Hindi Newsधर्म न्यूज़leo horoscope today aaj ka singh rashi ka rashifal 4 december 2025 daily future predictions
सिंह राशिफल 4 दिसंबर: पार्टनर से आज मिल सकती है खूब तारीफें, फालतू के खर्चों में करें कटौती,

सिंह राशिफल 4 दिसंबर: पार्टनर से आज मिल सकती है खूब तारीफें, फालतू के खर्चों में करें कटौती,

संक्षेप:

Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today 4 December 2025: राशिचक्र में पांचवी राशि सिंह की है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर करता है, उन लोगों की राशि सिंह होती है। जानें 4 दिसंबर का दिन इस राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाला है?

Dec 04, 2025 05:44 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ जे. एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Leo Horoscope Today 4 Decemebr 2025, Aaj ka Singh Rashifal, सिंह राशिफल: आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारी लेने के लिए अंदर से खुद को तैयार महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आपके काम को आसान बना देगा। बात करके वक्त शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। आज आप अपना काम करने के साथ-साथ दूसरों को भी मोटिवेट करेंगे। आज आपकी कोशिशों की बहुत तारीफ होने वाली है। बाकी सारी चीजों को बारीकी से जानने के लिए नीचे विस्तार से पढ़ें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिंह लव राशिफल

आज प्यार से भरा और गर्माहट वाला माहौल आपको महसूस होगा। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आज उनसे आपको काफी तारीफें मिल सकती हैं। ऐसे में अपनी ओर से भी उन्हें स्पेशल फील कराने की कोशिश जरूर करें। अगर आप सिंगल हैं तो आज कोई आपके कॉन्फिडेंस और दोस्ताना स्वभाव देखकर आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। सिंपल सी बातचीत से आपका रिश्ता मजबूत बन सकता है। कपल्स अपने छोटे-छोटे जेस्चर से पार्टनर को अच्छा महसूस करवाएं। पार्टनर के साथ अच्छे मूमेंट्स को जीने की कोशिश करें।

सिंह करियर राशिफल

आज ऑफिस में बढ़िया समय गुजरेगा। आज कई रोमांचक पल आ सकते हैं, क्योंकि आप कोई ना कोई बोल्ड कदम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आपमें चीजों को लेकर क्लैरिटी रहेगी और लोग आपकी इसी चीज से इम्प्रेस भी होंगे। आज कोई ना कोई ऐसा अवसर आपको जरूर मिलेगा, जिसके जरिए आप अपने टैलेंट को दिखा पाएंगे। आपकी लीडरशिप क्वालिटी कमाल की है और इससे लोग मोटिवेट भी रहेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी है। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही करें।

ये भी पढ़ें:95 प्रतिशत लोग करते हैं गुरुवार से जुड़ी ये गलती, जानें इस दिन का उपाय

सिंह आर्थिक राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहने वाली है। इस वजह से आप फ्यूचर प्लानिंग सही से कर पाएंगे। जल्दबाजी में खरीददारी ना करें। फालतू के खर्चों को पहचानने की कोशिश करें। खर्च करने से पहले थोड़ा सोचें। आज बचत की प्लानिंग के लिए सही दिन है। पुराने बिल हटा दें और नए का भुगतान समय पर कर दें। इन बदलावों के जरिए आप आने वाले कल को कम्फर्टेबल बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: मनी प्लांट से नहीं मिल रहा लाभ? इस दिशा में भूलकर भी ना रखें

सिंह स्वास्थ्य राशिफल

आज आप काफी एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। फिजिकल एक्टिविटी से आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा। ऐसे में सुबह की शुरुआत एक्सरसाइज और छोटी सी वॉक से जरूर करें। सिंपल और हल्का खाना ही लें। इससे आप दिन भर रिफ्रेश महसूस करेंगे। काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें क्योंकि इससे आपका मन और बॉडी दोनों रिलैक्स रहेंगे। रूटीन को जरूर फॉलो करें। इससे पूरा दिन बैलेंस्ड महसूस होगा। साथ ही अपनी नींद जरूर पूरी करें। इसके अलावा अपनी स्क्रीन टाइमिंग कम करें।

सिंह राशि के गुण

ताकत: उदार, वफ़ादार, ऊर्जावान, उत्साही

कमजोरी: घमंड, ऐश की चाह, लापरवाही, खुद से संतुष्ट रहना

प्रतीक: सिंह

तत्व: अग्नि

शरीर भाग: हृदय और रीढ़

ग्रह स्वामी: सूर्य

शुभ दिन: रविवार

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 19

शुभ रत्न: माणिक्य

सिंह राशि अनुकूलता

स्वाभाविक मेल: मेष, मिथुन, तुला, धनु

अच्छी अनुकूलता: सिंह, कुंभ

सामान्य अनुकूलता: कर्क, कन्या, मकर, मीन

कम अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

डॉ जे. एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!