तुला राशिफल 18 मई 2026: तुला राशि के लिए ग्रहों का हेरफेर आपको कैसा देगा फल, कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Libra horoscope today tula Rashifal: राशि चक्र की यह छठी राशि है। इसका स्वामी शुक्र है। आज ग्रहों की स्थिति क्या बदलाव लाएगी। पढ़ें कैसा रहेगा आज तुला राशि का दिन

तुला राशिफल 18 मई 2026: तुला राशि के लिए ग्रहों का हेरफेर आपको कैसा देगा फल, कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

Libra Horoscope today, तुला राशिफल 18 मई 2026 राशिफल: तुला राशि वालों के लिए कल का दिन मिश्रित रहेगा, अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे, तो बुरे नतीजे भी आपको मिलेगें। आपको हर काम में जल्दबाजी नहीं मचानी है, अच्छे से सोच समझकर फैसला लें और अच्छे से चीजों पर कंट्रोल करें। आज के दिन आपको धैर्य और संयम के साथ लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। इस समय आपको किसी भी तरह की लड़ाई से दूर भागना है, विवादों से दूर रहना है और सकारात्मक सोच बनाए रखें। ग्रहों की स्थिति आपको आगे बढ़ने का मौका दे रही है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जहां आपको लग रहा है, वहां आप आगे बढ़ें। तुला राशि के लिए कुल मिलाकर दोनों तरह के परिणाम आज मिलने वाले हैं।

तुला करियर राशिफल

करियर और व्यापारिक मामलों में ग्रहों का प्रभाव आपको नई संभावनाओं की ओर ले जाएगा। आप नौकरी में भी अच्छा पर्फोर्मेंस देंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी प्रैक्टिकल सोच आपके लिए लाभ लाएगी, आपकी क्रिएटिविटी भी इस समय आपको लाभ देगी। अगर कहीं कुछ समझ में नहीं आ रहा है, तो नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। इस तरह आप सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। आपके लिए समय अच्छा है, इसलिए आगे बढ़ने की सोचें और अपने टारगेट का अच्छे से पीछा करें।

तुला लव राशिफल

लव और पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।लाइफ पार्टनर के साथ आज कोई अनबन नहीं है, आपका जीवनसाथी अथवा प्रेमी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर या लवर को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अगर किसी प्रकार की दूरी या मनमुटाव चला आ रहा था तो उसमें सुधार दिखाई देगा। इसके लिए एफर्ट आपको करने होंगे, उनकी मदद करें। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं और परिवार का सहयोग मन को सुकून देगा।

तुला मनी राशिफल

व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी, आपको बिजनेस के दावपेंच आते हैं, जिससे आप अच्छे से प्रॉफिट ला पा रहे हैं, लेकिन आपको आज इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी चीज को लेकर, लागत, कीमत और ब्रैंडिंग किसी को लेकर आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना आवश्यक रहेगा। अगर आपने किसी भी काम में जल्दी दिखाई तो काम खराब हो जाएगा। निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करना उचित होगा। इससमय आप उन लोगों से बात करें, जो पहले आपकी मदद करते थें, आपको पुराने संपर्कों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला हेल्थ स्वास्थ्य

चंद्रमा और सूर्य के प्रभाव से मानसिक दबाव बढ़ सकता है,इसलिए आपको हेल्थ को लेकर खास तौर पर अलर्ट रहना है। वहीं मंगल की तीव्रता आपको जल्दबाजी की ओर ले जा सकती है, इसलिए किसी भी मामले में आप जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, हालांकि मानसिक थकान और काम के दवाब के कारण शरीर में आलस्य महसूस हो सकता है। भोजन और नींद को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द, थकावट या हल्की बेचैनी जैसी समस्या बन सकती है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी दिखाई नहीं दे रही। रोजाना का रुटीन और संयमित खानपान आपको लाभ देगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!