सिंह राशिफल (3 सितंबर 2026): केतु के कारण आप थोड़ा अलग या अपनी ही धुन में रहेंगे, पढ़ें ज्योतिषि अनिता बरनवाल की सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

aaj ka Singh Rashifal: बच्चों, परिवार और निजी समय को पूरी तरह नजरअंदाज न करें। दिन आपको आगे बढ़ाने वाला है, बस अपने आत्मविश्वास को जिद में न बदलने दें।

Leo Horoscope Today kaisa rahega
सिंह राशिफल (3 सितंबर 2026)

Singh Rashifal: शुरुआती हिस्से में सोच कुछ दूर तक जाएगी। सीखने, सलाह लेने, यात्रा की योजना या किसी बड़े नजरिए से चीजों को देखने का मन रहेगा। बाद में ध्यान सीधा काम, जिम्मेदारी और सार्वजनिक छवि पर आ जाएगा। इसलिए दिन का पहला हिस्सा दिशा तय करने के लिए और दूसरा हिस्सा काम पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। सूर्य और बुध आपकी राशि में होने से व्यक्तित्व में प्रभाव है, पर केतु के कारण कभी-कभी लोग आपको थोड़ा अलग या अपनी ही धुन में पा सकते हैं। इसलिए केवल मजबूत दिखना काफी नहीं, स्पष्ट और उपलब्ध रहना भी जरूरी है। दोपहर के बाद सीनियर, अधिकारी या अनुभवी लोगों का सहयोग मिल सकता है। कुछ लोगों को अतिरिक्त आय या साइड से लाभ की संभावना भी दिख सकती है, पर उसका आधार व्यावहारिक होना चाहिए।

सिंह लव राशिफल कैसा है?

रिश्तों के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। साथी का रुख सामान्य से ज्यादा सहयोगी और प्रसन्न रह सकता है। यदि पिछले दिनों आप काम या अपने विचारों में बहुत व्यस्त थे, तो आज थोड़ा समय निकालना जरूरी होगा। बातचीत में मधुरता रहेगी और छोटी-छोटी बातों में खुशी मिल सकती है। बच्चों के व्यवहार, पढ़ाई या रूटीन को लेकर हल्की चिंता हो सकती है। डांटने के बजाय समझाने का तरीका बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में संदेश, कॉल या छोटी मुलाकात भी जुड़ाव बढ़ा सकती है। पार्टनर की बात बीच में काटने से बचें।

सिंह करियर राशिफल कैसा है?

करियर के मोर्चे पर दिन उपयोगी है। सुबह प्रेरणा मिलेगी और आप अपने बड़े लक्ष्य पर सोचेंगे। बाद का हिस्सा उसे जमीन पर उतारने का है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर से समर्थन या सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। आपकी तैयारी, बोलने का आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता नोटिस होगी। व्यापार करने वाले लोग विस्तार, नई शाखा, नए ग्राहक या काम की पहुंच बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, पर अभी पूरा आंकड़ा देखना जरूरी है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा धीमा रह सकता है। पढ़ने बैठेंगे, पर गति उम्मीद से कम हो सकती है। ऐसे में खुद को असफल मानने की जरूरत नहीं। छोटे हिस्सों में पढ़ाई बांटें और नियमित ब्रेक लें।

सिंह धन राशिफल कैसा है?

धन के मामले में सुधार की संभावनाएं हैं। अतिरिक्त आय, कमीशन, पुराने भुगतान या किसी अन्य स्रोत से मदद मिल सकती है, लेकिन उसे स्थायी कमाई मानकर तुरंत खर्च न करें। मित्रों या नेटवर्क से आर्थिक जानकारी मिल सकती है। व्यापार विस्तार के नाम पर बड़ा जोखिम लेने से पहले कागज और कैलकुलेशन देखें। बच्चों, शौक या यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है। सोच-समझकर प्राथमिकताएं तय करें।

सिंह हेल्थ राशिफल कैसा है?

शरीर साथ देगा, पर भीतर की थकान को नज़रअंदाज़ न करें। नींद, पानी और मानसिक आराम की जरूरत बनी रहेगी। काम और सामाजिक व्यस्तता के बीच शरीर का संकेत समझें। बच्चों की सेहत या रूटीन को लेकर ध्यान देना पड़ सकता है। अपने लिए भी हल्का भोजन, थोड़ी स्ट्रेचिंग और देर रात तक जागने से बचना उपयोगी रहेगा।

आज की सलाह: बड़े फैसले से पहले पूरी तस्वीर देखें, केवल उत्साह के भरोसे न चलें।

Anita Baranwal

लेखक के बारे में

Anita Baranwal

अनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां

प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान

विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सिंह राशिफल (3 सितंबर 2026): केतु के कारण आप थोड़ा अलग या अपनी ही धुन में रहेंगे