Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope today 29 January 2026 aaj ka tula rashifal daily future predictions and bhavishyafal
तुला राशिफल 29 जनवरी 2026 :आज पैसों से जुड़ी दिक्कतें आएंगी, एटीट्यूड बड़ा रोल प्ले करेगा, जानें तुला वालों का दिन कैसा

तुला राशिफल 29 जनवरी 2026 :आज पैसों से जुड़ी दिक्कतें आएंगी, एटीट्यूड बड़ा रोल प्ले करेगा, जानें तुला वालों का दिन कैसा

संक्षेप:

Libra Horoscope aaj tula rashi ka rashifal in hindi : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। आज पैसों से जुड़ी दिक्कतें आएंगी, एटीट्यूड बड़ा रोल प्ले करेगा, जानें तुला वालों का दिन

Jan 29, 2026 04:58 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Libra Horoscope Today 29 January 2026 : आज खुशनुमा दिन के लिए आपको तनाव से दूर रहना चाहिए। आपको पिछली बातों को फिर से दोहराना नहीं, जिससे आपकी लवलाइफ अच्छी रहे। प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को आज सावधानी से हैंडल करें। आज वेल्थ से जुड़े इश्यूज रहेंगे, जिसके कारण आप वाइल्ड निवेश को रोक पाएंगे। कोशिश करें कि पैसा ऐसी जगह ना लगाएं, जिसका आपको आइडिया ना हो। आज लवलाइफ को दिक्कतों से दूर रखने की कोशिश करें। आज प्रॉडक्टिविटी से जुड़े इश्यूज को आप समय पर सोल्व करें, जिससे आपके करियर की अच्छी ग्रोथ हो पाए। आज हेल्थ और वेल्थ दोनों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तुला लव राशिफल

आपको ओपन कम्युनिकेशन के जरिए रिलेशनशिप को खास रखना है। आपका पार्टनर आपके समय की डिमांड कर सकता है, आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपने लवर के साथ बैठें और एक साथ मिलकर एक दूसरे को जानें। एक दूसरे के इमोशंस भी शेयर करें। आज आप रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं. यहां सरप्राइज गिफ्ट भी चमत्कार कर सकती है। जो लोग अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं, वो आज शादी के बारे में सोच सकते हैं। अगर पैरेंट्स से शादी के लिए रजामंदी लेनी है, तो आज का दिन बहुत अच्छा है, आप पैरेंट्स से शादी पर बात कर सकते हैं। कुछ लोग आज एक्स लवर के साथ अपने झगड़े भी सुलझा लेंगे। आप दोनों वापस एक हो जाएंगे, लेकिन शादीशुदा लोगों के लिए यह बिल्कुल सही नहीं है।

तुला करियर राशिफल

आपका एटीट्यूड आज ऑफिस में बड़ा रोल प्ले करेगा। आपको ऑफिस में प्रॉडक्टिव और इनोवेटिव होना चाहिए। आपको मैनेजमेंट से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज कुछ लोग अपना नया बिजनेस वैंचर लॉन्च कर सकेंगे। कॉपीराइटर, मीडियाकर्मी, शेफ, मैनेजर और आईटी प्रोफेशनल के लिए नए नौकरी के मौके आपको मिलेंगे। बैंकिंग,एचआर और टेक्निकल डिपार्टमेंट से जुड़े लोगों को एकस्ट्रा घंटे काम करना होगा। आज कुछ बिजनेसमैन को प्रशासन से कुछ इश्यू हो सकता है, इसे तुरंत निपटाने की जरूरत है। इसलिए कोशिश करें लोकल प्रशासन के सभी नियमों को अच्छे से फॉलो करें।

ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 29 जनवरी : कुंभ राशि वाले ऑफिस में डिप्लोमेटिक रहें
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 28 जनवरी 2026: आज पास पैसा आएगा, लवलाइफ में मच सकता है हंगामा
ये भी पढ़ें:Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 जनवरी का दिन? पढ़ें राशिफल

तुला धन राशिफल

आज आर्थिक तौर पर आपके सामने दिक्कतें आ सकती हैं, आपको लग्जरी आइटम पर पैसा खर्च करते समय खास सावधान रहना चाहिए। किसी प्रोपर्टी को लेकर कोई पुराना विवाद जो चल रहा था, उसे भी आप सैटल कर लेंगे। आपको पति या पत्नी के जरिए भी आर्थिक मदद मिल सकती है। इस समय आपको शेयर मार्केट से दूर रहना है और किसी भी अनजान इंसान को ऑनलाइन पेमेंट ना करें, तो अच्छा है, इसको लेकर आपको सावधान रहना है। आज बिजनेसमैन को प्रमोटर्स के जरिए पैसा मिलेगा।

तुला हेल्थ राशिफल

आज आपको हेल्थ से किसी तरह का समझौता नहीं करना है, हेल्थ को लेकर लापरवाह बिल्कुल ना हों। आपको आज छाती, लंग्स, पेट से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा आप नाक और काम से भी परेशान होंगे। कुछ लोगों को मेंटल हेल्थ इश्यूज भी होंगे। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ भी हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को सांससंबंधी समस्याएँ हो सकती हैं, जबकि बच्चों को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।यात्रा करने वालों को मेडिकल किट साथ रखना चाहिए। आज का दिन अच्छा है।

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ, ई-मेल: djnpandey@gmail.comफोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता में 17 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 10 साल से काम कर रही हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म में राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, हस्तरेखा, रत्न, व्रत-त्योहार पूजा-विधि और वैदिक ज्योतिष पर गहराई से पिछले 10 सालों से लिख रही हैं, खासकर पुराणों उपनिषदों को पढ़कर जुड़ी सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाती रहीं हैं। इसके साथ ही करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रहती है। आज तक में करियर सेक्शन में तीन साल काम किया है और आज समाज अखबार और नवभारत टाइम्स अखबार में भी करियर से जुड़े आर्टिकल छपे हैं। करियर में एसएससी, लोक सेवा आयोग, स्कूल बोर्ड रिजल्ट, भर्तियों, सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी खबरों पर भी लाइव हिन्दुस्तान में लिख रही हैं। खाली समय में किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!