जन्माष्टमी पर घर लाए हैं लड्डू गोपाल? अब जान लें रोजाना सेवा के ये जरूरी नियम

लाइव हिन्दुस्तान
share

जन्माष्टमी पर पहली बार घर लाए लड्डू गोपाल की रोजाना सेवा कैसे करें? जानें स्नान, वस्त्र, भोग, सफाई और बाहर जाते समय के जरूरी नियम।

Laddu Gopal Seva Rules
लड्डू गोपाल सेवा नियम

जन्माष्टमी पर आप भी पहली बार लड्डू गोपाल को घर लाए हैं, तो अब इनकी रोजाना की पूजा से लेकर सेवा का विशेष ध्यान रखना होगा। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को घरों में परिवार के छोटे और लाड़ले सदस्य की तरह रखा जाता है। इनकी सेवा भी बाल भाव और प्रेम से की जाती है। घर में लड्डू गोपाल को स्थापित करने के बाद रोजाना सफाई, स्नान, वस्त्र और भोग का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

बाल भाव से सेवा करें

लड्डू गोपाल को बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण माना जाता है। इसलिए पूजा में एकदम छोटे बच्चे से लगाव की तरह अपनापन होना चाहिए। लड्डू गोपाल से बात करते हुए, कपड़े पहनाते हुए और भोग लगाते हुए वही भाव रखें, जो छोटे बच्चे की देखभाल में होता है। इनकी सेवा से जुड़े कोई भी काम जल्दबाजी के बजाय थोड़ा समय निकालकर प्रेम से करें। घर के सभी सदस्य बारी-बारी सेवा में शामिल हो सकते हैं। इससे नित्य नियम कभी नहीं टूटता है।

रोज साफ-सफाई का ध्यान

लड्डू गोपाल का मंदिर और आसपास का पूजा स्थान साफ रखना चाहिए। सिंहासन, वस्त्र और पूजा की थाली नियमित साफ करें। पूजा से पहले हाथ धो लें। सुबह हल्की सफाई और शाम को दीप के समय दोबारा साफ-सफाई पर एक नजर डाल लेना अच्छा रहता है। साफ जगह से मन भी शांत रहता है और सेवा सहज हो जाती है।

कहीं आपके भी घर में तो नहीं लगे हैं ये 5 तरह के पौधे? तुरंत हटा दें वरना छिन जाएगी खुशहाली

स्नान और वस्त्र बदलें

लड्डू गोपाल को रोज स्नान कराया जाता है। स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनाए जाते हैं। मौसम देखकर कपड़ा चुनें। गर्मी में हल्का वस्त्र और ठंड में गर्म वस्त्र ठीक रहता है। कभी भी लड्डू गोपाल को गीला वस्त्र ना पहनाएं। किसी त्योहार या एकादशी पर संभव हो तो नया वस्त्र जरूर पहनाएं। लड्डू गोपाल को स्नान कराने से लेकर कपड़ा पहनाने तक सावधानी का भी विशेष ध्यान रखें।

घर में रखी हैं पुरानी या टूटी चूड़ियां? तुरंत करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां!

समय पर भोग लगाएं

लड्डू गोपाल को भोग अर्पित करने की परंपरा विशेष मानी जाती है। अपनी दिनचर्या के अनुसार, भोग लगाने का समय तय कर लें। फल, माखन-मिश्री, मिठाई या घर का सात्विक भोजन भोग में दिया जा सकता है। लड्डू गोपाल के भोग में बहुत भारी या तामसिक भोजन ना रखें। भोग लगाने के बाद थोड़ी देर शांत रहें, फिर प्रसाद के तौर पर उसे ग्रहण करें। भोग लगाने के लिए रोजाना एक तय समय जरूर चून लेना चाहिए। आप अपनी सुविधा के अनुसार, सुबह या दोपहर का समय चुन सकते हैं।

हरतालिका तीज का व्रत इस बार होगा बेहद खास, एक साथ मिलेगा पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद

घर से बाहर हों तो यह करें

अगर किसी वजह से कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाना पड़े, तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं। यात्रा से पहले लड्डू गोपाल को साफ वस्त्र पहना दें और कुछ भोग की व्यवस्था कर दें। इसके अलावा किसी भरोसेमंद सदस्य से पूजा कराने को कह सकते हैं। अकेले रहने की स्थिति में लौटकर नियमित सेवा फिर शुरू कर दें।

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल घर आए हैं, तो अब रोज की सेवा ही असली पूजा है। मंदिर साफ रखें, वस्त्र बदलें, समय पर भोग लगाएं और बाहर जाते समय उनकी व्यवस्था करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़जन्माष्टमी पर घर लाए हैं लड्डू गोपाल? अब जान लें रोजाना सेवा के ये जरूरी नियम