कुंभ राशि को राहु दे रहा टेंशन, कब बदलेगी स्थिति, 2027 में भी साढ़ेसाती का असर, जून के बाद से अच्छा ही अच्छा
कुंभ राशि को राहु अभी भी टेंशन दे रहा है। ऐसी स्थिति अब कब बदलेगी 2027 में भी साढ़ेसाती का असर रहेगा। लेकिन जून के बाद से अच्छा ही अच्छा हो सकता है।

अभी की बात करें कुंभ राशि वालों पर काम को बोझ बढ़ रहा है। इसके साथ आपके लिए तनाव भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राहु आपको बेवजह की टेंशन अभी दे रहा है, लेकिन वो समय भी दूर नहीं है जब राहु आपकी राशि से निकल जाएगा। राहु के कारण आप अधिक समस्या पा रहे हैं, लेकिन एक बार जब राहु आपकी राशि से निकल जाएगा तो आपके लिए चीजें पहले से बहुत अच्छी हो जाएंगी। आपके लिए समय अच्छा होगा और आप एक -एक करके सभी चीजें वापस पा लेंगे। राहु दिसंबर में दूसरी राशि में गोचर करेंगे, इसलिए तब तक आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। आपको तब तक अपने सभी फैसलों को टाल कर रखना होगा, तभी आप जीवन में संभले रहेंगे। इसलिए दिसंबर में राहु गोचर के बाद आपकी स्थिति में बदलाव आएगा। आइए बताते हैं कि नए साल में आपके लिए क्या नए बदलाव आ सकते हैं।
नए साल और साढ़ेसाती के बाद कुंभ राशि के लिए क्या-क्या बदलेगा?
कुंभ राशि के लिए अगर आप समझ रहे हैं कि साढ़ेसाती हटते ही चीजें सही हो जाएंगी, तो आप गलत हैं, इस राशि के लिए राहत धीरे धीरे आएगी। आपकी राशि का स्वामी शनि है। जो 3 जून तक आपके दूसरे भाव में रहेगा, साढ़ेसाती की बात करें तो इस समय तक तो साढ़ेसाती रहेगी। गुरु नएसाल में आपके लिए विवाह के मामले में अच्छी खबर ला सकते हैं। आपकी राशि के लिए साढ़ेसाती के बाद मजबूत ग्रहों का संयोग मिलेगा। अब आप हर चैलेंज को लेने के लिए तैयार रहेंगे। पर्सनल लाइफ में कुछ पुरानी बातें आपके लिए दिक्कत दे सकती हैं। लेकिन गुरु फिर सब अच्छा कर देंगे, अगर शादी नहीं हुई है तो जनवरी में अच्छा समय आपके लिए बन सकता है। साढ़ेसाती के बाद तो राहु जहां बैठेगा, तो आपको विदेश जाने का मौका दिला सकता है।
कैसी रहेगी धन की स्थिति
नए साल 2027 में कुंभ राशि के लिए दूसरे भाव का शनि का असर है तो पैसों को मामले में थोड़ी सावधानी रखें। इस दौरान खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए आपको और भी सावधान रहना होगा। अपने बजट को बीच-बीच में चेक करते रहें। ऑफिस में थोड़ी गर्मा गर्मी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और अपने काम से मतलब रखें, तभी प्रोफेशनल लाइफ में लाभ पा सकेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

