज आपके अच्छे कॉन्ट्रेक्ट बनवाने में मदद करेगा, खासकर इंटरनेशनल क्लाइंट्स के साथ। आज बिजनेसमैन को बड़े फैसले लेते समय खास सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आपके कुछ सेगमेंट अच्छे नतीजे नहीं देंगे। कुछ स्टूडेंट्स एग्जाम क्लियर कर लेंगे और कुछ स्टूडेंट्स हायर स्टडीज में एडमिशन पा लेंगे। सटूडेंट्स के लिए आज अच्छा दिन है।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 19 नवंबर : रोमांस के सितारे मजबूत, दिलखोलकर बोलें मन की बात, प्रोफेश
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 19 नवंबर : आज पैसा खूब, कुछ मकर वाले टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर आएंगे

तुला मनी राशिफल

आज तुला राशि वालों के पास पैसा आएगा। इससे आपको समझदारी भरी निवेश की प्लानिंग करनी है और पैसों को सही जगह निवेश करना है। आंख बंद करके पैसा कहीं न लगाएं। अगर किसी दोस्त को पैसों की जरूरत है, तो आप आज किसी दोस्त के साथ मिलकर उसकी आर्थिक समस्या सुलझाएंगे। कुछ महिलाओं को परिवार में किसी मंगलकार्य के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज का दिन किसी बिजनेस में अपना पैसा निवेश करने के लिए भी शुभ है जो भविष्य में आपके लिए आपके लिए सौभाग्य ला सकता है।

तुला हेल्थ राशिफल

आज तुला राशि वालों की लाइफ में छोटी-मोटी बीमारियां होंगी, लेकिन इससे आपका रुटीन प्रभावित नहीं होगा। आपको स्ट्रेस नहीं लेना है। इस समय स्ट्रेस से बचें और नेगेटिव एनर्जी से दूर रहें। बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है। जंक फ़ूड और गैस वाले कोल्ड ड्रिंक से भी दूरी बना लें। तंबाकू भी छोड़ दें, क्योंकि आप नहीं चाहते कि लंबे समय तक आप बीमार बने रहें। आप आज जिम या योग सेशन में शामिल हो सकते हैं। बुजुर्गों को भी गीले फर्श पर चलते समय सावधान रहना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!