तुला राशिफल 29 मई 2026: तुला राशि के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आने वाला है, पढ़ें राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj Ka Tula Rashi Ka Rashifal: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। आज आपके लिए समय का चक्र क्या बदलाव लाया है, आइए जानते हैं, तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मई का दिन….

तुला राशिफल 29 मई 2026: तुला राशि के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आने वाला है, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Tula Rashi ka Rashifal: आज का पूरा दिन आपके लिए मिले-जुले लेकिन काफी हद तक प्रगतिशील परिणाम लेकर आने वाला है। ग्रहों का इशारा साफ है कि इस समय जरूरत के हिसाब से तमाम सुख-सुविधाएं और वस्तुएं आपके जीवन में आसानी से उपलब्ध होती रहेंगी, जिससे मन में एक संतुष्टि का भाव रहेगा। लग्न का चंद्रमा आपको सक्रिय रखेगा, लेकिन अष्टम का सूर्य और छठे का शनि आपको मानसिक रूप से थोड़ा सचेत रहने की चेतावनी भी दे रहे हैं। आज के दिन की सबसे बड़ी सीख यही है कि बिजनेस और निवेश के मामलों में मिल रही सफलता का पूरा लाभ उठाएं, जीवनसाथी के साथ संबंधों की मधुरता को एन्जॉय करें, लेकिन प्रेम जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव को शांत रहकर संभालें। मन को भटकने न दें, कुल मिलाकर यह एक बेहद शुभ और तरक्की की राह पर ले जाने वाला दिन है।

तुला लव राशिफल

प्रेम और आपसी संबंधों के मामले में इस समय आपको थोड़ा संभलकर और बहुत ही व्यावहारिक होकर चलने की जरूरत है। तुला राशि के लिए पंचम भाव (प्रेम स्थान) के स्वामी शनि देव होते हैं, जो इस समय छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। पंचमेश का छठे घर में जाना प्रेम संबंधों में उम्मीद के विपरीत परिणाम दे सकता है। साथी के साथ छोटी-मोटी बातों पर मतभेद, वैचारिक टकराव या बातचीत में रूखापन आने की आशंका बनी हुई है। जो लोग अभी सिंगल हैं नए प्रेम की तरफ तुरंत कदम बढ़ाने के बजाय अभी थोड़ा रुकें, परिस्थितियों को अच्छे से समझें, उनकी समीक्षा करें और उसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लें। दूसरी तरफ, अगर आपके वैवाहिक जीवन पर नजर डालें, तो वहां स्थिति इसके बिल्कुल उलट और बेहद खूबसूरत है। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों का पूरा सम्मान करेंगे, जिससे घर का माहौल बहुत मधुर और शांतिपूर्ण बना रहेगा।

तुला मनी -करियर राशिफल

आपके करियर, नौकरी और बिजनेस के दृष्टिकोण से यह समय काफी मजबूत और आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आपकी व्यावसायिक स्थिति लगातार सुदृढ़ हो रही है और आप अपने काम-काज में लगातार ग्रो (तरक्की) कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपके काम की सराहना भी होगी। जहां तक धन और निवेश (Investment) का सवाल है, तो इस मामले में ग्रह आपके पक्ष में खड़े हैं। यदि आप लंबे समय से किसी नई प्रॉपर्टी, शेयर या बिजनेस में पैसा लगाने की सोच रहे थे और मन में कोई डर था, तो अब उस घबराहट को बाहर निकाल दीजिए। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ निवेश की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि समय आपके लिए काफी अनुकूल है और यह निवेश भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति को और ज्यादा मजबूत करने वाला साबित होगा।

तुला हेल्थ राशिफल

आपकी राशि के लिए सितारों की जो चाल इस समय दिखाई दे रही है, वह सेहत के मामले में काफी उत्साहजनक और सकारात्मक है। किसी भी राशि का स्वास्थ्य उसके लग्न और लग्नेश की स्थिति पर निर्भर करता है, और आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव इस समय नवम भाव यानी भाग्य स्थान में विराजमान हैं। राशि स्वामी का भाग्य स्थान में होना आपकी शारीरिक क्षमता को मजबूत करता है। इसके साथ ही, खुद चंद्रमा आपकी ही राशि में यानी आपके लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके भीतर एक बेहद शानदार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे। आपके चेहरे पर एक तेज और मन में एक नया उत्साह बना रहेगा। हालांकि, यहां एक बात पर गौर करना जरूरी है कि सूर्य देव आपके आठवें भाव (अष्टम भाव) में गोचर कर रहे हैं। सूर्य की इस स्थिति के कारण शारीरिक ऊर्जा के एक हिस्से में थोड़ी कमी या भीतर से हल्की सी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच में आराम जरूर लें। वहीं अगर मानसिक स्वास्थ्य की बात करें, तो छठे भाव में बैठे शनि देव का प्रभाव आपके मन में कभी-कभी बेवजह की चिंताओं या नकारात्मक विचारों का उभार कर सकता है। मानसिक मोर्चे पर यह समय थोड़ा मध्यम है, इसलिए खुद को नकारात्मकता से दूर रखने के लिए प्राणायाम या योग का सहारा लें।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!