Hindi Newsधर्म न्यूज़Kumbh Rashi Sade Sati End Date: Horoscope, Rashifal and Future Prediction
कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी मुक्ति? यहां जानें सबकुछ

कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी मुक्ति? यहां जानें सबकुछ

संक्षेप:

शनि की साढ़ेसाती को जीवन की सबसे अहम ज्योतिषीय अवधि माना जाता है। यह शनि की महादशा होती है, जो हर इंसान के जीवन में एक न एक बार जरूर आती है। इस दौरान व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

Nov 08, 2025 02:46 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शनि की साढ़ेसाती को जीवन की सबसे अहम ज्योतिषीय अवधि माना जाता है। यह शनि की महादशा होती है, जो हर इंसान के जीवन में एक न एक बार जरूर आती है। इस दौरान व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साढ़ेसाती कुल साढ़े सात साल यानी करीब सात साल छह महीने तक चलती है और इसके तीन चरण होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब शनि आपकी चंद्र राशि से एक राशि पहले, उसी राशि में, और एक राशि बाद में गोचर करते हैं, तो साढ़ेसाती की अवधि शुरू होती है। शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। वह लगभग ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। इस वजह से उनका असर किसी भी राशि पर लंबे समय तक बना रहता है। शनि के राशि परिवर्तन के समय तीन राशियों पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर ढैय्या लगती है। जिस राशि में शनि प्रवेश करते हैं, उस पर, उससे पहले वाली और बाद वाली इन तीनों पर साढ़ेसाती शुरू होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम यानी तीसरा चरण- कुंभ राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके बाद जब शनि राशि परिवर्तन करेंगे तो कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती कब शुरू हुई थी- कुंभ राशि वालों के लिए साढ़ेसाती की शुरुआत 2020 में हुई थी, जब शनि मकर राशि में आए थे। 2023 में जब शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया, तब कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हुआ था।

कुंभ राशि से 3 जून 2027 को शनि की साढ़ेसाती होगी खत्म- ज्योतिष के अनुसार, 3 जून 2027 को जब शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तभी कुंभ राशि वालों की साढ़ेसाती पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:बुध के वृश्चिक राशि में अस्त होने से इन राशियों का होगा भाग्योदय

शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण कैसा रहेगा- शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण जीवन का सबसे गहरा और निर्णायक समय माना जाता है। इस दौर में व्यक्ति अपने कर्मों का फल पाता है। जो अच्छे कर्म करता है, उसे शनि इनाम देते हैं, और जिसने गलती की है, उसे सबक। मानसिक रूप से यह समय आत्ममंथन, सोच-विचार और जिम्मेदारी का होता है। कई बार चीज़ें धीमी लगती हैं, पर भीतर से बदलाव शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे रुके हुए काम बनने लगते हैं, मन शांत होता है और आत्मविश्वास लौटता है। यही वह समय है जब शनि व्यक्ति को मजबूत, स्थिर और परिपक्व बनाते हैं, ताकि साढ़ेसाती खत्म होने के बाद जीवन में नई रोशनी और स्थिरता आ सके।

शनि की साढ़ेसाती खत्म होने के बाद कैसा रहेगा समय- जब साढ़ेसाती खत्म होगी, तब शनि आपके तीसरे भाव में आएंगे- जो साहस, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस समय में आपका भाग्य साथ देगा, काम बनेंगे और जो मेहनत आपने इन वर्षों में की है, उसका पूरा फल मिलेगा। जो लोग इस समय धैर्य रखेंगे, उनके लिए 2027 के बाद का वक्त सोने जैसा साबित होगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!