तुला राशिफल 2 जून 2026 : तुला राशि के लिए गुरु का गोचर आज आपके लिए क्या खास लाया है?, पढ़ें राशिफल

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Libra Horoscope Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। तुला राशि वालों के पास आज अच्छा दिन है।, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

तुला राशिफल 2 जून 2026 : तुला राशि के लिए गुरु का गोचर आज आपके लिए क्या खास लाया है?, पढ़ें राशिफल

Aaj ka tula Rashi ka Rashifal: तुला राशि के लिए 2 जून के दिन गुरु का असर तो रहेगा ही साथ दूसरे ग्रहों के कारण भी आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर में लाभ तो आप समझ लीजिए कि कहीं नहीं गया है। आपको लवलाइफ में भी इमोशनली पार्टनर का साथ मिलेगा। आपके काम में और फाइनेंस में आपको सफलता हासिल होगी। आपकी लाइफ में जो बदलाव आ रहे हैं, कोशिश करें कि उन्हें अपनाएं। लवलाइफ से लेकर हेल्थ, हेल्थ और करियर वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

तुला लव राशिफल

आपको आज के दिन चंद्रमा के असर के कारण आराम करना होगा। इमोशनली जो आप सोच रहे हैं, उसके लिए थोड़ा एनालिसिस कम करें, इससे आप परेशानियों से बच पाएगें। अगर लवर के साथ किसी बात को लेकर आप गलतफहमी का शिकार थे, तो समझ लें कि आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। सिंगल लोगों को प्यार अपनी ओर खीचेंगा। इस समय पार्टनर से कोई ऐसी बात ना करें जो आप दोनों में दरार पैदा करे, इसलिए कोशिश करें कि एक दूसरे के साथ मिलकर रहें।

तुला करियर राशिफल

एकेडमिक्स वालों के लिए समय उत्तम है। आपके दिमाग में क्रिएटिव आइडिया आएगे, आप बिना किसी भटकाव के आगे बढ़ रहे हैं। आपके लिए बुध भी अच्छे परिणाम लेकर आ रहे हैं, आपके कम्युनिकेशन को ये मजबूत करेंगे, जिससे आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से अच्छी होगी। ऑफिस में आपको मीटिंग्स में अपने लेवल पर आइडियाज देने चाहिए, लेकिन आइडिया नहीं इसे कैसे आगे बढ़ सकते हैं, इस पर भी आपको एक प्लान तैयार करना होगा। तभी आप आगे बढ़ सकते हैं।

तुला मनी राशिफल

आर्थिक तौर पर शनि आपके फाइनेंस पर असर डाल रहे हैं। आप अच्छे से अपने आर्थिक चीजों को देख पाएंगे. अच्छे से योजना बना पाएंगे। अच्छे से अपने निवेश को लेकर रिसर्च कर पाएंगे। आप अपने सेविंग प्लान को भी अच्छे से एडजस्ट कर पाएंगे। इस समय सरकारी तंत्र से किसी भी तरह की पंगेबाजी ना लें, सभी सरकारी नियमों का पालन करें। निवेश के मामले में समय अनुकूल है, आप बिल्कुल निवेश कर सकते हैं? इसमें कोई समस्या नहीं है।

तुला हेल्थ राशिफल

स्वास्थ्य के मामले में तुला राशि की स्थिति अच्छी बनी हुई है। मंगल आपके सप्तम भाव में विराजमान हैं, जहां से उनकी पूर्ण दृष्टि आपके लग्न पर पड़ रही है। इस प्रभाव के कारण आपको अपने क्रोध पर थोड़ा काबू रखना होगा। पंचमेश भी षष्ठ भाव में हैं, इसलिए आपको अपनी मानसिक स्थिति पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। मानसिक रूप से शांत रहें। आपके मानसिक तौर पर किसी बात को लेकर तनाव होगा। कोई ऐसी बात आपके दिमाग में घर कर गई है। इसलिए इसका तोड़ा आपको निकालना होगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!