सिंह मासिक राशिफल: 1-30 जून सिंह राशि वालों पर कैसे असर डालेंगे, कैसा रहेगा आपका महीना, पढ़ें राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Leo Monthly Horoscope 1-30 june 2026 Singh Rashi ka Rashifal Masik Horoscope : जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। पढ़ें सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा यह महीना

सिंह मासिक राशिफल: 1-30 जून सिंह राशि वालों पर कैसे असर डालेंगे, कैसा रहेगा आपका महीना, पढ़ें राशिफल

महीने की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच थोड़ी सी दूरी वाली स्थिति बन सकती है। किसी काम के सिलसिले में, यात्रा या किसी अन्य कारणवश आप दोनों के बीच एक अस्थाई शारीरिक दूरी आना संभव है, जिससे शुरुआत में थोड़ा सा अकेलापन महसूस हो सकता है। यह दूरी आपके रिश्ते में किसी भी प्रकार की कड़वाहट नहीं लाएगी। अच्छी बात यह है कि इस अवधि में आपके बीच भले ही शारीरिक दूरी रहे, लेकिन मानसिक रूप से आप दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे।

सिंह लव राशिपल

दूरी होने की वजह से मन में एक-दूसरे के प्रति तड़प और प्रेम पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगा। महीने आपकी लव लाइफ में आपसी समझ और गहरा लगाव बना रहेगा। जो लोग सिंगल हैं और इस महीने किसी नए रिलेशनशिप में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए परिस्थितियां साफ इशारा कर रही हैं कि आपका नया रिश्ता एक 'डिस्टेंस रिलेशनशिप ही होगा; इस समय नजदीक वाले किसी रिश्ते के बड़े कम आसार दिखाई दे रहे हैं। फिर भी, प्रेम का भाव मजबूत रहेगा।

सिंह करियर राशिफल

करियर, व्यापार और आर्थिक उन्नति के मामले में महीने की शुरुआत से ही समय आपके लिए बहुत ही उत्तम और फलदायी साबित होने वाला है। महीने के मध्य के बाद आपको सरकारी तंत्र, प्रशासन या उच्च अधिकारियों के माध्यम से कोई बड़ा लाभ या रुका हुआ टेंडर मिलने के बहुत ही प्रबल योग बने हुए हैं। जो लोग सक्रिय रूप से राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय उनके राजनीतिक जीवन का एक बहुत ही स्वर्णिम और अच्छा समय साबित हो सकता है; आपकी प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि होगी।

सिंह मनी राशिफल

धन लाभ और निवेश के लिहाज से यह पूरा महीना आपके लिए एक उत्तम समय कहा जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर किसी भी तरीके की कोई प्रॉब्लम या नुकसान वाली बात नहीं है। यदि आप अपने व्यापार विस्तार के लिए या किसी नई योजना में पूंजी लगाना चाहते हैं, तो बिना किसी झिझक के पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं और इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं; यह समय हर तरह से भाग्यशाली सिद्ध होगा। समग्र रूप से देखा जाए तो सेहत के लिहाज से यह महीना शुरुआत में भले ही थोड़ा सा संवेदनशील रहे, लेकिन कोई बड़ी या गंभीर परेशानी की बात नहीं है। महीने का अंत जाते-जाते आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी और सुदृढ़ हो जाएगी, जिससे आप खुद को पूरी तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सिंह हेल्थ राशिफल

महीने की शुरुआत आपके लिए अत्यंत सुदृढ़ और ऊर्जावान रहने वाले है। आपकी राशि के स्वामी यानी लग्नेश देव इस समय कुंडली के मजबूत भावों में गोचर कर रहे हैं, जो आपको शारीरिक रूप से एक बेहतरीन सुरक्षा कवच और गजब का आत्मबल प्रदान करेंगे। सेहत के मोर्चे पर थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। आपकी राशि के लग्न भाव में केतु और सप्तम भाव में राहु देव विराजमान हैं, साथ ही अष्टम भाव में शनि देव की उपस्थिति बनी हुई है। इस त्रिग्रहीय प्रभाव के कारण आपको हड्डियों में हल्का दर्द, जोड़ों में जकड़न या पेट से संबंधित गैस या अपच परेशान कर सकती है। राहु, केतु और शनि के कारण जो पेट या हड्डियों की हल्की स्थिति बन सकती है, वह कोई बड़ी बात नहीं है; लग्नेश की मजबूती के कारण कोई बड़ी परेशानी दूर-दूर तक नहीं दिखाई पड़ रही है।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!