Hindi Newsधर्म न्यूज़Lakshmi Pooja kaise kare 2025 Diwali Pooja Vidhi on 20 October Ganesha and Laxmi Puja
Lakshmi Puja Vidhi: दिवाली पूजा कैसे करें, जानें कलश स्थापना, लक्ष्मी पूजा का आसान तरीका

Lakshmi Puja Vidhi: दिवाली पूजा कैसे करें, जानें कलश स्थापना, लक्ष्मी पूजा का आसान तरीका

संक्षेप:

Lakshmi Pooja kaise kare : दिवाली की पूजा में अमावस्या तिथि का खास महत्व है। शाम की अमावस्या के दौरान ही दिवाली पूजन किया जाता है। विधिवत तरीके से मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Mon, 20 Oct 2025 07:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Lakshmi Pooja kaise kare 2025 Diwali: आज है दिवाली का पावन त्योहार। आज के दिन ही शाम के समय मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। दिवाली की पूजा में अमावस्या तिथि का खास महत्व है। शाम की अमावस्या के दौरान ही दिवाली पूजन किया जाता है। विधिवत तरीके से मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं दिवाली पर विधि-विधान के साथ पूजा करने का आसान तरीका-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिवाली पूजा कैसे करें, जानें कलश स्थापना, लक्ष्मी पूजा का आसान तरीका

स्टेप-1 दिवाली के दिन संध्या या रात्रि पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ज्यादातर लोग इसी समय दिवाली पर पूजा करते हैं। इसलिए संध्या के समय स्नान आदि से निर्वित्त होकर पूजा स्थान को साफ करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। अब एक लकड़ी की चौकी की स्थापित करें और उस पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।

ये भी पढ़ें:दिवाली पर इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी पूजा मुहूर्त, सिर्फ 1 घंटा 11 मिनट का रह
ये भी पढ़ें:दिवाली पर वक्री शनि खूब करेंगे धमाल, इन राशियों की मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

स्टेप-2 कलश स्थापना विधि: अब मुट्ठी भर चावल या अनाज के ऊपर कलश स्थापित करें। कलश में पवित्र जल, फूल, एक सुपारी, अक्षत, इलायची और चांदी का सिक्का डालें। अब कलेश के मुख को पांच आम के पत्तों से ढक दें।

स्टेप-3 इसके बाद माता लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति स्थापित करें। प्रभु का जलाभिषेक करें फिर गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद दोबारा पवित्र जल से जलाभिषेक करें। साफ कपड़े से मूर्ति को पोछकर चौकी पर स्थापित कर दें।

स्टेप-4 अब गणेश जी को पीला चंदन और लक्ष्मी माता को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं साथ ही कलश पर भी तिलक लगाएं। अब प्रभु को फल, पान के पत्ते, फूल, मिठाई, इलायची, अक्षत, सुपारी अर्पित करें। गणेश जी को पीले फूलों की माला और लक्ष्मी माता को कमल गट्टे की माला पहनाएं।

ये भी पढ़ें:शाम से लेकर रात तक 5 मुहूर्त में करें आज लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा की संपूर्ण वि

स्टेप-5 अब धूपबत्ती और घी का दीपक प्रज्वलित करें। गणेश जी को लड्डुओं का और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। पूरी श्रद्धा के साथ पहले भगवान श्री गणेश की आरती करें फिर उसके बाद माता लक्ष्मी और कुबेर जी की आरती गाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:दिवाली पर शाम में कब होगी पूजा, अपने शहर अनुसार जानें दिवाली का पूजा मुहूर्त
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!