लक्ष्मीनारायण राजयोग मई के आखिर में बनेगा, 4 राशियों के लिए सफलता, धनलाभ और समृद्धि मिलेगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Lakshmi Narayan Rajyog 2026 in hindi:29 मई को लक्ष्मी नारायण राजयोग का राशियों को लाभ मिलेगा। इस योग से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आपको बता दें कि शुक्र मिथुन राशि में हैं और बुध भी इस राशि मे जा रहे हैं।

लक्ष्मीनारायण राजयोग मई के आखिर में बनेगा, 4 राशियों के लिए सफलता, धनलाभ और समृद्धि मिलेगी

29 मई को लक्ष्मी नारायण राजयोग का राशियों को लाभ मिलेगा। इस योग से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आपको बता दें कि शुक्र मिथुन राशि में हैं और बुध भी इस राशि मे जा रहे हैं। बुध आपकी सोच, लॉजिकल और कम्युनिकेशन को प्रभावशाली बनाता है और शुक्र आपको धन, एश्वर्य और आकर्षण देते हैं। इस प्राकर इन दोनों ग्रहों के कारण 29 मई से लक्ष्मी नारायण बनेगा, जो कई राशियों को लाभ दिलाएगा। सबसे पहले जानें क्या है यह राजयोग और किस ग्रह के कारण बनता है और इससे किस राशियों को क्या लाभ मिलताहै।

क्या है लक्ष्मी नाराण राजयोग

वैदिक ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में जो शुभ काम किएजाते हैं, वो सफलता, समृद्धि सोशली आप सम्मान पाते हैं और बुद्धिमानी से काम करते हैं। जैसा कि इसके नाम से पचा चलता है कि यह योह भगवान विष्णु और से जुड़ा है। इसके अलावा बुध और शुक्र की युति के कारणयह योग बनता है। जब यह योग बनता है तो आपकी लाइफ में बैलें, समन्वय और मजबूत वैल्यूज होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसमें बुध और शुक्र एक साथ होते हैं, वो आपके केंद्र 1, 4, 7वें और 10वें घर और पहले, 5वें और नौवें घर में होने चाहिए। इन ग्रहों पर किसी भी अशुभ ग्रह का असर जैसे राहु, केतु और शनि का असर ना हो रहा हो। वहीं शुक्र आकर्षण, धन, सौभाग्य और विलासिता के कारक माने जाते हैं। लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से व्यक्ति इंटेलीजेंट बनता है और हर काम में सफलता पाता है।

किन राशियों के लिए लाभ के योग

इसस योग का लाभ कई राशियों को मिलेगा, इसमें मिथुन राशि के लिए अच्छे योग हैं, करियर से लेकर सोशल लाइफ में आप सम्मान अर्जित करेंगे, अपने किए गए कार्यों से आपकी तारीफ होगी। आपको कम्युनिकेशन लेवल अच्छा रहेगा। लोग आपसे इंप्रेस होंगे। इस प्रकार आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपके फैसले अच्छा वर्क करेंगे।

तुला राशि के लिए भी अच्छे योग है। इस राशि के लिए पहले की गई कोई इंवेस्टमेंट आपको लाभ दिला सकती है। आपने जो कुछ हासिल किया है, उसेक आधार पर आप अब आपके लिए लक काम करेगा, पुराने काम बनेंगे।

कन्या राशि के लिए भी अच्छे योग हैं,नौकरी में आपके लिए समयअच्छा है। आपको प्रमोशन मिल सकता है, सेविंग पर ध्यान दें। बाकी चीजें सही रहेंगी।

सिंह राशि के लिए समाज में आपके कामों की सरहाना होगी। आपको फैसले लेते समय ध्ान देना है। जो लोग कम्युनिकेशन वाले बिजनेस में हैं, उनके लिए लाभ के योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!