तुला राशिफल 15 अप्रैल 2026: तुला राशि की लाइफ में आज क्या आएंगे उतार-चढ़ाव, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। आइए जानते हैं, तुला राशि वालों की लाइफ में आज क्या खास रहेगा।

Libra Horoscope today 15 April 2026, तुला राशिफल: आज तुला राशि को अगर बड़ी खरीददारी करनी है, तो कर सकते हैं, आज का दिन अच्छा है। आज फाइनेंस के मामले में आप अच्छे हैं, आपकी समृद्धि के कारण आपको पैसों की कमी नहीं, वहीं आपको अपने फैसले को लेकर विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए, किसी की सलाह ले सकते हैं, निवेश ना करें, उसमें आज लाभ के कोई चांस नहीं। आपको अनुशासन को अपनी लाइफ में आज वैल्यू देनी चाहिए। हेल्थमें अपने रुटीन को फॉलो करें। काम में छोटी-मोटे चिड़चिड़ाहट को कम करने की कोशिश करें, इससे आपकी एनर्जी खराब हो रही है। आपको अपनी इच्छाओं और जरूरत में बैलेंस बनाने की जरूरत है। आज का दिन मेंटली तौर पर अपनी शांति बनाए रखने के लिए भी खास है।
Libra Love Horoscope, तुला लव राशिफल
आज लवलाइफ में प्यार और प्यार की गर्माहट खास रहेगी। आपको अपने पार्टनर के साथ बॉन्ड मजबूत बनाना है, तो क्लियर बोलना होगा, कोशिश करें कि जो भी बोलें, क्लियर बोलें और किसी तरह का कंफ्यूजन रिश्तों में ना रखें। आज पार्टनर के साथ घूमने जाने और डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों में विश्वास होना जरूरी है, इसलिए अपनी पार्टनर के साथ समय बिताएं। अगर सिंगल हैं, तो आपके लिए समय काफी अच्छा है, कोई खास आज आपकी लाइफ में आ सकता है।
Libra Career Horoscope, तुला करियर राशिफल
तुला राशि वालों के लिए प्रोफेसनल लाइफ में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से समझने का दिन है। आपको क्लियर गोल्स पर फोकस करना होगा। जो भी काम कर रहे हैं, अच्छे से करें। अपने काम को स्टेप्स में बांट लें। अगर कोई बल्क में आर्डर है तो खुद से चीजों को डबल चेक करके दें। अगर आप नौकरी करते हैं, तो सीनियर्स को लेकर विनम्र रहें। आज का दिन प्रोफेशनल लाइफ में नए कनेक्शन बनाने का दिन है। अगर आप कोई बिजनेस हैं तो आपको प्रमोटर्स के जरिए धन मिल सकता है।
Libra Money Horoscope, तुला मनी राशिफल
तुला राशि वालों के लिए फाइनेंशियल मैटर्स आज परेशान नहीं करेगें। आर्थिक तौर पर अपने फैसलों को आपको लेने से पहले अच्छे से समझना है, बड़ी खरीददारी कर सकते हैं, किसी से सलाह लें। आपको सतर्क रहना है, कुछ भी निवेश करने से पहले और आर्थिक मामलों में किसी की सलाह लें। परिवार में रहते हैं, तो खर्चों को सामने रखें। सेविंग को लेकर आपको खास ध्यान देना होगा। आपके लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। रिस्क और शर्तों वाली चीजों पर एकस्ट्रा ध्यान देना होगा।
Libra Health Horoscope, तुला हेल्थ राशि्फल
आज आपका शरीर बहुत रिएक्ट करेगा, जब आप इससे अधिक काम ले लेगें। अगर आप कह रहे हैं कि आपको कोई तकलीफ नहीं है, तो अंदर कुछ है, जो आपको परेशान कर रहा है, इससे आपका दिमाग बैचेन हो रहा है। इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में तनाव बन रहा है और आप लगातार इसको फील कर रहे हैं। लगातार काम ना करें, थोड़ा ब्रैक ले। सोशल तनाव को जितना कम कर सकते हैं, कम करें। अगर आप बाहरी तरफ से शांत और हार्ड वर्क फील करेंगे, तो आपको खास ध्यान देना होगा।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


