तुला राशिफल 3 अप्रैल 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Libra Horoscope, aaj ka tula Rashifal: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है, इसका चिह्न तराजू है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन का लव, मनी, फाइनेंस और हेल्थ राशिफल

Libra Horoscope, aaj ka tula Rashifal, तुला राशि: आज सुबह उठते ही आपको अंदर से एक हल्का सा बदलाव महसूस हो सकता है। आपको कल की कोई बात, किसी का बोलने का तरीका या कोई बातचीत बार-बार याद आ सकती है। भले ही उस समय सब सामान्य लगा हो, लेकिन आज आपको उसके पीछे का भाव ज्यादा महसूस होगा। आज आप इन बातों को नजरअंदाज नहीं करेंगे, बल्कि आपका मन वहीं ज्यादा देर तक रुका रहेगा और उसे समझने की कोशिश करेगा। इसके पीछे की वजह ग्रहों की स्थिति भी हो सकती है। क्योंकि इस समय मीन राशि में कई ग्रह एक साथ हैं, जैसे- सूर्य, शनि, राहु और बुध (जो अभी वक्री है)। इसी वजह से चीजें साफ-साफ समझ में नहीं आतीं। आप चीजों को ज्यादा महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी तरह समझ या समझा नहीं पा रहे हैं। यानी भावनाएं और एहसास पहले आते हैं, पर साफ समझ बाद में आती है। साथ ही आज चंद्रमा आपकी ही राशि में है और दिन में स्वाति नक्षत्र में जाएगा। इसका मतलब है कि आज आपका ध्यान खुद के मन और भावनाओं पर ज्यादा रहेगा। आज आप सिर्फ रिएक्ट नहीं करेंगे, बल्कि खुद को रिएक्ट करते हुए भी देखेंगे। इसका मतलब यह है किआप यह समझ पाएंगे कि आप कब बोलते हैं, कब चुप रहते हैं और कब संतुलन बनाए रखने के लिए खुद को बदल लेते हैं।
तुला लव राशिफल
आज आप रिश्तों में आप ज्यादा महसूस करेंगे, लेकिन कम बोलेंगे। आप ध्यान देंगे कि कौन कितना आपको समय दे रहा है, कौन पीछे हट रहा है, क्या कहा जा रहा है और क्या छुपाया जा रहा है। लेकिन आप तुरंत रिएक्ट नहीं करेंगे, बल्कि पहले उसे समझने की कोशिश करेंगे। आज आपका मन थोड़ा ज्यादा संवेदनशील रहेगा, इसलिए छोटी-छोटी बातें भी आपको गहराई से महसूस होंगी। साथ ही, आपके अंदर एक भावना रहेगी कि आप जुड़ाव तो चाहते हैं, लेकिन अपनी समझ और स्पष्टता खोकर नहीं। यानी आप रिश्ता चाहते हैं, लेकिन बिना कन्फ्यूजन के। आज आपके अंदर दो तरह की भावनाएं चल सकती हैं:एक तरफ आप चाहते हैं कि सब साफ-साफ हो जाए और दूसरी तरफ आपको महसूस होगा कि अभी सब कुछ पूरी तरह साफ नहीं है। इसी वजह से आप बीच की स्थिति में रह सकते हैं।
तुला करियर राशिफल
कामकाज के मामले में आज आप एक्टिव रहेंगे। साथ ही आज आपका काम करने का तरीका सामान्य से थोड़ा ज्यादा संतुलित और सोच-समझकर होगा। आप बोलने से पहले सोचेंगे, जवाब देने से पहले थोड़ा रुकेंगे और अपने शब्दों को पहले से ज्यादा ध्यान से चुनेंगे। यह झिझक की वजह से नहीं होगा, बल्कि इसलिए क्योंकि आप यह समझ रहे होंगे कि आपकी बात का दूसरों पर क्या असर पड़ेगा। मिथुन में मंगल की स्थिति आपके विचारों और बातचीत को प्रभावित कर रही है, इसलिए काम में हलचल रहेगी। बातचीत, प्लानिंग और नजरिए में बदलाव भी हो सकते हैं। लेकिन अभी सब कुछ पूरी तरह तय या साफ नहीं है। अगर आप जल्दी-जल्दी साफ नतीजा पाने की कोशिश करेंगे, तो आपको निराशा हो सकती है। लेकिन अगर आप चीजों को धीरे-धीरे अपने तरीके से आगे बढ़ने देंगे, तो वे ज्यादा समझ में आने लगेंगी। दोपहर का समय काम पर ध्यान देने और जरूरी बातचीत के लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा।
तुला मनी राशिफल
आज पैसों के मामले में स्थिति ठीक और स्थिर है, कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन आज का दिन ऐसा भी नहीं कि हर चीज शुरुआत में ही पूरी तरह साफ हो। कुछ छोटी-छोटी बातें या डिटेल्स शुरुआत में नजर नहीं आएंगी। आपको लगेगा कि आप सब समझ गए हैं, लेकिन बाद में पता चल सकता है कि कोई जरूरी चीज छूट गई थी। इसका मतलब डरने की जरूरत नहीं है, बस जल्दबाजी से बचना है। अगर कोई भी काम पैसे से जुड़ा है, वो चाहे छोटा ही क्यों न हो, तो उसे एक बार दोबारा अच्छे से देख लें।
तुला हेल्थ राशिफल
आज आपका शरीर सामान्य रूप से ठीक और संतुलित है, यानी शारीरिक ऊर्जा अच्छी है। लेकिन आपका मन और भावनाएं आज थोड़ी ज्यादा सक्रिय और जागरूक रहेंगी। आप छोटी-छोटी बातें को ज्यादा सोच सकते हैं। कभी-कभी आप कुछ पल दोबारा याद करेंगे या ऐसी चीजें नोटिस करेंगे जिन्हें आमतौर पर आप नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आप इन चीजों को एकदम गहराई से सोचेंगे,तो थकान या उलझन महसूस हो सकती है। इसलिए समय-समय कुछ ना कुछ एक्टिविटीज करते रहें। आप चाहें, तो हल्का व्यायाम, या कुछ देर शांति में बैठ सकते हैं। इससे आप फिर से अपने मन और शरीर में संतुलन महसूस करेंगे।
आज की सलाह
संतुलन का मतलब यह नहीं कि हर चीज को ठीक करना पड़े। बल्कि यह जानना है कि कौन सी चीज को सुधारने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ चीजें वैसे ही रहने दें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान


