तुला राशिफल 19 मई 2026:तुला राशि के लिए आज ग्रहों की चाल किस करवट बैठेगी, पढ़ें तुला राशि का राशिफल
Libra horoscope today tula Rashifal: राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। इसका स्वामी शुक्र है। आज ग्रहों की स्थिति क्या बदलाव लाएगी। पढ़ें कैसा रहेगा आज तुला राशि का दिन

Libra Horoscope, तुला राशिफल 19 मई 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए दिन में चीजें पॉजिटिव रहेंगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो काम बनता दिखेगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल जाती दिखाई देंगी। आपको किसी भी हालत में किसी से विवाद नहीं करना है। प्रोफेशनल लाइफ में आपके काम बनेंगें, हेल्थ में भी तनाव से मुक्ति मिलेगी, जो भी परेशानी थी, वो अब धीरे-धीरे सुधर रही हैं। आपको लवलाइफ में भी आज का दिन पार्टनर का प्यार मिलेगा। दोनों की केमिस्ट्री अच्छी रहेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा है। आपको धार्मिक कार्यों मेंरुचि बढ़ेगी और मानसिक राहत महसूस होगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला लव राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पार्टनर के साथ रहने का दिन है। पार्टनर के साथ आपका रिलेशनशिप पहले से अच्छा था और अब और भी अच्छा हो जाएगा। परिवार के लोगों के साथ भी आपका पार्टनर अच्छे से घुल मिल जाएगा। अगर सिंगल हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। लवर को सरप्राइज दे सकते हैं या साथ में किसी रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर लव और पारिवारिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध सहज बने रहेंगे और संतान की तरफ से भी आपको आज फुल सपोर्ट और अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला करियर राशिफल
आज तुला राशि वालों के प्रोफेशनल लाइफ में आपका लक काम करेगा। भाग्य का सहयोग मिलने से आपको जो प्रोजेक्ट का काम कम था और जो काम रुके हुए थे, वो काम अब बनने लगेंगे। आपके लिए बिजनेस इस समय अच्छा चल निकलेगा। प्रोजेक्ट जिन पर आप मेहनत कर रहे थे, वो आगे से आपको लाभ देंगे। नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आपके लिए समय अच्छा है। आपको अपने नेटवर्क पर भी खास ध्यान देना है, इससे आप अच्छी नौकरी पा सकते हैं, जो लोग नई नौकरी देख रहे हैं, उनके लिए भी आज नौकरी के चांस हैं।
तुला मनी राशिफल
अगर आपका खुद का बिजनेस है तो आपको इसकी हर इश्यू को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर किसी चीज को लेकर आपको ध्यान देना है। व्यापार मेंवृद्धि होगी और स्वास्थ्य: शनि और राहु की स्थिति आपकी राशि में बन रही है। आपकी हेल्थ को लेकर थीरे-धीरे सुधार ला रही है। आपके लिए अच्छा समय है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोशिश करें कि फिटनेस का ध्यान रखें, मसल्स को अच्छा करने के लिए अपनी स्ट्रेचिंग पर खास ध्यान दें। आपके लिए समय अच्छा है, लेकिन आगे बढ़कर हर काम खुद से करेंगे तो तनाव होगा। इसलिए अपने सिर से बोझ कम करें। रात को नींद अच्छे से लें।फैसले बहुत तेज़ी से लिए जाएंगे। निर्णायक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन अति-उत्साह में गलत निर्णय लेने से बचना होगा।
तुला स्वास्थ्य राशिफल
आज तुला राशि वालों को सिरदर्द, बुखार, रक्तचाप या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको खास ध्यान देना है। कोशिश करें वॉक और बैलेंस डाइट को अपने खाने में शामिल करें। अच्छे से पानी पिएं और रातकी नींद भरपूर लें। आपको रात के समय या दिन में टेंशन लेने से बचना है। कुल मिलाकर दिन अच्छा है।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


