Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Horoscope 2026: Singh Rashi ka Yearly Rashifal, Career, Love and Money
Leo Horoscope 2026: नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना विस्तृत राशिफल

Leo Horoscope 2026: नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना विस्तृत राशिफल

संक्षेप:

Leo Horoscope 2026 Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है। आइए जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2026…

Dec 20, 2025 10:08 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Leo Horoscope 2026, Singh Rashi ka Rashifal 2026: 2026 की शुरुआत में गुरु आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे आय बढ़ने और निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे। पहले से लगाए गए पैसों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है या दोस्तों के सहयोग से आपकी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। 21 मई के बाद गुरु बारहवें भाव में चले जाएंगे, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान विदेश यात्रा, विदेश में काम या दूर की जगहों से जुड़े मौके मिल सकते हैं। वहीं शनि पूरे साल आठवें भाव में रहेंगे, जो स्वास्थ्य, धन और करियर में कुछ रुकावट या सावधानी का संकेत देते हैं। इसलिए इस साल संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: साल की शुरुआत रिश्तों के लिए सहयोगी रहेगी। दोस्त और सोशल सर्कल रिश्तों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। मई के बाद काम, यात्रा या दूरी के कारण साथ में समय कम मिल सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने पार्टनर को हर बात साफ-साफ बताएं और धैर्य रखें। शनि की वजह से अगर पैसा या सेहत को लेकर तनाव आए तो उसे छिपाने के बजाय खुलकर बात करें। रोजमर्रा की छोटी आदतें और एक-दूसरे का ख्याल रखना रिश्तों में भरोसा बनाए रखेगा।

करियर और आर्थिक राशिफल: साल की शुरुआत में गुरु की स्थिति आय बढ़ाने में मदद करेगी। निवेश, ग्रुप प्रोजेक्ट या टीमवर्क से फायदा मिल सकता है। यह समय पुराने निवेश की समीक्षा करने और धीरे-धीरे फायदा लेने का है। 21 मई के बाद खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर अगर विदेश यात्रा या विदेशी काम से जुड़ी योजना हो। इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी रहेगा और बिना सोचे-समझे खर्च से बचना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें:अचानक मिलेगा लाभ, खरीदेंगे घर और वाहन, जानें कैसा रहेगा मेष राशि वालों का 2026?

स्वास्थ्य राशिफल: शनि के आठवें भाव में होने से सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। छोटी-छोटी दिक्कतों को हल्के में लेने की बजाय समय पर जांच कराएं। नियमित नींद और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज। जैसे टहलना आपको स्वस्थ रखेगा। साल के दूसरे भाग में खर्च और यात्रा से तनाव बढ़ सकता है इसलिए आराम और हेल्थ चेकअप को प्राथमिकता दें ताकि छोटी परेशानी बड़ी न बने।

2026 के सबसे अच्छे महीने: जनवरी से मई का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। इस दौरान गुरु ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे आय, निवेश और दोस्तों की मदद से लाभ मिलेगा। इस समय का इस्तेमाल छोटे-छोटे निवेश मजबूत करने, भरोसेमंद अवसर अपनाने के लिए लिए करें।

2026 के सबसे खराब महीने: मई के अंत से लेकर साल के बाकी महीने, खासकर जून से सितंबर तक सावधान रहने की जरूरत होगी। इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर विदेश या दूर के कामों से जुड़े मामलों में। शनि की वजह से सेहत और धन दोनों में सतर्कता जरूरी रहेगी।

2026 के लिए मंत्र: साल की शुरुआत में होने वाले फायदे को बचत में बदलें और फालतू खर्च से बचें। यात्रा या काम की वजह से दूरी हो तो अपने प्रियजनों से साफ बातचीत करें। सेहत को नजरअंदाज न करें, नियमित आराम और जांच को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!