जून में गुरु का राशि परिवर्तन, कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा समय, क्या होंगे बदलाव?
Guru Gochar 2026 kumbh rashi par kya rahega asar: गुरु का गोचर कई राशियों पर असर करेगा, यह साल का बड़ा गोचर है, क्योंकि इसके परिवर्तन से कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आइए

गुरु के अस गोचर का सही लाभ पाने के लिए आपको करियर को ग्रोथ कोलेकर खास ध्यान देना है। अपनी सेविंग को अच्छा करें।किसी से कुछ बोलें, तो सभी बातों को अच्छे से समझकर बोलें, किसी के आगे क्या बोलना सही और क्या नहीं, आपको ये समझना होगा। अपने खर्चों को भी कंट्रोल करें। गुरु 2 जून को राशि में बदलाव कर रहे हैं। इससे आपके लिए कई लाभ के योग तो बनेंगे ही साथ ही आपको हेल्थ से लेकर करियर तक में लाभ मिलेगा। आइए कुंभ राशि के लिए जून के बाद से क्या -क्या बदलेगा, हेल्थ से लेकर करियर और लवलाइफ से बिजनेस में आपको क्या-क्या मिलेगा।
गुरु आपके दूसरे घर को भी शासन करते हैं, इसलिए परिवार को आप सबसे आगे लेकर चलेंगे। परिवार के लिए आर्थिक प्लानिंग और जिम्मेदारियां और करियर की प्रोपर्टी आपके लिए लाभ देंगी। अपने इमोशंस को पैसों के मामले से दूर रखें। इन्हें मिक्स ना करें, इससे आपको दिक्कत हो सकती है। शनि के असर के कारणआपका पैसा तो बढ़ेगा, लेकिन तनाव भी साथ रहेगा। इसलिए ऐसा कोई भी कमिटमेंट ना करें, जिसे आप पूरा ही ना कर पाएं। गुरु एक तरह से आपकी कई परेशानियों को हल करने आ रहा है, ऑफिस में, दुश्मनों से आप जो परेशान थे, गुरु अब से सही करेगा। आपको सिर्फ प्रैक्टिकल सोच और धैर्य की जरूरत है। अब पढ़ें हेल्थ पर क्या होगा असर
हेल्थ पर क्या होगा असर
कुंभ राशि वालों की हेल्थ को लेकर भी इस समय दिक्कतें आ सकती हैं। खास तौर पर मानसिक तौर पर आप परेशान हो सकते हैं। आपको उतना ही खाना खाना है, जितना जरूरी है। आपको डाइजेशनश लिवर और फैटी लिवर की दिक्कतें हो सकती है। आपको बैलेंस में रहना है, ना कुछ ज्यादा और ना कुछ कम।
बिजनेस पर क्या लाभ
कुंभ राशि वालों के लिए गु रु गोचर से समय उत्तम है। आपको इस दौरान यात्रा का लाभ मिल सकता है। आपके खर्चे इन यात्राओं के द्वारा भी बढ़ सकते हैं। लोन से लेकर परिवार की जरूरतों के लिए आपको खास ध्यान देना होगा। गुरु का गोचर आपके दसवें घर में हो रहा है। यह आपको करियर को मजबूत करेगा। जो लोग टीचिंग कानून से जुड़े प्रोफेशन में हैं, वो अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। इस समय ईगो से दूर रहें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


