सिंह राशिफल 9 जून 2026: सिंह राशि के लिए आज धनेश अच्छी स्थिति में बैठे हुए हैं, आपको होगा लाभ, पढ़ें पूरा राशिफल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka Singh Rashifal 9 june: सिंह राशि के लिए समय आज अच्छा है धन की स्थिति अच्छी बनी हुई है, लेकिन हेल्थ को लेकर आपके लिए थोड़ी दिक्कते हैं, जिन्हें आपको देखना होगा।

सिंह राशिफल 9 जून 2026: सिंह राशि के लिए आज धनेश अच्छी स्थिति में बैठे हुए हैं, आपको होगा लाभ, पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj ka Singh Rashifal : सिंह राशि वालों के लिए हेल्थ के मामले में समय थोड़ा विपरीत है, लेकिन धन के मामले में आप बेहतर होंगे। स्टूडेंट्स को और प्रोफेशन लाइफ में रीजनिंग और लॉजिकल थिकिंक का लाभ मिलेगा। लवलाइफ में कोई खास दिक्कत नहीं। हेल्थ को लेकर आपके लिए दिक्कत हो सकती है, लेकिन ये भी समय निकल जाएगा, इसके लिए ज्यादा परेशान ना हों। अनुशासन में रहेंगे तो आपके लिए चीजें आसान होजाएंगी।

सिंह लव राशिफल

जीवन साथी के साथ और उसकी हेल्थ को लेकर भी ध्यान दें। आपको या लाइफ पार्टनर को कोई दिक्कत हो सकती है, बाकी लवलाइफ में कोई दिक्कत नहीं है, बस कुछ समय के लिए लवलाइफ में या संतान के साथ दूरी झेलनी पड़ सकती है। लवलाइफ में जो लोग सिंगल हैं उनके लिए भी चीजें आसान होंगी, एक दूसरे को समझेंगे, इससे आपको बल मिलेगा।

करियर राशिफल

आज का दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिहाज से भी आसान है। आपको टीम मीटिंग्स में लॉजिकल प्वाइंट्स से सभी प्रभावित होंगे। आपके लिए समय उत्तम है, लेकिन वर्क प्रेशर आपको परेशान करेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स और गॉसिप से बचे रहेंगे तो आपके लिए अच्छा है। प्रोफेशनल लाइफ में आप अपने टागेट्स के और भी करीब आ जाएंगे। कोई दोस्त भी आपकी मदद कर सकता है, आपके स्किल भी आपके काम आएंगे। अनुशासन में रहेंगे तो चीजें और भी अच्छी होंगी।जो स्टूडेंट्स हैं, उनकी लॉजिकल पॉवर भी इस समय अच्छी होगी।

सिंह धन राशिफल

अचानक सिंह राशि वालों को लाभ हो सकता है, लेकिन चंद्रमा के कारण आपको सावधान भी रहना होगा। आपको अचानक लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए प्लानिंग बना सकते हैं। निवेश के लिए फिर भी बहुत अच्छा समय है आप निवेश कर सकते हैं। आपका किसी भी तरीके की कोई दिक्कत नहीं है आपका धनेश अच्छी स्थिति में बैठे हुए हैं और आपको लाभान्वित करा रहे हैं,तो धन के मामले में कोई टेंशन नहीं सब अच्छा है। बिजनेस में इनकम के नए सोर्स बन रहे हैं।

सिंह हेल्थ राशिफल

सिंह राशि थोड़ा सा खराब समय कहा जाएगा। अशुभ समय कहा जाएगा, सिंह राशि वालों के लिए हेल्थ के लिए थोड़ा ध्यान देने वाला समय है। हेल्थ को लेकर छोटी परेशानी आपके लिए बड़ी हो सकती है, वाहन भी सावधानी से चलाएं, आपके दुर्घटना के चांस हैं, इसलिए किसी भी तरह का रिस्क लेंगे तो आपके लिए परेशानी होगी। कोशिश करें कि जो दवाएं ली हैं उन्हें समय पर खाएं। आपके लिए चीजें पहले से और भी अच्छी होंगी, अगर इन चीजों को मानकर चलेंगे।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!