सिंह राशिफल 3 अप्रैल 2026: सिंह वालों को तुरंत नहीं मिलेगा रिजल्ट, समझदारी से लें निर्णय, कम्युनिकेशन में रखें सावधानी
Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। आइए जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 3 अप्रैल का दिन…

Leo Horoscope Today 3 April 2026, सिंह राशिफल : आज दिन की शुरुआत आपको वही पुरानी तैयार रहने वाली फीलिंग के साथ हो सकती है। ऐसा लगेगा कि आपको पहले से पता है क्या करना है और आप उसे करने के लिए तैयार हैं। आगे बढ़ने का मन रहेगा, इंतजार करने का नहीं।लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको एक छोटी-सी बात महसूस होगी। चीजें उतनी सीधी तरह से रिस्पॉन्ड नहीं करेंगी, जितनी आप सोच रहे थे। आप कुछ साफ बोलेंगे, लेकिन सामने से जवाब थोड़ा घुमाकर या लेयर्स में आ सकता है। आप प्लान बनाएंगे, लेकिन वैसा नहीं होगा जैसा सोचा था। आप आगे बढ़ेंगे, फिर लगेगा कि आगे बढ़ने से पहले कुछ और समझना बाकी है। ये कोई रुकावट नहीं है, और न ही ऐसा डिले है जिससे चिढ़ हो। बस स्थिति अभी पूरी तरह बन रही है। अभी मीन राशि का असर बैकग्राउंड में मजबूत है। सूर्य आखिरी डिग्री में है, शनि और राहु भी वहीं हैं और बुध वक्री हैं। ये सब मिलकर तुरंत क्लैरिटी नहीं देते, बल्कि चीजें धीरे-धीरे सामने लाते हैं। आपको लगेगा कि आप एक्शन लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरी तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। साथ ही चंद्रमा तुला में है और दिन में स्वाति नक्षत्र में शिफ्ट होगा। इससे आपका ध्यान कम्युनिकेशन पर जाएगा- सिर्फ आप क्या बोल रहे हैं, ये नहीं, बल्कि सामने वाला उसे कैसे समझ रहा है। आप अपनी टोन, टाइमिंग और शब्दों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। ये चीज आप हमेशा नहीं सोचते, लेकिन आज ये जरूरी है।
आगे पढ़ें सिंह राशि का करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य राशिफल
सिंह राशि का करियर राशिफल- काम रहेगा, एक्टिविटी भी रहेगी, लेकिन सब कुछ सीधी लाइन में नहीं चलेगा। आप दिन की शुरुआत क्लियर इंटेंशन के साथ कर सकते हैं- ये खत्म करना है, ये संभालना है, आगे बढ़ना है। लेकिन बीच में कुछ बदल सकता है। कोई बात अलग दिशा ले सकती है, काम में बदलाव आ सकता है या नई डिटेल सामने आ सकती है। मंगल मिथुन में है, जिससे आपके नेटवर्क और साथ काम करने वाले लोगों के साथ एक्टिविटी बढ़ेगी। आप कई लोगों से बात कर सकते हैं, अलग-अलग इनपुट मिल सकते हैं या एक साथ कई चीजें संभालनी पड़ सकती हैं।ये आपको अच्छा लगेगा, लेकिन अगर हर चीज का तुरंत जवाब देने लगेंगे तो थोड़ा बिखराव महसूस हो सकता है। कम्युनिकेशन में भी थोड़ी कमी रह सकती है। आप सोचकर बोलेंगे कि सामने वाला समझ गया, लेकिन बाद में लगेगा कि उसे और समझाने की जरूरत है। या सामने वाला पहली बार में पूरी बात नहीं बताए। किसी भी चीज पर तुरंत रिएक्ट करने से पहले थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा। इससे बाद में टाइम बचेगा। दोपहर के बाद फोकस ज्यादा बेहतर रहेगा।
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल- पैसों के मामले में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन आज जल्दीबाजी ठीक नहीं है। बुध वक्री होने की वजह से अगर ध्यान नहीं देंगे तो डिटेल्स छूट सकती हैं। कोई चीज ऊपर से आसान लगेगी, लेकिन अंदर उसके और भी पहलू हो सकते हैं। ये शक करने का दिन नहीं है, बल्कि ध्यान रखने का है। कोई भी फाइनेंस से जुड़ा फैसला ले रहे हें, चाहे छोटा ही क्यों न हो, एक बार दोबारा जरूर देखें। हर चीज पर तुरंत एक्शन लेना जरूरी नहीं है। आज का दिन चेक करने, समझने और रिव्यू करने के लिए ज्यादा अच्छा है, बजाय जल्दी कमिट करने के।
सिंह राशि का लव राशिफल- रिश्तों में आज आप खुलकर बात करना चाहेंगे, लेकिन सामने से वैसी ही क्लैरिटी नहीं मिल सकती है। आप पूरी नीयत से कुछ कहेंगे, उम्मीद करेंगे कि सामने वाला वैसे ही समझेगा, लेकिन जवाब थोड़ा अलग आ सकता है। या सामने वाला अपनी बात पूरी तरह से न कहे, जिससे लगे कि कुछ अभी भी अधूरा है। तुला का चंद्रमा बातों में बैलेंस लाने की कोशिश करता है, जबकि मेष का शुक्र सीधी और तुरंत बात करने की एनर्जी देता है। यानी एक तरफ आप साफ जवाब चाहते हो, लेकिन स्थिति अभी उतनी साफ नहीं है। इसलिए उसी समय क्लैरिटी के लिए दबाव न बनाएं। थोड़ा टाइम दें, बाद में चीजें बेहतर समझ आएंगी।
सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल- शरीर में एनर्जी अच्छी रहेगी, लेकिन दिमाग की स्पीड थोड़ी संभालनी पड़ेगी। आप ज्यादा करने का, जल्दी करने का मन बना सकते हैं। लेकिन जब चीजें उस स्पीड से नहीं चलेंगी, तो हल्की बेचैनी हो सकती है। ये थकान नहीं है, बस एनर्जी सही जगह इस्तेमाल नहीं हो रही है। एक समय में एक काम पर ध्यान देंगे, तो ज्यादा अच्छा महसूस होगा।
आज का सुझाव- आज आपकी ताकत ये नहीं है कि आप कितनी जल्दी आगे बढ़ते हो, बल्कि ये है कि आप सही समय को समझकर अगला कदम कैसे उठाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


