तुला राशिफल 16 दिसंबर 2025 : आज लवलाइफ में नया प्यार, कोई प्रपोज कर सकता है, ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल

Dec 16, 2025 05:48 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। लवलाइफ में नया प्यार, कोई प्रपोज कर सकता है, ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल 

तुला राशिफल 16 दिसंबर 2025 : आज लवलाइफ में नया प्यार, कोई प्रपोज कर सकता है, ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल

Libra Horoscope Today 16 December 2025 : आज तुला राशि वालों को हर हाल में ईगो को छोड़ना है, लवलाइफ में आज तुला राशि वाले कुछ खास पलों को जिएंगे। कई चैलेंज के बाद भी आप प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा काम करेंगे। आज सेफ और स्मार्टनिवेश के ऑफ्शन को आप देखें। रिलेशनशिप में आज कोशिश करें कि सेंसेटिव रहें। आर्थिक तौर पर छोटे इश्यूज आपके सामने रहेंगे। अपने इमोशंस को बिना कुछ कहें आपको शेयर करना है। ऑफिशियल पर्फोर्मेंस आपकी अच्छी रहेगी। आपकी हेल्थ भी आज नॉर्मल रहेगी।

तुला लव राशिफल

आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच जो भी इश्यूज हैं, वो सोल्व हो जाएंगे। जिन लोगों का हाल ही में ब्रैकअप हुआ है, वो लोग खुश होंगे, क्योंकि उनकी लाइफ में कोई नया शख्स एंट्री लेगा। आज तुला राशि वालों को किसी भी हालत में बहस नहीं करना है। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर को अपने पैरेंट्स से मिलवाएं। सिंगल लोगों को नया प्यार मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। अगर आपको पहले से ही कोई नया पार्टनर मिल गया है, तो आज ही प्रपोज कर सकते हैं।

तुला करियर राशिफल

जो लोग कोई क्लास का एग्जाम या प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं, उन लोगों को खास तौर पर पढ़ाई पर फोकस करना होगा, आपको कठिन मेहनत करनी होगी। आपको हमेशा पॉजिटिव वाइब्स वाले लोगों को साथ रहना चाहिए। आईटी प्रोफेशनल्स आज क्लाइंट के ऑफिस में जा सकते हैं। इसके अलावा इन लोगों को विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। कुछ लोग इतने आत्मविश्वास में रहेंगे, कि वो एक नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं, और यह जल्द ही लाभ देना शुरू कर देगा। छात्र परीक्षा पास कर सकते हैं, और इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स और मशीनरी का बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को स्थानीय अधिकारियों के साथ अच्छे रिलेशन बनाए रखने की जरूरत होगी।

तुला मनी राशिफल

आज तुला राशि के लोगों के साथ छोटे आर्थिक इश्यूज रहेंगे। इससे आपकी रुटीन लाइफ प्रभावित होगी। कुछ लोग आज भाई-बहन या दोस्तों के साथ आर्थिक इश्यूज को आज सुलझा लेंगे। आज अगर बड़ा निवेश करना चाहते हैं, खासकर स्टॉक मार्केट में तो आपको इस समय बचना चाहिए, यह समय निवेश के लिए अच्छा नहीं है। महिलाओं को आज पैसा खर्च करना पड़ सकता है, खासक ऑफिस या घर के मंगल कार्यों में। व्यापारिकों को व्यापार संवर्धन से संबंधित आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपने सभी बकाया चुकाने में सफल रहेंगे।

तुला हेल्थ राशिफल

आज कोई बड़ी हेल्थ से जुड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको खाना डाइजेस्ट करने में दिक्कतें हो सकती हैं, वो भी जल्दी सही हो जाएंगीजो गंभीर नहीं होंगी। ऑफिस के काम ऑफिस में ही छोड़कर आएं, ऑफिस का तनाव घर न ले जाएं और शाम किसी पार्क में या परिवार के साथ बिताएं, जहां आप फ्रैश फील कर सकते हैं। अगर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं. तो सभी जरूरी सावधानियां बरतें और हमेशा अपने साथ प्राथमिक मेडिकल किट रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!
;;;