सिंह राशिफल 16 मार्च: सिंह राशि वालों की लवलाइफ में उथलपुथल, आर्थिक समृद्धि फेवर में रहेगी, जानें कैसा रहेगा दिन
Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। सिंह राशि वालों की लवलाइफ में उथलपुथल, आर्थिक समृद्धि फेवर में रहेगी, जानें कैसा रहेगा दिन

Leo Horoscope Today 16 march 2026: आपको लवलाइफ में ऐसे मौकों की तलाश करनी चाहिए, जिससे लवलाइफ मनमोहक हो सके और आप लवर के पास से कहीं जा ना पाएं। आज आपकी पर्फोर्मेंस अच्छी रहेगी, कोई प्रोफेशनल इश्यू आपको परेशान नहीं करेगा। आर्थिक समृद्धि आपके फेवर में हैं। रोमांचिल लाइफ भी आपकी अच्छी है, इससे ही आपकी प्रोफेशनल सक्सेस भी जुड़ी है। आज आर्थिक फैसले ले रहे हैं, तो अच्छे से फाइनेंशियल प्लान बना लें। इस समय अपने लाइफस्टाइल की तरफ भी अच्छे से ध्यान दें।
सिंह लव राशिफल
आज अपने लवर के पैरेंट्स को बुराभला ना कहें, इससे आपका रिलेशनशिप खत्म भी हो सकते है, आपके रिलेशनशिप में दरारें आ सकती हैं। आप दोनों में असहमतियां बढ़ सकती हैं। इसलिए इस मामले को सेंसिबल होकर हैंडल करें। कुछ महिलाएं आज इंगेज होंगीं? आज लंबी दूरी के रिलेशनशिप में दिक्कतें आ सकती है, इसलिए खुलकर अपने इश्यूज पर बात करें। आज का दिन पुराने मामलों को सुलझाने के लिए और एक साथ इमोशंस शेयर करने के लिए सही नहीं, इसलिए फिलहाल ऐसा ना करें। शादीशुदा महिलाओं को पारिवारिक तरीके से रहने के बारे में सोचना चाहिए। आपको किसी तीसरे इंसान के इंटरफेयर को लेकर सावधान रहना चाहिए, अपने पर्सनल स्पेस का ध्यान रखें?
सिंह करियर राशिफल
आज सिंह राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी, जो लोग प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं, वो लोग पॉजिटव रहें। ऐसे लोगों के साथ रहें, जिनसे आपको पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। आज ऑफिस में सीनियर्स आप पर भड़क सकते हैं, आपके काम में उंगली उठा सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और इसका असर अपनी पर्फोर्मेंस पर ना पड़ने दें। ये चीजें आपको अपसेट कर सकती हैं। बिजनेसमैन को नएमौके मिलेंगे, जहां वो अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको काम के सिलसिले में घूमना पड़ सकता है, जो लोग फाइनेंस, बैंकिंग, अकाउंटिंग सेक्टर में काम करते हैं, वो लोग कैलकुलेशन को लेकर सावधान रहें।
सिंह मनी राशिफल
आज आपके भाई-बहनों से रिलेशनशिप अच्छे होंगे, इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी, आज अगर प्रोपर्टी को खरीदना और बेचना चाहते हैं, तो दोपहर का समय अच्छा है। आप आज स्टॉक मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। आज आपके पास ऐसा भी मामला आएगा, जहां आपको दोस्त की मदद के लिए पैसा देना होगा, मेडिकल के कारणों से उसकी मदद करनी पड़ सकती है।आपको फाइनेंशियल प्लान को लेकर खास तौर पर अलर्ट रहना चाहिए, कोशिश करें कि एक ही प्लान पर टिके रहें। आपको इससे स्मार्ट निवेश में मदद मिलेगी।
सिंह हेल्थ राशिफल
आज सिंह राशि वालों को हेल्थ के मामले में रिस्क को अवाइड करना चाहिए। आपको छाली में दर्द हो सकता है, आपको इसके लिए मेडिकल अटेंशन की जरूरत हो सकती हैं। आपको ब्रीदिंग इश्यूज भी हो सकते है, इसका ध्यान रखें। एथलीट को खेलते समय चोट भी लग सकती है। बच्चों को वेकेशन पर जाते समय भी थोड़ा सावधान रहना चाहिए। शाम के समय स्पोट्स में भाग ले रहे हैं, तो अलर्ट रहें। महिलाओं को भी किचन में सब्जियां काटते समय सावधान रहना चाहिए, उनको हल्का कट लग सकता है।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेखक के बारे में
Dr JN Pandeyसंक्षिप्त विवरण: डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट


