Hindi Newsधर्म न्यूज़Laxmi Ganesh Puja Shubh Muhurat Diwali 2025 Puja Vidhi Mantra Samagri List
Diwali : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 8 मिनट से, जानें पूजा विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Diwali : दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 8 मिनट से, जानें पूजा विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

संक्षेप:

रोशनी, उत्साह और नई उम्मीदों का पर्व दिवाली इस साल 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे।

Sun, 19 Oct 2025 06:18 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Laxmi Ganesh Puja Shubh Muhurat : रोशनी, उत्साह और नई उम्मीदों का पर्व दिवाली इस साल 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। तभी से यह दिन दीपों का त्योहार कहलाया। दिवाली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि प्रेम, उमंग और नई शुरुआत का प्रतीक है। कहा जाता है कि यह दिन जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सौभाग्य लेकर आता है। इसीलिए इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक पूजा की जाती है ताकि घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमावस्या तिथि और दिवाली की तारीख (Diwali 2025 Date)

अमावस्या तिथि शुरू: 20 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट

अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर शाम 5 बजकर 54 मिनट

इस साल 20 अक्टूबर 2025 को ही दिवाली मनाई जाएगी।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Puja Shubh Muhurat 2025)

पूजा का समय: शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक

निशीथ काल मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 12:31 बजे तक

ये भी पढ़ें:दिवाली के दिन होती है काली पूजा, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

प्रदोष काल और लग्न (Pradosh Kaal and Lagna)

प्रदोष काल: शाम 5:36 बजे से रात 8:07 बजे तक

स्थिर लग्न (वृष): शाम 6:59 बजे से रात 8:56 बजे तक

लक्ष्मी गणेश पूजा की सामग्री (Lakshmi Ganesh Puja Samagri)

पूजा से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और हर कोने में गंगाजल छिड़कें।

पूजन के लिए इन चीज़ों की आवश्यकता होगी:

मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियाँ

कलावा, वस्त्र, शहद

गंगाजल, फूल, माला, सिंदूर, पंचामृत

बताशे, इत्र, लाल कपड़ा, कलश

शंख, चांदी का सिक्का, कमल का फूल

हवन सामग्री, आम के पत्ते, सुपारी, नारियल, दीये और रुई

ये भी पढ़ें:दिवाली की शाम करें ये खास उपाय, पूजा में रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

लक्ष्मी-गणेश पूजा विधि (Lakshmi Ganesh Puja Vidhi 2025)

सबसे पहले घर की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें।

मुख्य द्वार पर रंगोली और तोरण द्वार बनाएं।

एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियाँ स्थापित करें।

देवी-देवताओं को वस्त्र पहनाएं और मां लक्ष्मी को चुनरी अर्पित करें।

कलश में जल भरकर चौकी के पास रखें और तिलक कर पूजा प्रारंभ करें।

फूल, कमल, फल, मिठाई और सिक्का चढ़ाएं।

यदि आपने सोना-चांदी या कोई नया सामान खरीदा है तो उसे देवी के पास रखें।

शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और घर के हर कोने में कम से कम 21 दीपक जलाएं।

गणेश चालीसा और लक्ष्मी आरती का पाठ करें।

पूजा के बाद तिजोरी में माता के पूजन फूल रखें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

लक्ष्मी पूजन मंत्र (Lakshmi Puja Mantra)

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः

ॐ श्रीं ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!