तुला राशिफल 2 अप्रैल 2026: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Libra Horoscope, aaj ka tula Rashifal: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है, इसका चिह्न तराजू है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन का लव, मनी, फाइनेंस और हेल्थ राशिफल

तुला राशि वालों के लिए समय थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है। तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बैलेंस वाला हो सकता है। हेल्थ को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, कुछ समस्याएं आ सकती हैं। लवलाइफ में भी नॉर्म ही रहेगा। फाइनेंस के मामले में आपको केयरफुल रहना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में आपको इस समय मीटिंग्स में नए आइडियाज शेयर करने होंगे। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन का लव, मनी, फाइनेंस और हेल्थ राशिफल
तुला का आज का लव राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज परिवार का सहयोग मिल सकता ह। लवलाइफ में आपको आज लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। आप दोनों आज लवलाइफ में रोमांटिक और अच्छे पल एंजॉय करेंगे। अगर किसी बात को लेकर तनाव हो तो धैर्य और शांति से काम ले। कुल मिलाकर आपके लिए माहौल अच्छा है। किसी की बात को नजरअंदाज ना करें। परिवार में भी अपने पार्टनर को सिक्योर फील कराएं। लवलाइफ में लवर के साथ कुछ गलतफहमी ना हो, इसलिए पहले से कुछ बाताों की चर्चा कर लें, इससे कोई तीसरा आपकी लाइफ में दखल नहीं देगा। आज का दिन नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी अच्छा है।
तुला करियर राशिफल
आज का दिन तुला राशि वालों को करियर में सोच समझकर काम करने की सलाह दे रहा है। आपको एक बार में किसी समस्या का समाधान नहीं करना है, एक के बाद एक समस्या को सोल्व करने की कोसिश करेंगे। आपको एक एक चीज पर फोकस करके काम शुरू करना है। ऑफिस में मीटिंग्स में डिप्लोमेटिक रहें, लेकन अपने आइडियाज के लिए सही प्वाइंट पर खड़े रहें।
तुला आज का मनी राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक समस्याओं को कम करने का दिन है। आपके लिए जरूरी है कि आप सेविंग के ऑप्शन देखें। साइड इनकम के लिए भी आपको रास्ते तलाश करने होंगे। आपके लिए खर्चों को कम करने और ऐसे खर्चों को देखने और समझने की जरूरत है, जो आप कर रहे हैं, लेकिन उनका आपको लाभ नहीं हो रहा है। जैसे सब्सक्रिप्शन जो आपने काफी समय से ले रखी थीं। आज का दिन वाहन खरीदने के लिए भी शुभ है।
तुला आज का हेल्थ राशिफल
तुला राशि वालों के लिए दिन ठीकठाक है, लेकिन हेल्थ में आपके लिए परेशानी सामने आ सकती है। आपको हड्डियों की जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है। उम्रदराज लोगों को अपनी हेल्थ का खास ध्यान देना है। आपको वॉक और मॉर्निंग रुटीन पर खास ध्यान देना होगा। कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो गाड़ी सावधानी से चलाएं और अपनी मेडिकल किट को साथ लेकर जाएं।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


