कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी और इसके अस्तकाल में क्या असर होता है?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kumbh rashi shani sadesati: कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसमें भी शनि का अस्तकाल चल रहा है, जो साल 2027 में खत्म होगा। इन 3 चरणों में आप पर क्या असर होता है, यहां पढ़ें

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी और इसके अस्तकाल में क्या असर होता है?

शनि को लेकर अगर आप डर रहे हैं कि शनि आपको परेशान करेंगे तो आपको बता दें कि शनि हर किसी को परेशान नहीं करते हैं। यह बहुत हद तक आपकी कुंडली और आपके कर्मों पर निर्भर करता है। शनि आपकी राशि में कहां बैठे हैं, इससे भी काफी चीजे तय होती हैं, इसके अलावा ग्रहों की अंतर्दशा और महादशा का भी असर होता है। इसलिए शनि को लेकर हमें इतना नहीं डरना चाहिए। कई ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने साढ़ेसाती में बहुत धन पाते हैं। उनको इस दौरान अच्छा लाभ मिलता है, इतना जितना कि वो पहले कभी नहीं पाएं हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए शनि की दिक्कत देते हैं। शनि की साढ़ेसाती ढ़ाई-ढ़ाई साल के तीन चरणों में होती है। अभी शनि का अस्त काल चल रहा है।

पहले दो चरणों में क्या फील हो सकता है?

शनि के पहले दो चरणों में दूसरा चरण कष्टकारी होता है। पहले आपकी आर्थिक स्थिति पर चोट होती है, मसलन अगर आप नौकरी करते हैं तो नौकरी जाती है। आप अपने आपको साबित करना चाहते हैं, लेकिन फिर मौका नहीं मिलता। पर्सनल लाइफ में आपकी शादी में दिक्कतें शुरू होती हैं।आप दोनों में इमोशनली चीजें दूर होने लगेंगी। इसके बाद हेल्थ को लेकर दिक्कतें शुरू होती हैं, आपको किसी हेल्थ के तौर पर किसी बड़ी बीमारी या फिर किसी परेशानी से झूझना पड़ता है।

तीसरे चरण में क्या फील हो सकता है?

तीसरे चरण में आप किसी लीगल मामले में भी आप फंस सकते हैं। वहीं कुछ लोगों में इतना कुछ सहने के बाद डिप्रेशन हो जाता है, यह हम आपको सिर्फ स्थितियां बता रहे हैं, जिनके ग्रह खराब हैं, उनके साथ ऐसा होता है। लेकिन इसके बाद स्थिति कितनी सही होती है ये आपकी कुंडली पर निर्भरकरता है कि आपकी कुंडली में ग्रह कैसे हैं। साढ़ेसाती को लेकर हर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। आपके लिए काफी चीजें सही भी हो सकती हैं।

शनि साढ़ेसाती और शनि की महादशा

अगर शनि साढ़ेसाती और शनि की महादशा में आ जाए तो चीजें और भी दिक्कत वाली हो सकती हैं। कुछ लोगों के जीवन में इसका उलट असर भी होता है, उनको शनि की महादशा में लाभ होता है। इसलिए आपकी शनि की महादशा में शनि की कौन से अंतर्दशा है और शनि साढ़ेसाती के दौरान कौन सा ग्रह है उन सभी का ध्यान से विश्लेषण करके ही इस बारे में जानना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!