तुला राशिफल 2 मई 2026: तुला राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल की स्थिति, दोपहर बाद बदलेंगे हालात, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Libra Horoscope aaj tula rashi ka rashifal : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। आइए जानते हैं, तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2 मई का दिन….

तुला राशिफल 2 मई 2026: तुला राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल की स्थिति, दोपहर बाद बदलेंगे हालात, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Libra Horoscope Today 2 May 2026, तुला राशिफल : आज प्यार से जुड़ी कोई बात दिमाग में अटकी रह सकती है। बात छोटी है, लेकिन बोली नहीं गई तो भारी लग सकती है। टाइम, ध्यान, पैसा, घर वालों की दखल या कोई पुरानी बात- कुछ भी ट्रिगर हो सकता है। सीधी बात ये है कि अंदर जो चल रहा है, उसे बोलना पड़ेगा। सिर्फ माहौल ठीक रखने के चक्कर में सब दबाओगे तो उल्टा उलझेगा। नॉर्मल तरीके से बोल दें। न ज्यादा मीठा, न ज्यादा कड़वा। सामने वाले से भी पूछ लें कि उसे क्या चाहिए। अपनी बातें भी साफ रखें। एक लाइन साफ बोल देने से आधी टेंशन खत्म हो जाती है। वरना आदमी खुद ही सोचता रहता है कि सामने वाला क्या सोच रहा होगा। कुल मिलाकर, तुला राशि वालों के लिए आज उथल-पुथल की स्थिति हो सकती है। दोपहर के बाद हालात थोड़ा सामान्य हो सकते हैं।

आगे पढ़ें तुला राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशि का लव राशिफल

आज साफ बात जरूरी है। सामने वाला समझना चाहता है कि तुम क्या फील कर रहे हो। वो खुद से नहीं समझेगा। सीधी बात बोलोगे तो बात वहीं खत्म हो जाएगी। घुमाओगे तो कन्फ्यूजन बढ़ेगा।सिंगल लोग किसी ऐसे इंसान की तरफ खिंच सकते हैं जो सही से सुनता हो। जल्दी न करें, लेकिन इग्नोर भी न करें। रिलेशन में हैं तो टाइम, ध्यान या छोटी-सी उम्मीद पर बात हो सकती है। अगर कोई प्लान दबाव दे रहा है, तो प्लान पर बात करें, एक-दूसरे पर नहीं।

तुला राशि का करियर राशिफल

काम ठीक रहेगा, बस बात साफ रखनी है। कोई भी हो- ऑफिस वाला, क्लाइंट या टीम- सबको क्लियर जवाब चाहिए। हर बार हां बोलना जरूरी नहीं है। पहले समझें, फिर बोलें। जॉब में हो तो कॉन्फिडेंस से बोलें, लेकिन रूखे न लगें। बिजनेस वाले वादा सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स किसी शांत इंसान के साथ पढ़ें तो फायदा रहेगा। ग्रुप वर्क है तो काम बांट लो साफ-साफ। एक सीधा जवाब टाइम भी बचाता है और दिमाग भी।

तुला राशि का आर्थिक राशिफल

आज पैसा खर्च करने का मूड बन सकता है। दोस्तों के साथ, गिफ्ट, या घर के लिए कुछ लेना- कुछ भी हो सकता है। लेकिन सिर्फ सबको खुश करने के लिए पैसा न उड़ाएं। पहले देखो जेब क्या कह रही है। सेविंग्स को ऐसे खर्च में न लगाएं। किसी के कहने पर ट्रेडिंग न करें। अगर कोई साथ में खर्च की बात कर रहा है, तो साफ पूछ लें- कौन कितना देगा। थोड़ी देर अजीब लगेगा, लेकिन बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल

कमर, किडनी, स्किन या नींद पर असर दिख सकता है। खुद को नजरअंदाज न करें। पानी पीते रहें। टाइम से खाना खाएं। हर बार दूसरों के लिए अपना आराम न छोड़ें। थोड़ा चल लें, थोड़ा स्ट्रेच कर लें। रात में ज्यादा दिमाग चलाने वाली बातें न करें।

तुला राशि वालों के लिए सलाह-

सीधी बात बोलें, लेकिन ढंग से।

लकी नंबर: 8

लकी कलर: रोज

इशिता कोटिया

(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)

ईमेल: healingwithishita@gmail.com

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!