सिंह साप्ताहिक राशिफल 2026: 31 मई से 6 जून ग्रहों के कारण कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें राशिफल
Leo Weekly Horoscope 31 May- 6 june 2026 Singh Rashi ka Rashifal Saptahik Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। leo-weekly-horoscope-singh-saptahik-rashifal-17-23-may-2026-future-predictions

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए यह समय अच्छा है। इस वीक लवलाइफ भी ठीकठाक है, लेकिन मामलों में आज इस वीक अपने पार्टनर से सहमत नहीं होंगे, और आप दोनों में विवाद हो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि थोड़ा धैर्य रखें, बात को बढ़ाएं नहीं, अपनी भावनाओं को काबू में रखें। आपके लिए समय थोड़ा बचकर चलने वाला है। आपके लिए चीजें उतनी आसान नहीं है, जितना आप समझ रहे हैं, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें।
Leo Weekly Love Horoscope, सिंह साप्तिहक लव राशिफल
लव के मामले में ओवरऑल बड़ी शुभता बनी हुई है और वैसे कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन फिर भी यह पूरा सप्ताह प्रेम के लिए थोड़ा मध्यम दिख रहा है।सप्ताह की शुरुआत में थोड़े कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा, इसलिए आपस में कलह और विवाद से बचिएगा। कोशिश करें कि ऐसी कोई बात या ऐसा कोई काम ना करें, जो आगे चलकर आपको परेशानी में डाल दें. इस समय चुप रह जाएंगे, तो चीजें आपके लिए सुधर सकती हैं। वीक के मध्य के समय में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रख कर के चलना पड़ेगा, अदर वाइज (अन्यथा) आप परेशानी में आ जाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको बहुत ध्यान देकर के चलना पड़ेगा, ताकि संबंध ठीक बने रहें।
Leo Weekly career Horoscope, सिंह करियर साप्तिहक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए समय मिलाजुला है, आपको अधिक काम इस वीक रहेगा, हो सकता है कि आप अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान ना दें पाएं, पर्सनल और प्रोफेशनला लाइफ को अलग रखें और एक का तनाव दूसरे में ना लाएं। आपके विरोधी भी एक्टिव हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और अलर्ट रहकर काम करें। आपके लिए समय मध्यम है।
Leo Weekly money Horoscope, सिंह मनी राशिफल
निवेश के मामले में आपके लिए अच्छा समय है, आप निवेश करिए। आप इस दौरान भूमि, भवन और वाहन में भी निवेश कर सकते हैं। ओवरऑल आपकी व्यावसायिक स्थिति अच्छी चल रही है और व्यापार में कोई प्रॉब्लम नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में आप जरूर निवेश करिए, लेकिन पैसा सोच समझकर लगाएं, जितनी चादर है, उतने पैर पसारें।मध्य में निवेश करते समय थोड़ा सा प्रैक्टिकली सोचिएगा जो चीजें हो सकती है, उसको लेकर चलें, सिर्फ भरोसा करके चलेंगे, तो पैसा डूब सकता है। सप्ताह के अंत में आपको निवेश नहीं करना चाहिए, इस समय निवेश मत करिएगा। यह समय आपके लिए थोड़ा सही रिजल्च देने वाला नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि इसमें बचें।
Leo Weekly health Horoscope, सिंह हेल्थ राशिफल
ओवरऑल: स्वास्थ्य की स्थिति ओवरऑल तो बहुत अच्छी है, लेकिन लग्न का केतु और सप्तम भाव का राहु छोटी-मोटी परेशानियां देते रह रहा है। बॉडी (शरीर) में थोड़े रिएक्शंस होते रह रहे हैं, लेकिन बचाव पक्ष के रूप में सूर्य की स्थिति दशम भाव में अच्छी है तो सब संभल जा रहा है। कुल मिलाकर यह पूरा सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सा मध्यम भी कहा जा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में पल्पिटेशन (धड़कन) का बढ़ना और थोड़ा सा सीने में भारीपन हो सकता है।मध्य में मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। चिड़चिड़ापन बढ़ेगा और इरिटेशन, घबराहट व बेचैनी बनी रहेगी।सप्ताह का अंत मध्यम रहेगा और शारीरिक रूप से थोड़ी सी छोटी-मोटी परेशानी लगी रहेगी।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


