सिंह साप्ताहिक राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 29 मार्च से 4 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। आइए जानते हैं, 29 मार्च- 4 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा…

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल (29, मार्च- 4 अप्रैल 2026): सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता ऐसा रहेगा जिसमें आपको खुद को थोड़ा संभालकर चलना पड़ेगा। हर चीज खराब नहीं है, लेकिन हर चीज आसान भी नहीं है। प्यार में मूड जल्दी बदल सकता है, वहीं काम में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। पैसों की तरफ से राहत रहेगी, बस खर्च पर लगाम रखना जरूरी है।
आगे पढ़ें, सिंह राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि का लव राशिफल- रिश्तों में इस हफ्ते सीधी बात ही काम आएगी। अगर आप बात घुमा देंगे या चुप रहेंगे तो गलतफहमी बढ़ेगी। पार्टनर से बात करते समय थोड़ा नरमी रखें, वरना छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। कुछ लोगों को घरवालों का साथ मिलेगा और शादी की बात आगे बढ़ सकती है। कई जगह दोस्ती से ही रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं। वहीं, अगर आप पहले से किसी ऐसे रिश्ते में हैं जो आपको परेशान कर रहा है, तो अब सोचने का समय है कि उसे आगे रखना है या नहीं। सिंगल लोग अगर किसी को पसंद करते हैं तो हफ्ते की शुरुआत में बात रख सकते हैं, जवाब मिलने के चांस अच्छे हैं। शादीशुदा लोगों को खास ध्यान रखना होगा कि कोई तीसरा बीच में आकर बात न बिगाड़े।
सिंह राशि का करियर राशिफल- काम के मामले में यह हफ्ता आपके पक्ष में जा सकता है। जो मेहनत कर रहे थे, उसका असर दिखेगा। सीनियर्स का रवैया भी ठीक रहेगा और काम की तारीफ मिल सकती है। कुछ लोगों की पोस्ट या जिम्मेदारी बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ काम ऐसे होंगे जहां आपको लगेगा कि तैयारी पूरी नहीं है, खासकर टेक्निकल चीजों में। ऐसे में घबराने के बजाय सीखने पर ध्यान दें। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए मौके बन सकते हैं। इंटरव्यू कॉल आ सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए भी समय ठीक है, काम बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं, खासकर अगर पहले से तैयारी कर रहे हैं।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल- पैसों को लेकर इस हफ्ते राहत रहेगी। पैसा आता रहेगा और अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। इससे मन हल्का रहेगा। कुछ लोग प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। किसी दोस्त के साथ पैसों का पुराना मामला भी सुलझ सकता है। निवेश करने का मन बनेगा, लेकिन बिना सोचे-समझे कदम न उठाएं। खर्च भी साथ-साथ बढ़ेंगे, इसलिए थोड़ा कंट्रोल रखना जरूरी है। अगर सही बैलेंस बनाकर चलेंगे तो हफ्ता बिना परेशानी निकल जाएगा।
सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल- सेहत के मामले में बड़ी परेशानी नहीं दिख रही, लेकिन लापरवाही से दिक्कत हो सकती है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें, जल्दीबाजी से बचें। पानी कम पीने की आदत है तो उसे सुधारें। बाहर का खाना कम करें और शरीर को हल्का रखें। बेवजह की बहस से दूर रहें, क्योंकि इससे दिमाग पर असर पड़ेगा। घर के बड़े लोगों को खाने-पीने में सावधानी रखनी चाहिए। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं या कुछ नया ट्राई कर रहे हैं तो थोड़ा संभलकर करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


