तुला राशिफल 15 मई 2026: तुला राशि वाले आज पैसों के मामले में रहें सावधान, ग्रहों की हलचल का क्या असर होने वाला है?

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Libra horoscope today tula Rashifal: राशि चक्र की यह छठी राशि है। इसका स्वामी शुक्र है। आज ग्रहों की हलचल से आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है, जानें ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से

तुला राशिफल 15 मई 2026: तुला राशि वाले आज पैसों के  मामले में रहें  सावधान,  ग्रहों की हलचल का क्या असर होने वाला है?

Libra Horoscope today in hindi , तुला राशिफल 15 मई 2026: आज तुला राशि वालों के नवम भाव में शुक्र और गुरु की युति भाग्य का साथ आज तुला राशि वालों को मिलेगा आपके लिए लवलाइफ में पार्टनर के साथ अच्छी बनेगी,जो लवर हैं वो भी अच्छी स्थिति में आज रहेंगे। पैसों के बारे में बात करें तो आज फुल अलर्ट रहे, आपको आज पैसों के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। ऑफिस लाइफ में नईप्लानिंग रंग लाएगी और सफल होंगे। हेल्थ के मामले में भी आज कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही है। यहां पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय से

Libra Love Horoscope today,तुला लव राशिफल

प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति सकारात्मक रहेगी। हो सकता है जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर के साथ कोई झगड़ा हो जाए, तो आपको चीजों को संभाल लेना है, ऐसी चीजें रिलेशनशिप में अक्सर होती हैं। प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात और निकटता बढ़ने के संकेत हैं। आज आपको लवलाइफ में पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। कुल मिलाकर लवलाइफ अच्छी है।

Libra Money Horoscope today, तुला मनी राशिफल

आर्थिक मामलों में समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नवम भाव में शुक्र और गुरु की युति भाग्य का साथ दिलाएगी और नए अवसर प्रदान करेगी। आपको आज आर्थिक मामलों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर सरकारी मामलों, टैक्स या प्रशासनिक विषयों में अगर अलर्ट नहीं रहेंगे, तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके लिए आज के दिन किसी भी प्रकार की अनावश्यक बहस या विवाद से बचना बेहतर होगा। कोशिश करें आज के दिन इस तरह की स्थिति को अवाइड करें। खर्च और सेविंग में एक बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है। शेयर मार्केट से भी आपके लिए निवेश से पहले रिसर्च जरूरी है।

Libra career Horoscope today, तुला करियर राशिफल

व्यापार और नौकरी के लिए यह समय अत्यंत शुभकारी साबित हो सकता है। नई जिम्मेदारियां और सकारात्मक मौके आपको मिल सकते है, किसी अच्छे काम के लिए नौकरी में आपको अवॉर्ड भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और हायर अथॉरिटीज से सपोर्ट मिलने की संभावना रहेगी, अधिकारियों से बनेगी, इसलिए आप बिजनेस और नौकरी में बेहतर कर पाएंगे। नए कार्यों और योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Libra Health Horoscope today, तुला हेल्थ राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से अच्छी दिखाई दे रही है। किसी बड़ी बीमारी या जोखिम के संकेत नहीं हैं। हल्की-फुल्की दिक्कतें होंगी, लेकिन अपने आप सही हो जाएंगी। हालांकि अष्टम भाव में सूर्य और बुध होने के कारण मानसिक तनाव या अधिकारियों से जुड़ी परेशानियां मन को प्रभावित कर सकती हैं। आपके दिमाग में कई सारी बातें चल रही हैं, लेकिन सभी को आप हल कर पाएं , ये आपके लिए मुमकिन नहीं है। इसलिए थोड़ा खास ध्यान रखें। नियमित दिनचर्या बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!