Labh Drishti Rajyog 2026: कौन सा योग जून में इन 4 राशियों को देगा लाभ ही लाभ, गुरु और मंगल की कृपा से सब मंगल

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Labh Drishti Rajyog 2026:इस दौरान मेहनत का बेहतर फल मिलने, रुके हुए कार्यों के पूरे होने और अचानक लाभ के अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा

Labh Drishti Rajyog 2026: कौन सा योग जून में इन 4 राशियों को देगा लाभ ही लाभ, गुरु और मंगल की कृपा से सब मंगल

2 जून को गुरु मिथुन से कर्क राशि में जाएंगे। वहीं मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा बुध 29मई को वृषभ से मिथुन राशि में जाएंगे और जून में कर्क राशि में जाएंगे। जून 2026 में शुक्र ग्रह 8 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 20 जून को मेष से वृषभ राशि में जाएंगे। सूर्य भी 15 जून तक वृषभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मिथुन में जाएंगे। इस प्रकार ग्रहों का जमावड़ा वृषभ और मिथुन राशि में रहेगा, लेकिन गुरु अकेल कर्क राशि में रहेंगे।

कौन सा योग जून में इन 4 राशियों को देगा लाभ ही लाभ

अगर राशियों के लिए लाभ के तौर पर देखा जाए तो जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। दरअसल जून के आखिर में मंगल और बृहस्पति के बीच बनने वाला विशेष संयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। 28 जून को गुरु और मंगल लाभ दृष्टि राजयोग बना रहे हैं। जो कई राशियों के लिए लाभ कारी माना जाता है। यह योग तब बनता है जब जब मंगल और गुरु 60 डिग्री के कोण पर आते हैं, तो यह स्थिति व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

मेष राशि के लिए शुभ लाभ की स्थिति

मेष राशि के लोगों को लाइफ में चीजों के साथ आगे बढना है। ज्योतिष की सलाह मेष राशि वालों को हैं, कि किसी भी बड़े निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है, ताकि इस शुभ समय का अधिकतम लाभ लिया जा सके।

वृषभ राशि के लिए क्या स्थिति

वृषभ राशि को इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने विचारों को स्पष्ट रूप से जाहिर कर पाएंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत के कारण हर कोई पहचानेगा। इस तरह आप लीडरशिप की भूमिका में नजर आएंगे।

मिथुन राशि के लिए क्या लाभ

यह योग मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस से लेकर पर्सनल लाइफ में नई शुरुआत करने, निवेश की योजना बनाने और लंबे समय से जो आपके काम रुके पड़े थे, उनको पूरा करने का मौका लेकर आया है। आपके लिए अच्छा समय है, सभी चीजों के लिए मेहनत करें।

कर्क राशि के लिए समय उत्तम है

ऑफिस लाइफ में आपके लिए समय उत्तम है। आपको पदोन्नति या नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहने के संकेत दे रहा है, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

इस योग का प्रभाव

इस दौरान मेहनत का बेहतर फल मिलने, रुके हुए कार्यों के पूरे होने और अचानक लाभ के अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल माना जा रहा है। कॅरियर में प्रगति, आर्थिक स्थिति में सुधार और परिवार में खुशहाली के संकेत मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!