Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope surya gochar January February tula rashi ke liye 2026 kaisa rahega
तुला राशिफल 2026: जनवरी में सूर्य गोचर, मार्च में गुरु मार्गी, जानें तुला वालों पर असर?

तुला राशिफल 2026: जनवरी में सूर्य गोचर, मार्च में गुरु मार्गी, जानें तुला वालों पर असर?

संक्षेप:

Libra Horoscope, Tula rashi february 2026 in hindi: 2026 में तुला राशि वाले मेंटली फिट रहेंगे। इस राशिके लोगों को सूर्य का गोचर लाभ देने वाला साबित होगा। आपको प्रमोशन मिल सकती है और सूर्य के प्रभाव से इनकम बढ़ने के भी चांस दिख रहे हैं। 

Jan 07, 2026 08:29 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

2026 में तुला राशि वाले मेंटली फिट रहेंगे। इस राशिके लोगों को सूर्य का गोचर लाभ देने वाला साबित होगा। आपको प्रमोशन मिल सकती है और सूर्य के प्रभाव से इनकम बढ़ने के भी चांस दिख रहे हैं। जनवरी और फरवरी में संतान को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ेगी। सूर्य गोचर के कारण आप रिस्क कम से कम लें। समाज में आपका सम्मान होता है, लेकिन इस महीने में आपको अपनी इमेज को लेकर खास तौर पर सतर्क रहना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनवरी में सूर्य गोचर का क्या रहेगा असर

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्यारहवें भावमें विराजमान हैं, अब सूर्य के मकर राशि में जानें से आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। तुला राशि वालों के लिए फिजिकल सुख-सुविधाओं के रास्ते खुलेंगे। आपके लिए नई प्रोपर्टी या वाहन को लाने का रास्ता खुलेगा। आपके मेडिकल खर्चे इस समय बढ़ सकते हैं, खासकर माता की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। करियर में आपकी कोशिशें रंग लाएंगी और तरक्की के मौके मिलेंगी। हेल्थ के मामले में भी आपको खासतौर पर सावधान रहना होगा, अपना रुटीन फॉलो करें, लेट नाइट पार्टी जागना बंद करें।

फरवरी में कैसा रहेगा आपका समय

तुला राशि वाले लाइफ में लगातार ग्रोथ पाएंगे। फरवरी में ग्रहण से आपके लिए कुछ दिक्कतें ला सकता है। इसके अलावा गुरु के मार्गी होने से आपको आपको लाभ होगा। प्रोफेशन लाइफ में गुरु आपको लाभ देंगे, कॉन्फिडेंस डबल होगा और प्रोफेशनल लाइफ में आप आगे बढ़ेंगे। इस समय आत्मविश्वास ठीक है, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट होने से आपको बचना है। इस महीने के अंत में कोई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं, अतः सोच-समझकर कार्य करें। पैसों के मामले में बात करें तो जनवरी से लेकर मार्च आपके बजट को सपोर्ट करेंगे। आप लोन चुका देंगे। सेविंग्स भी करेंगे। मार्च में मार्गी गुरु आपको निवेश को लेकर स्पष्टता लाएंगे। आपको लवलाइफ में शांत और इमानदार रहना चाहिए, कोशिश करें कि धैर्य रखें, इससे समस्याएं अपनेआप सोल्व हो जाएंगी।

मई से लेकर अगस्त तक अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। आपकी लवलाइफ में इस समय दिक्कतें हो सकती हैं। तनाव बढ़ेगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं।वे यहां एस्ट्रोलॉजी सेक्शन और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता में 17 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में 10 साल से काम कर रही हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम, सीसीएसयू से पीजी और भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म में राशिफल, ग्रह-गोचर, अंकज्योतिष, व्रत-त्योहार पर गहराई से पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में भी करियर एजुकेशन की खबरें भी लिख रही हैं। आज तक वेबसाइट में करियर -एजुकेशन में भी तीन साल काम किया है। खाली समय में किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!