सिंह साप्ताहिक राशिफल: 7 जून से 13 जून आने वाले 7 दिन सिंह राशि के लिए कैसे, पढ़ें पूरा राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Singh Saptahik Rashifal in hindi: सिंह राशि वालों के लिए 7 जून से 16 जून का समय क्या खास लेकर आ रहा है, ग्रहों का बदलाव आपकी राशि के लिए कैसा बैठेगा, यहां पढ़ें इस वीक का राशिफल

सिंह साप्ताहिक राशिफल: 7 जून से 13 जून आने वाले 7 दिन सिंह राशि के लिए कैसे, पढ़ें पूरा राशिफल

Singh Rashifal Saptahik: सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत खास यह वीक नहीं कहा जाएगा। आपके लिए थोड़ी टेंशन होगी। आपकी हेल्थ में सुधार है। लवलाइफ में भी चीजें बेहतर हैं, बिजनेस आपका इस वीक अच्छा चलेगा। कुल मिलाकर आपके लिए वीक शुभ लाभ वाला रहेगा। इस समय वीक में आपको कोई डर लग सकता है, समाज में अपमान को लेकर टेंशन रही। मध्य में अपमानित होने का भय रहेगा थोड़ा ध्यान रखिएगा और अंत में व्यापारिक सफलता कूट-कूट के मिलेगी, एक बहुत अच्छी स्थिति आपकी शुरू हो जाएगी। तो ये अच्छी स्थिति है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह बिजनेस राशिफल

बिजनेस के लिहाज से सिंह राशि का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में सफलता के योग हैं, बिजनेस के लिहाज से इस वीक आपकी अच्छी स्थिति कही जाएगी। कोई प्रोजेक्ट आपका सफल हो सकता है। लेकिन खर्च भी हो सकता है, खासकर किसी मांगलिक कार्यों को लेकर आपका खर्चा हो सकता है। नुकसान से बचने के लिए पहले ही प्लानिंग कर लें। आपकी सेविंग भी इस समय बढ़ेंगीं। इनकम में खर्च के कारण कमी आ सकती है।

सिंह करियर राशिफल

करियर के लिहाज से मिलाजुला दिन है। सिंह राशि वालों को करियर में अच्छे लाभ हो रहे हैं। आपको इस वीक ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है, लेकिन चीजें अपने इस वीक सही हो जाएंगी। बॉस के साथ भी आपकी केमिस्ट्री इस वीक अच्छी है। आपको अपने काम को बड़ी बारिकी से देखकर करना होगा, इससे गलती की गुजाइंश नहीं होगी।

सिंह लव राशिफल

लवलाइफ के मामले में परेशानी नहीं है। अपने लाइफ पार्टनर की केयर करें, उनके साथ टाइम बिताएं, इससे आप दोनों में विश्वास बढ़ेगा। परिवार का भी फुल सपोर्ट आपके साथ है। जो लोग नए रिलेशनशिप में हैं उनके लिए चीजें अच्छी हैं, लेकिन आप नए रिलेशनशिप में जल्दबाजी से बचें। परिवार की मंजूरी के बाद इस वीक कुछ लोगों के लिए विवाह की तारीख तय की जा सकती है।

सिंह हेल्थ राशिफल

सिंह राशि के लोगों की हेल्थ में सुधार है। सप्ताह की शुरुआत में स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आपकी हेल्थ या आपके लाइफ पार्टनर की तबियत इस समय दिक्कत दे सकती है, इसलिए उन पर थोड़ा ध्यान दें। आपको इस समय वायरल बीमारियों से थोड़ा बचना होगा। इसके अलावा शरीर में दर्द आदि की समस्या बन सकती है। मानसिक तौर पर आपके लिए थोड़ा बदलाव हो सकता है।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!